

Realme 16 Pro Harry Potter Edition: क्या आप भी इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे है और बचपन से Harry Potter के फैन भी हैं तो Realme का नया फोन आपका ध्यान जरूर खींच सकता है। बता दें कि कंपनी ने Warner Bros. के साथ मिलकर Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में लॉन्च किया है। जिसकी खास बात यह है कि फोन सिर्फ Harry Potter के नाम पर नहीं है बल्कि इसके डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर और बॉक्स तक में Hogwarts की झलक देखने को मिलती है।
Realme 16 Pro Harry Potter Edition का सबसे आकर्षक फीचर इसका Quadra Light Sensing कलर-चेंजिंग बैक पैनल है। फोन के बैक पर Hogwarts का लोगो दिया गया है, जो धूप में आने पर अलग-अलग रंगों में बदलता है। इसमें Gryffindor, Slytherin, Ravenclaw और Hufflepuff चारों Houses की थीम दिखाई देती है।
फोन के डिजाइन के बारे में बताए तो इसको प्रीमियम बनाने के लिए इसमें भूरे रंग की लेदर फिनिश दी गई है। वहीं कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरित है। मेटालिक फ्रेम पर “Welcome to Hogwarts” लिखा गया है, जो इसे एक अलग फैन-एडिशन लुक देता है।
कंपनी ने केवल फोन के बाहरी डिजाइन पर ही काम नहीं किया है। इसमें खास Harry Potter थीम वाले वॉलपेपर, ऐप आइकन और एनिमेशन दिए गए हैं। इसके अलावा GT मोड को भी Hogwarts की थीम के हिसाब से कस्टमाइज किया गया है। यानी फोन इस्तेमाल करते समय भी Harry Potter की दुनिया का एहसास बना रहेगा।
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के साथ एक लिमिटेड एडिशन कलेक्शन बॉक्स भी मिलता है। इसमें Hogwarts का Acceptance Letter, Bookmark, House Crest, Postcard और स्पेशल फोन केस जैसी चीजें शामिल हैं। कंपनी ने इस पैकेज को खास तौर पर Harry Potter फैंस के लिए कलेक्टर आइटम की तरह तैयार किया है।
फोन के साथ Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition भी पेश किया गया है। इसमें ब्राउन कलर के कस्टमाइज्ड ईयरबड्स और Harry Potter के ट्रंक जैसा डिजाइन वाला कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस मिलता है। ईयरबड्स में 50dB Active Noise Cancellation, 12.4mm Titanium-Plated Drivers और Hi-Res Audio Certification दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 5,000Hz का Ultra-Wide Frequency Range मिलता है।
अब कीमत की बात करें तो Realme 16 Pro Harry Potter Edition की कीमत 56,699 रुपये रखी गई है। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है और दुनियाभर में इसके सिर्फ 5,000 यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फोन की बिक्री 22 सितंबर 2026 से Flipkart और Realme Store पर शुरू होगी।