₹1.64 लाख का iPhone 18 Pro अब EMI पर खरीदना आसान, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और ₹7,000 तक कैशबैक

iPhone 18 Pro Cashback: iPhone 18 Pro या Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं पर एक साथ पूरी रकम देने में परेशानी हो रही है तो इसके लिए आप EMI का सहारा ले सकते है। जो आपके काम को आसान कर देंगा।
Buying the ₹1.64 lakh iPhone 18 Pro on EMI is now easy 6 months of no-cost EMI
iPhone 18 Pro को EMI में खरीद सकते है।Source. Apple
Published on
Updated on

iPhone 18 Pro EMI: आप भी iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते तो आपके लिए कई EMI और फाइनेंस विकल्प उपलब्ध किए गए हैं। बता दें कि Apple Store Online के अलावा Flipkart, Amazon, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म से भी फोन को किस्तों में खरीदने की सुविधा देता है। वहीं इसमें खास बात यह है कि चुनिंदा कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI और इंस्टेंट कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है।

6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत करीब ₹1,64,900 रुपये है। वहीं छह महीने की नो-कॉस्ट EMI पर इसे लेने पर अनुमानित मासिक किस्त करीब ₹27,483 बैठेगी। साथ ही iPhone 18 Pro Max 256GB की कीमत करीब ₹1,79,900 रुपये है और छह महीने में इसकी अनुमानित EMI करीब ₹28,817 प्रति माह हो जाएगी। वहीं इसको लेकर Apple के ऑफर में बताया गया है कि American Express, Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा एलिजिबल कार्ड्स पर कुछ iPhone मॉडल्स के लिए नो-कॉस्ट EMI के साथ इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है।

₹7,000 तक कैशबैक, पुराने फोन पर ट्रेड-इन वैल्यू

बताया जा रहा है कि चुनिंदा कार्ड्स से iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने पर ₹7,000 तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ ही iPhone Air पर ₹5,000 और iPhone 17 व iPhone 17e पर ₹1,000 तक कैशबैक का विकल्प बताया गया है। ळएकिन यह सुविधा सभी कार्ड्स पर लागू नहीं होती है। इसमें बताया गया है कि अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम से उसकी कीमत नए फोन में एडजस्ट कराई जा सकती है। दिए गए ऑफर के अनुसार ट्रेड-इन वैल्यू ₹2,81,500 तक हो सकती है। वहीं डिवाइस की कीमत मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Buying the ₹1.64 lakh iPhone 18 Pro on EMI is now easy 6 months of no-cost EMI
आधार कार्ड में Email ID जोड़ना या बदलना हुआ आसान, 75 रुपये की फीस माफ, फोन से ऐसे करें अपडेट

क्रेडिट कार्ड नहीं है? फिर भी EMI पर खरीद सकते हैं

जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि क्रेडिट कार्ड न होने पर भी EMI का विकल्प मौजूद किया गया है। जिसमें Bajaj Finserv Insta EMI Card या फाइनेंस के जरिए Croma अथवा Apple के अधिकृत डीलर्स से लोन लिया जा सकता है। साथ ही रीपेमेंट अवधि 3 से 24 महीने तक हो सकती है। इसके लिए PAN, आधार और बैंक मैंडेट जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। कुछ ग्राहकों को HDFC और ICICI डेबिट कार्ड पर प्री-अप्रूव्ड EMI सुविधा भी मिल सकती है।

लेकिन लंबी अवधि की EMI हमेशा नो-कॉस्ट नहीं होगी। 9, 12 या 18 महीने की EMI पर बैंक ब्याज ले सकते हैं। दिए गए आंकड़ों के अनुसार 12 महीने की स्टैंडर्ड EMI ब्याज के साथ करीब ₹14,961 से ₹15,400 प्रति माह हो सकती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे खरीदें?

ऑनलाइन खरीदारी में Apple Store Online, Flipkart या Amazon पर मॉडल, स्टोरेज और कलर चुनकर पेमेंट के समय EMI विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद उपलब्ध बैंक और EMI प्लान में से विकल्प चुनकर कार्ड डिटेल और OTP के जरिए भुगतान पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन खरीदारी में Apple Store, Croma या Reliance Digital जैसे स्टोर पर जाकर EMI या फाइनेंस विकल्प के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

सलाह दी जाती है कि खरीदने से पहले ब्याज दर, EMI अवधि, कैशबैक की शर्तें, कार्ड पात्रता और ट्रेड-इन वैल्यू जरूर जांच लें। साथ ही नए iPhone में चुनिंदा ग्राहकों को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade के तीन महीने तक के ट्रायल ऑफर भी मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com