ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब एक जगह मिलेंगी Privacy से जुड़ी सारी सेटिंग्स, ऐसे करें एक्सेस

ChatGPT Privacy Center: OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए नया Privacy Center लाया है।जो यूजर्स कि मदद करने के लिए लाया गया है। जिसको यूजर्स अकाउंट मेन्यू के जरिए एक्सेस कर सकते है।
ChatGPT users available in one place Privacy Center
ChatGPT ने लाया नया फीचर।Source. Social Media
Published on
Updated on

OpenAI Privacy Center: OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए एक नया Privacy Center रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिसका मकसद यूजर्स को यह समझने में मदद करना है कि ChatGPT में मौजूद अलग-अलग प्राइवेसी फीचर्स कैसे काम करते हैं और उन्हें कहां से मैनेज किया जा सकता है। बता दें कि इस नया Privacy Center अकाउंट मेन्यू के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा और प्राइवेसी से जुड़ी जानकारी को तीन प्रमुख कैटेगरी में बांटता है।

तीन हिस्सों में बंटी होंगी Privacy Settings

Privacy Center के बारे में बताए तो इसमें Personalised chats and ads, Chat privacy और Data use and access नाम से तीन सेक्शन दिए जा रहे है। इनमें मेमोरी, पर्सनलाइज्ड चैट्स, विज्ञापन, डेटा यूज, ऐप्स और अकाउंट सिक्योरिटी जैसे फीचर्स की जानकारी दी जाएगी।

वहीं Personalised chats and ads सेक्शन खासतौर पर यह समझने में मदद करेगा कि ChatGPT यूजर के एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने के लिए किन फीचर्स का इस्तेमाल करता है। इसमें मेमोरी से जुड़ी जानकारी भी रिव्यू की जा सकेगी। वहीं OpenAI ने साफ किया है कि किसी चैट को डिलीट करने से उस बातचीत से सेव हुई मेमोरी अपने-आप डिलीट नहीं होती।

Privacy Center पुराने कंट्रोल्स को नहीं करेगा रिप्लेस

OpenAI ने बताया है कि Privacy Center मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स की जगह नहीं लेगा। बल्कि इसका काम यूजर्स को यह समझाना है कि अलग-अलग कंट्रोल्स क्या करते हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित सेटिंग तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा। वहीं दूसरे सेक्शन Chat privacy में Temporary Chat से जुड़ी जानकारी और नई Temporary Chat शुरू करने का विकल्प दिया जा रहा है। साथ ही Data use and access में मॉडल इंप्रूवमेंट, ऐप्स और डेटा को एक्सपोर्ट या डिलीट करने जैसी सेटिंग्स शामिल किया जा रहा है।

ChatGPT users available in one place Privacy Center
Smart Meter लगते ही बढ़ जाएगा बिजली बिल? जानिए 1 यूनिट का कितना लगेगा पैसा और क्या है पूरा सच

Web, iPhone और Android पर ऐसे खोलें Privacy Center

जानकारी के लिए बता दें कि वेब पर अकाउंट मेन्यू खोलकर Help > Privacy Center पर जाना होगा। iPhone और Android ऐप में इसे Settings > Privacy Center से एक्सेस किया जा सकेगा। डेस्कटॉप पर Help मेन्यू के जरिए भी इसे खोला जा सकता है। यह सुविधा लॉग-इन किए हुए ChatGPT Free, Go, Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए रोलआउट हो रही है। हालांकि Enterprise, Edu और ChatGPT for Healthcare अकाउंट्स इस रोलआउट में शामिल नहीं हैं। OpenAI के मुताबिक फीचर्स प्लान, क्षेत्र, अकाउंट और वर्कस्पेस सेटिंग्स के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

इसमें ध्यान रखें कि सिर्फ Privacy Center खोलने से आपकी प्राइवेसी सेटिंग्स अपने-आप नहीं बदलेंगी न कोई चैट या डेटा डिलीट होगा। रोलआउट चरणबद्ध है इसलिए सभी यूजर्स को यह विकल्प तुरंत दिखाई दे यह जरूरी नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com