-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Navbharat First Newsroom Nagpur Ai Training
नवभारत बना AI न्यूज़ रूम ट्रेनिंग लेने वाला नागपुर का पहला मीडिया हाउस, DataLEADS से सीखी बारीकियां
- Written By: अर्पित शुक्ला
Google News Initiative: नवभारत नागपुर का पहला न्यूज़रूम बना जिसे मिला एआई प्रशिक्षण। पत्रकारों को अंकिता देशकर ने डिजिटल पत्रकारिता में एआई के सही इस्तेमाल का तरीका बताया।

नवभारत बना AI न्यूज़ रूम ट्रेनिंग लेने वाला नागपुर का पहला मीडिया हाउस, DataLEADS से सीखी बारीकियां
Nagpur News: आज का समय AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। चाहे मोबाइल में चैट करना हो, ट्रैफिक की जानकारी लेना हो या फिर ऑनलाइन खबरें पढ़ना, हर जगह AI हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। अब पत्रकारिता भी इस बदलाव से अछूती नहीं रही। खबरें लिखने से लेकर फैक्ट-चेक करने तक, AI पत्रकारों की मदद कर सकता है। लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि पत्रकार सही तरीके से AI को समझें और उसका ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करें।
इसी दिशा में नवभारत ने एक बड़ी पहल की है। महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के नंबर वन अखबार नवभारत अब नागपुर का पहला ऐसा मीडिया हाउस बन गया है, जिसके पत्रकारों ने न्यूज़रूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर उपयोग करने की ट्रेनिंग ली है। साथ ही साथ उसके उपयोग की बारीकियां भी सीखी हैं। नागपुर के प्रेस क्लब में गुरुवार, 9 अक्टूबर को आयोजित हुई वर्कशॉप में पत्रकारों को बताया गया कि AI क्या है, कैसे काम करता है, और पत्रकारिता में इसका सही उपयोग कैसे किया जा सकता है।
DataLEADS और ADIRA AI ट्रेनिंग प्रोग्राम की ट्रेनर अंकिता देशकर ने लगभग 2 घंटे के इंटरैक्टिव सेशन में कई टूल्स व तकनीकि के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही साथ फैक्ट-चेक करने के तरीके बताए। Google News Initiative की सर्टिफाइड ट्रेनर अंकिता ने आसान भाषा में बताया कि AI का इस्तेमाल फील्ड व डेस्क रिपोर्टिंग, डाटा विश्लेषण और फैक्ट-चेकिंग में कैसे किया जा सकता है। साथ ही यह भी समझाया कि अगर किसी तकनीकि या टूल का इस्तेमाल बिना सोच-समझे या गलत तरीके से किया जाएगा तो कैसे इससे नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
आज के सत्र में एक ओर पत्रकारों को AI की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई, तो दूसरी ओर उनको यह भी बताया गया कि बदलते दौर में खुद को अपडेट, अपग्रेड और नयी-नयी जानकारियों के उपयोग लायक बनाना कितना जरुरी है। अंकिता ने बताया कि AI की मदद से रिपोर्टिंग बेहतर हो सकती है, फैक्ट-चेक करना आसान हो सकता है और डाटा को समझने में सुविधा हो सकती है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तकनीक से ज़्यादा ज़रूरी इंसान की सोच, उसकी ज़िम्मेदारी और संवेदनशीलता है।
यह भी पढ़ें- ChatGPT से हर बात पर न लें सलाह, जानिए किन मामलों में AI चैटबॉट पर भरोसा करना पड़ सकता है भारी
उन्होंने नागपुर में इस तरह का पहला आयोजन करने के लिए नवभारत ग्रुप को सराहा। कार्यक्रम के अंत में नवभारत के संपादक संजय तिवारी ने प्रशिक्षण के आयोजन के लिए DataLEADS और ADIRA AI की ट्रेनर अंकिता देशकर का आभार व्यक्त किया जिनके माध्यम से नवभारत की प्रिंट व डिजिटल टीम को AI समझने का शानदार मौका मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के प्रशिक्षण का उपयोग टीम के लोग बताई गई सावधानियों के साथ करेंगे और अपने स्किल को और बेहतर बनाएंगे।
Navbharat first newsroom nagpur ai training
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PMमहाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














