Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, इन यूजर्स को मिलेगा Early Access

Flipkart Sale 2026: Flipkart की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 की तारीख सामने आ गई है जदो 9 अक्टूबर 2026 रखी गई है। वहीं इस बार कई कमाल के ऑफर्स और सुविधाएं मिलने वाली है।
Flipkart Big Billion Days 2026 dates announced
Flipkart की सबसे बड़ी सेल कि तारीख आई सामने।Source. Flipkart
Published on
Updated on

Flipkart Big Billion Days 2026 Date: Flipkart ने साल की अपनी सबसे बड़ी सेल Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसमें कंपनी की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट ने बताया है कि इस बार सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होने वाली है। वहीं इसमें खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा यूजर्स को आम ग्राहकों से पहले खरीदारी का मौका मिलेगा। जिसमें Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स के लिए सेल का Early Access 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या होम अप्लायंसेज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सेल आपके लिए खास हो सकती है।

9 अक्टूबर से शुरू होगी Big Billion Days सेल

बता दें कि Flipkart ने सेल के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है जहां ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। वहीं सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी तक Instant Discount मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को भी 10 फीसदी तक बचत का मौका देता है। लेकिन अलग-अलग प्रोडक्ट और ऑफर पर नियम व शर्तें लागू हो सकती हैं।

Cashback और कई तरह की डील्स का मिलेगा मौका

इस बार सेल में सिर्फ बैंक डिस्काउंट ही नहीं बल्कि Cashback और कई स्पेशल डील्स भी देखने को मिलने वाले है। जिसको लेकर Flipkart का कहना है कि Super Money से पहले ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी Cashback दिया जाएगा। इसके अलावा Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, Double Discount और Rush Hours जैसे खास इवेंट भी सेल का हिस्सा होने वाले है। इनकी पूरी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Flipkart Big Billion Days 2026 dates announced
Creators के लिए Meta One का बड़ा तोहफा, 30 दिन पहले Stories शेड्यूल, ब्लू टिक और AI टूल्स का फायदा

Smartphone से लेकर Fridge तक पर नजर

जानकारी के लिए बता दें कि Big Billion Days 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी पर ग्राहकों की खास नजर रहने वाली है। जिसमें सेल में Smartphone, PC, Laptop, TWS, Washing Machine, Smart Home Appliances, Fridge और Smartwatch जैसे प्रोडक्ट्स पर डील्स मिल सकती हैं। लेकिन Flipkart ने अभी किसी खास प्रोडक्ट की अंतिम कीमत या डिस्काउंट का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में सेल शुरू होने से पहले सामने आने वाले ऑफर्स पर नजर रखना जरूरी होगा। वहीं बताया जा रहा है कि यह सेल Amazon की आगामी फेस्टिव सेल को भी टक्कर देती नजर आने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com