नवी मुंबई में AI आधारित प्रहरी कमांड सेंटर का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन, 4,225 कैमरों से होगी निगरानी

Navi Mumbai AI Command Centre: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बेलापुर में 'प्रहरी' इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इसमें 4,225 CCTV कैमरों को AI तकनीक से एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।
Navi Mumbai: CM Fadnavis inaugurates AI-based 'Prahari' command center
प्रहरी एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्र नवी मुंबईसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Prahari Integrated Command Control Center Navi Mumbai: नवी मुंबई मनपा और पनवेल मनपा के सहयोग से बेलापुर में 'प्रहरी' इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (एकीकृत नियंत्रण और आज्ञा केंद्र) स्थापित किया गया है। इसमें विभिन्न एजेंसियों के 4,225 कैमरों के फीड को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस केंद्र का उद्घाटन किया गया।

नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अधिकार क्षेत्र में मनपा, सिडको, एमआईडीसी, अटल सेतु और अन्य एजेंसियों के स्वतंत्र सीसीटीवी सिस्टम कार्यरत हैं। हालांकि, इन प्रणालियों के फीड अलग-अलग होने के कारण, किसी घटना को ट्रैक करते समय अलग-अलग एजेंसियों के फुटेज की जांच करनी पड़ती थी। 'प्रहरी' के कारण, ये सभी फुटेज एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे पुलिस के लिए किसी वाहन या व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रैक करना संभव हो जाएगा।

पुलिस के बॉडी-वॉर्न कैमरों से लेकर गश्ती वाहनों के डैश कैम और जेल वैन के कैमरों के फुटेज भी इसी सिस्टम से जोड़े गए हैं। इनमें से 831 कैमरों के लिए वीडियो एनालिटिक्स और 100 कैमरों के लिए फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचान) सिस्टम के लाइसेंस उपलब्ध हैं।

'प्रहरी' की विशेषता केवल कैमरों के फुटेज को एक जगह लाना ही नहीं है। एआई आधारित वीडियो विश्लेषण के माध्यम से वाहनों के नंबर प्लेट की पहचान, वाहनों की ट्रैकिंग, चेहरा पहचान, भीड़ का बढ़ना, अचानक अफरा-तफरी या हिंसक हरकत, अनाधिकृत प्रवेश, संदिग्ध वस्तुएं, अतिक्रमण, तोड़फोड़ और कैमरा बंद होना या उससे छेड़छाड़ जैसी बातों को पकड़ा जा सकेगा।

वाहन का भी चलेगा पता

कोई वाहन नवी मुंबई में प्रवेश करने के बाद किस रास्ते से गया, इसका पता कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर लगाया जा सकेगा। वांछित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है। यदि किसी स्थान पर अचानक बड़ी भीड़ जमा होने लगती है तो संबंधित तंत्र को तुरंत इसका संकेत मिल जाएगा।

इस सिस्टम का उपयोग केवल निवारक (प्रिवेटिव) पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहेगा, किसी अपराध के होने के बाद, घटनास्थल के आसपास के कैमरों के साथ-साथ अपराध से पहले और बाद में संदिग्ध व्यक्ति या वाहन जिस रास्ते से गया होगा, उस रास्ते के कैमरों के फुटेज की एक साथ जांच की जा सकेगी।

Navi Mumbai: CM Fadnavis inaugurates AI-based 'Prahari' command center
मोरबे बांध का जलस्तर 93% पहुंचा, गोकुलाष्टमी से पानी की कटौती खत्म; त्योहारों पर मिलेगी नियमित सप्लाई

नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बाताया की नवी मुंबई शहर को सुरक्षित बनाने के नजरिए से पूरे शहर का सीसीटीवी निगरानी में होना आवश्यक है। विभिन्न मनपाओं, सिडको और अन्य एजेंसियों के कैमरों की फीड को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने से वाहनों को ट्रैक करने से लेकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तक कई कार्य एक ही स्थान से किए जा सकेंगे। यदि कोई फ्लैश माँब इकट्ठा हो रहा हो, तो इसके जरिए तुरंत संकेत भी मिल सकेंगे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com