Apple CEO Tim Cook Resigns: एप्पल को मिला नया बॉस, टिम कुक ने छोड़ा CEO का पद, जॉन टर्नस के हाथों में आई कमान

Tim Cook Resigns: 15 साल तक एपल की कमान संभालने के बाद टिम कुक ने CEO पद से विदाई ली है और अब 1 सितंबर से जॉन टर्नस 4.5 ट्रिलियन डॉलर की दिग्गज टेक कंपनी के नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Apple CEO Tim Cook Resigns
टिम कुक(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Apple CEO Tim Cook Resigns: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल में करीब 15 साल बाद बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की कमान संभालने वाले टिम कुक ने CEO पद छोड़ दिया है। अब एपल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि टिम कुक एपल के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे।

टिम कुक ने CEO पद से ली विदाई

अगस्त 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने एपल के CEO का पद संभाला था। करीब डेढ़ दशक तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने 1 सितंबर 2026 से CEO पद छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं और अब एपल बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

अपने आखिरी दिन टिम कुक ने कर्मचारियों और एपल कम्युनिटी के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि उनका पद जरूर बदल रहा है, लेकिन कंपनी, कर्मचारियों और दुनिया भर के एपल यूजर्स के प्रति उनका लगाव हमेशा बना रहेगा। कुक ने अपने कार्यकाल की सफलता का श्रेय पूरी एपल टीम को दिया।

स्टीव जॉब्स को किया याद

टिम कुक ने अपने विदाई संदेश में एपल के सह-संस्थापक और पूर्व CEO स्टीव जॉब्स को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कंपनी की यात्रा और उसकी सफलता में जॉब्स की सोच तथा दूरदृष्टि का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कुक ने यह भी बताया कि वर्षों से वे एपल यूजर्स के अनुभवों को करीब से पढ़ते और समझते रहे हैं। कई बार उन्हें ऐसे संदेश मिले, जिनमें लोगों ने बताया कि एपल वॉच जैसी तकनीक ने आपात स्थिति में उनकी या उनके परिवार के सदस्यों की जान बचाने में मदद की।

$350 बिलियन से $4.5 ट्रिलियन तक पहुंची कंपनी

टिम कुक के नेतृत्व में एपल ने फाइनेंसियल और टेकनिकल दोनों क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष 2011 में जब उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी, तब एपल का मार्केट कैप करीब 350 बिलियन डॉलर था। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का मूल्य बढ़कर लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

इस दौरान एपल ने Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे कई प्रमुख प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे। कंपनी ने इंटेल प्रोसेसर से अपने Apple Silicon चिप्स की ओर बदलाव कर तकनीकी क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Apple CEO Tim Cook Resigns
पाकिस्तान की घटिया हरकत! SCO समिट की फोटो से PM नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को किया गायब

जॉन टर्नस के सामने नई चुनौतियां

एपल के नए CEO जॉन टर्नस लंबे समय से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। साल 2001 में एपल से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी के कई प्रमुख हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की इंजीनियरिंग में अहम भूमिका निभाई। iPhone, iPad और Mac जैसे उत्पादों के विकास में उनका योगदान रहा है।

अब CEO के रूप में टर्नस के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नए स्मार्टफोन उत्पादों और बदलते वैश्विक टेक बाजार जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। दूसरी ओर, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर टिम कुक एपल की रणनीतिक और वैश्विक नीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com