IFA 2026 में Motorola का धमाका, Motorola Edge 70 Plus समेत तीन नए प्रोडक्ट हुए लॉन्च

Motorola IFA 2026: Motorola ने IFA 2026 में अपने नए प्रोडक्ट्स की झलक दिखाकर टेक मार्केट में हलचल पैदा कर दी है।
Motorola IFA 2026 three new products Motorola Edge 70 Plus, watch and charger srs13
Motorola ने लॉन्च किए तीन प्रोडक्ट्स।Source. Motorola
Published on
Updated on

Motorola New Launch: Motorola ने IFA 2026 में अपने नए प्रोडक्ट्स की झलक दिखाकर टेक मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। बता दें कि कंपनी ने इवेंट में Motorola Edge 70 Plus स्मार्टफोन, Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच और Moto Snap Wireless Charger लॉन्च किया है। वहीं नए डिवाइस में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और बेहतर कनेक्टिविटी पर फोकस किया जाने वाला है। इसमें खास तौर पर Edge 70 Plus का 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी इसे चर्चा में ला रही है।

200MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर से लैस Edge 70 Plus

Motorola Edge 70 Plus को लेकर बताए तो इसको क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन में Snapdragon 7s Gen 3 Mobile Platform दिया गया है जिसे 8GB LPDDR5X RAM के साथ जोड़ा गया है। इसमें स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिल रहे है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा मेगापिक्सल वाला 200MP मेन कैमरा दिया गया है। इसमें OIS, 10x Super Zoom और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6500mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान यूजर्स को ज्यादा स्मूद विजुअल अनुभव मिल सकता है। वहीं बैटरी की बात करें तो Edge 70 Plus में 6500mAh की बैटरी है। Motorola ने इसको लेकर जानकारी दी है कि यह 42 घंटे तक कॉलिंग, 34 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 23 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल का बैकअप दे सकती है।

Motorola IFA 2026 three new products Motorola Edge 70 Plus, watch and charger srs13
iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, 11 हजार से ज्यादा की बचत, कीमत होगी काफी कम

AI फीचर्स के साथ Moto Watch Ultra भी लॉन्च

इस बार फोन में AI आधारित कैमरा टूल्स के अलावा Google Gemini, Gemini Live और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं Motorola ने Moto Watch Ultra को भी लॉन्च किया है। जो कंपनी की पहली Moto Watch है जिसमें LTE कनेक्टिविटी दी गई है। साथ ही इसमें Polar के साथ विकसित हेल्थ और फिटनेस फीचर्स मिलते हैं। जो वॉच नींद, तनाव, एक्टिविटी और रिकवरी को ट्रैक कर सकती है। इसमें डुअल-बैंड GPS और Google Pay भी दिया गया है।

वहीं इस वॉच के फीचर्स को देखे तो इसमें 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 2700 निट्स तक पहुंचती है। साथ ही 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आने वाली इस वॉच को IP68 और 5ATM रेटिंग मिली हुई है। वहीं Always-On Display बंद रखने पर बैटरी दो दिन तक चलने का दावा भी किया जा रहा है।

25W वायरलेस चार्जिंग के साथ Moto Snap Charger

इस लॉन्च के दौरान Motorola ने Moto Snap Wireless Charger भी लॉन्च किया है। जिसमें Qi2.2 डिवाइस पर 25W तक वायरलेस चार्जिंग और चुनिंदा Motorola डिवाइस पर कंपनी के प्रोटोकॉल के जरिए 30W तक चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इसमें मैग्नेटिक अलाइनमेंट और ओवरहीट प्रोटेक्शन भी दिया गया है। साथ ही Moto Watch Ultra की शुरुआती कीमत 429 यूरो और Moto Snap Wireless Charger की कीमत 39 यूरो है। इसमें Edge 70 Plus समेत ये डिवाइस आने वाले हफ्तों में चुनिंदा यूरोपीय और मिडिल ईस्ट बाजारों में उपलब्ध कर दिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कीमत और लॉन्च को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com