किस बैंक में एक साल की FD पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज, आखिर HDFC, ICICI और SBI की रेस में कौन आगे?

One Year FD: सेविंग के मामले में एफडी राशि सबसे सुरक्षित है। बिना रिस्क के सीमित रिटर्न एफडी राशि के तौर पर ही मिलती है। इसलिए आज भी कई स्थायी बैंक लोगों द्वारा जमा की गई FD राशि को वरीयता देती है।
FIXED DEPOSITE HIGHEST RATE, BANK LIST
SBI बैंक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

BANK HIGH INTREST ON FD: पैसे को सुरक्षित रखने में फिक्सड डिपॉजिट बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। कह सकते हैं कि फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक है। आज भी आमलोगों के लिए एक सबसे सुरक्षित निवेश एफडी ही माना जाता है। क्योंकि इस जमा FD राशि पर गारंटीड रिटर्न, कम जोखिम और बैंक में पैसे की सुरक्षा का स्थायी सुकून रहता है।

बहुत से लोग एक साल के लिए एफडी कराते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर कौन सा बैंक एक साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देता है? आमतौर पर अधिकतर बैंक एक साल की FD पर समान राशि का ब्याज देते हैं। आइए जानते हैं कि, देश के टॉप बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और ICICI बैंक एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज देते हैं?

एक साल की FD पर इन बैंकों के नए आंकड़े

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बैंक वेबसाइटों के कुछ प्रमुख बैंक हाल के समय में एक साल की एफडी राशि जमा करने पर प्रतिस्पर्धी रिटर्न दे रहे हैं। HDFC बैंक वर्तमान में नियमित ग्राहकों के लिए एक साल की जमा फिक्सड डिपोजिट राशि पर 6.25 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75 फीसदी ब्याज है। एचडीएफसी बैंक की ये ब्याज दरें 25 जून, 2025 से प्रभावी है। HDFC की ही तरह ICICI बैंक और Kotak Mahindra Bank सेम रेट पर ब्याज दे रहे हैं।

SBI और यूनियन बैंक का FD ब्याज दर रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 15 जुलाई से ग्राहकों को नियमित रूप से 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% की ब्याज दरें दे रहा है। वहीं, Union Bank Of India सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 6.40% और 6.90% का फिक्सड डिपॉजिट रिटर्न दे रहा है। एक साल की FD पर लगभग सभी बैंक समान इंट्रेस्ट रेट दे रहे हैं। बस रिटर्न में थोड़ा बहुत बदलाव है।

बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा रिटर्न मिलता है, जो वित्तीय सुरक्षा व जीवन सुरक्षा के स्तर पर उचित भी है। FD के अलावा आप उच्च और बिना रिस्क के 3 साल और 5 साल की एफडी भी करा सकते हैं। अधिक समय की एफडी पर 1 साल के मुकाबले बैंक थोड़ा ज्यादा रिटर्न देते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com