- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia Pitambara Peeth Online Darshan Controversy Allegations On Priest Chotu Pathak
वीडियो कॉलिंग पर मां पीतांबरा पीठ के ‘ऑनलाइन दर्शन’ कराने का आरोप; विवादों के घेरे में पुजारी छोटू पाठक
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Maa Pitambara Peeth Datia News: पीतांबरा पीठ के गर्भगृह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुजारी छोटू पाठक पर ऑनलाइन दर्शन कराने के आरोप लगे हैं, ट्रस्ट ने नोटिस जारी कर जांच शुरू की।

दतिया पीतांबरा पीठ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia Pitambara Peeth Online Darshan Controversy: मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। इस बार मामला मंदिर के सबसे संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र गर्भगृह से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर मां पीतांबरा के कक्ष और गर्भगृह की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीठ प्रबंधन ने संबंधित पुजारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं, जिनमें मां पीतांबरा के कक्ष और गर्भगृह की झलक दिखाई दे रही है। वायरल सामग्री को लेकर दावा किया जा रहा है कि मंदिर के भीतर से इन तस्वीरों को साझा किया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ऑनलाइन दर्शन कराने के लगे आरोप
मामले में पुजारी छोटू पाठक पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन कराने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ फुटेज के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को वीडियो कॉल के जरिए गर्भगृह और मां के कक्ष की झलक दिखाई गई। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इन दावों ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
MP News: छतरपुर में भड़का जन-आक्रोश, बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन और व्यापारी
उज्जैन के जीवाजीगंज में मुहर्रम को लेकर हाई-लेवल बैठक; एडिशनल SP आलोक शर्मा का उपद्रवियों को कड़ा अल्टीमेटम
MP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
मंदिर परिसर में मोबाइल उपयोग पर है प्रतिबंध
मां पीतांबरा पीठ में सुरक्षा और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध है, विशेष रूप से गर्भगृह और मां के कक्ष जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो सामने आने से नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP News: सिंगरौली के देवसर बाजार में ‘गोमती’ नामक दुकान धू-धू कर जली; घरेलू गैस सिलेंडर बना काल
ट्रस्ट ने जारी किया नोटिस
विवाद बढ़ने के बाद पीतांबरा पीठ ट्रस्ट ने पुजारी छोटू पाठक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ट्रस्ट प्रबंधन का कहना है कि मंदिर की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक परंपराओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, श्रद्धालु दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
Datia pitambara peeth online darshan controversy allegations on priest chotu pathak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिग्विजय सिंह के बयान पर बढ़ा विवाद, इंदौर महापौर ने सॉलिसिटर जनरल को लिखा पत्र
Jun 13, 2026 | 08:46 AMBharat Bhhagya Viddhaata Day 1: ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग ने चौंकाया, फिल्म की कैसी रही शुरुआत?
Jun 13, 2026 | 08:44 AMIND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
Jun 13, 2026 | 08:38 AMरेलवे में चोरों का प्रमोशन: अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा पर उठे सवाल! महिला के बैग से उड़ाया पर्स
Jun 13, 2026 | 08:32 AMसतीश सेठ गिरफ्तार, SBI के 114.98 करोड़ रुपये धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के करीबी Satish Seth गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 08:29 AMब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
Jun 13, 2026 | 08:25 AMचंद्रपुर की सावली तहसील में 30 हाथियों का डेरा, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ड्रोन से रखी जा रही नजर
Jun 13, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM













