इंसानों की नहीं, अब रोबोट्स की सेहत का रखेगी ख्याल, जापान में तैयार हुई खास एंबुलेंस

Robot Ambulance Japan: रोबोटिक्स की दुनिया में एक दिलचस्प चीज होने वाली है। जिसमें अब ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए खास एंबुलेंस आएगा और उनके इलाज के साथ कई काम भी करेंगा।
special ambulance developed in Japan will now look after the health of robots
Humanoid Robot के लिए आया Ambulance.Source. Gemini
Published on
Updated on

GMO AIR Robot Ambulance: रोबोटिक्स की दुनिया तेजी से बदल रही है और जापान से इसका एक दिलचस्प उदाहरण सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां अब इंसानों के लिए नहीं बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स की मरम्मत और सर्विसिंग के लिए खास एंबुलेंस तैयार की गई है। रोबोट के खराब होने की जानकारी मिलने पर यह वाहन मौके तक पहुंच सकता है। जरूरत पड़ने पर वहीं मरम्मत की जाएगी और अगर रोबोट को ठीक करना संभव नहीं हुआ तो उसकी जगह दूसरा रोबोट भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

सितंबर से टोक्यो में शुरू हुई सर्विस

इस खास वाहन को जापानी कंपनी GMO AI & Robotics Trading (GMO AIR) ने तैयार किया है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह जापान में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की देखभाल के लिए डिजाइन किया गया पहला समर्पित वाहन है। इसका इस्तेमाल सितंबर 2026 से टोक्यो में किया जा रहा है। वहीं बाहर से देखने पर यह काफी हद तक एंबुलेंस जैसी नजर आती है। इसमें रूफ लाइट्स के साथ Humanoid Ambulance की मार्किंग भी दी गई है। लेकिन इसका मकसद किसी इंसान का इलाज करना नहीं बल्कि खराब रोबोट को जल्द से जल्द दोबारा काम पर लगाना है।

खराब रोबोट की जगह मिलेगा दूसरा रोबोट

इस रोबोट एंबुलेंस की सबसे खास सुविधा के बारे में बताए तो इसका बैकअप सिस्टम कमाल का है। साथ ही वाहन में जरूरत पड़ने पर एक अतिरिक्त ह्यूमनॉइड रोबोट भी ले जाया जा सकता है। अगर इंजीनियर मौके पर खराब रोबोट को ठीक नहीं कर पाता तो उसे वापस ले जाकर उसकी जगह दूसरा रोबोट काम पर लगाया जा सकता है। इससे उन कंपनियों या संस्थानों का काम लंबे समय तक प्रभावित होने से बच सकता है जहां रोबोट लगातार काम कर रहे हों। खराब मशीन को बाद में GMO के शिबुया स्थित कंडिशन ह्यूमनॉइड लैब जैसे रिपेयर बेस पर ले जाया जा सकता है।

special ambulance developed in Japan will now look after the health of robots
नया iPhone खरीदते ही कर लें ये 7 काम, iPhone नकली है या असली इस बात का चलेगा पता

मोबाइल रिपेयर वर्कशॉप की तरह काम करती है

यह वाहन असल में एक मोबाइल रोबोट रिपेयर वर्कशॉप की तरह काम करता है। इसमें डायग्नोस्टिक उपकरण, रिपेयर टूल्स और जरूरी स्पेयर पार्ट्स रखे जाते हैं। साथ में एक इंजीनियर भी मौके पर पहुंचता है, जो रोबोट की जांच और मरम्मत कर सकता है। लेकिन अभी के लिए GMO AIR के पास टोक्यो में ऐसी केवल एक एंबुलेंस है और इसकी सर्विस सभी कंपनियों के रोबोट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। वहीं शुरुआत में इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से GMO AIR द्वारा तैनात ह्यूमनॉइड रोबोट्स के लिए किया जाएगा।

रोबोट बढ़ेंगे तो सर्विस की जरूरत भी बढ़ेगी

बताया जा रहा है कि भविष्य में अगर एयरपोर्ट, फैक्ट्री, होटल और दूसरे कार्यस्थलों पर ह्यूमनॉइड रोबोट्स की संख्या बढ़ती है तो उनकी लगातार मेंटेनेंस भी जरूरी होगी। ऐसे में यह रोबोट एंबुलेंस केवल एक अनोखा प्रयोग नहीं बल्कि रोबोट आधारित भविष्य के लिए जरूरी सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर की शुरुआती झलक भी हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com