

Mac Studio Price India: Apple ने भारत में अपने नए Mac mini और Mac Studio को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि कंपनी के दोनों नए डेस्कटॉप कंप्यूटर लेटेस्ट M-Series चिपसेट के साथ आते हैं। वहीं Mac mini में M6 और M5 Pro चिप का विकल्प मिलता है जबकि Mac Studio को M5 Max और M5 Ultra प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो Mac mini की शुरुआती कीमत ₹99,900 और Mac Studio की शुरुआती कीमत ₹2,79,900 है।
साथ ही दोनों मॉडल Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ अधिकृत रिटेलर्स से भी खरीदे जा सकते हैं। Mac mini को रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल यूज के लिए डिजाइन किया गया है जबकि Mac Studio ज्यादा हैवी वर्कलोड संभालने के लिए तैयार किया गया है।
M6 चिप वाले Mac mini के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत ₹99,900 है जबकि M5 Pro मॉडल ₹2,09,900 से शुरू होता है। वहीं M6 वेरिएंट में 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही M5 Pro मॉडल में 64GB तक मेमोरी का विकल्प मिलता है।
इसके अलावा M6 मॉडल में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। GPU में Neural Accelerators शामिल किए गए हैं जिससे AI वर्कलोड में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। Apple ने इसको लेकर कहा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 4 गुना तक बेहतर AI परफॉर्मेंस, 40 प्रतिशत तक तेज CPU और दोगुना ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है।
M5 Pro वाला Mac mini उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें वीडियो एडिटिंग, गेम डेवलपमेंट और दूसरे हैवी कंप्यूटिंग काम करने हैं। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प मिलता है। Mac mini में 2.5Gb Ethernet है, जिसे 10Gb Ethernet तक अपग्रेड किया जा सकता है।
Mac Studio M5 Max के साथ ₹2,79,900 और M5 Ultra के साथ ₹6,29,900 से शुरू होता है। M5 Max मॉडल में 18-कोर CPU को 40 कोर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है और 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। Thunderbolt 5 के जरिए 120Gbps तक डेटा ट्रांसफर संभव है।
वहीं M5 Ultra में 36-कोर CPU, 80-कोर GPU और 512GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प है। इसे 8K वीडियो एडिटिंग, AI मॉडल और 3D रेंडरिंग जैसे भारी कामों के लिए तैयार किया गया है। Mac Studio एक साथ 8 डिस्प्ले सपोर्ट कर सकता है। 512GB मेमोरी वाला कॉन्फिगरेशन अक्टूबर के आखिर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।