-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Cyber Security Research Center Mahu Cm Mohan Yadav Announcement
साइबर सुरक्षा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Mohan Yadav Statement: CM मोहन यादव ने साइबर सुरक्षा कार्यशाला में महू में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। यह केंद्र साइबर सुरक्षा, अनुसंधान और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Cyber Security Research Center Mahu: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि साइबर सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बन चुकी है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के समान ही गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
कार्यशाला में एडीजी साई मनोहर, सचिव एम. शैलवेंद्रम, डॉ. दिग्विजय सिंह, सम्राट किशोर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और पत्रकार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में अपराधों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और साइबर अपराध सबसे जटिल चुनौती बनकर सामने आया है।
साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति पर चिंता
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पिछले कुछ सालों में साइबर तकनीक के साथ अपराध के तरीके भी तेजी से विकसित हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा एक “लाइव साइबर डकैती” का सफल खुलासा किया गया था, जो इस बात का प्रमाण है कि अब अपराध डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उतनी ही तेजी से हो रहे हैं जितना भौतिक दुनिया में। उन्होंने कहा कि आज डेटा सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है जितनी देश की सीमाओं की सुरक्षा। यदि किसी व्यक्ति की जीवनभर की कमाई साइबर अपराध के जरिए कुछ ही सेकंड में चोरी हो जाए तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
खंडवा: AI से राहुल गांधी की कथित भ्रामक तस्वीर वायरल करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल इंडिया और सुरक्षा चुनौतियां
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया और जनधन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश में वित्तीय समावेशन को मजबूत किया है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली ने भ्रष्टाचार और लीकेज को काफी हद तक कम किया है। उन्होंने कहा कि जहां डिजिटल सेवाओं से आम जनता को लाभ मिला है, वहीं साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध, डीपफेक और डेटा चोरी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी क्षमता, सतर्कता और मजबूत संस्थागत ढांचे की आवश्यकता है।
महू में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र साइबर सुरक्षा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह साइबर खतरों की समय पर पहचान, निगरानी और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : व्यापमं घोटाले में नया विवाद: 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, उमंग सिंघार ने सरकार पर उठाए सवाल
भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
सीएम ने कहा कि यह कार्यशाला केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से मध्यप्रदेश साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
Mp cyber security research center mahu cm mohan yadav announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














