Airtel ने दिया बड़ा तोहफा, ₹999 वाले पोस्टपेड प्लान में अब iCloud+ के साथ Apple के कमाल के फायदें

Airtel ₹999 Family Plan: Airtel का पोस्टपेड प्लान अब Apple के फायदों के साथ आ रहा है। बता दें कि भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में शानदार फायदों को शामिल किया है।
Airtel offers a major treat ₹999 postpaid plan now includes iCloud+ Apple benefits
Airtel के Poatpaid प्लान में Apple का फायदा।Source. Airtel
Published on
Updated on

Airtel Postpaid Plan: आप भी Airtel का पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करते हैं और घर में कई लोग Apple डिवाइस चलाते हैं तो आपके लिए अच्छी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए ऑफर्स का पिटारा खुला है। जिसमें कंपनी ने इन प्लान्स में Apple की विस्तारित iCloud+ सेवा को शामिल किया है। इसको लेकर खास बात यह है कि अब इसके साथ Apple TV और Apple Arcade का भी एक्सेस मिलने वाला है।

एक ही प्लान में क्लाउड स्टोरेज से लेकर एंटरटेनमेंट तक

Airtel के नए ऑफर को देखे तो इसमें iCloud+ के जरिए यूजर्स अपनी फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और दूसरी जरूरी जानकारी को Apple डिवाइसेज पर स्टोर और सिंक कर सकेंगे। वहीं डेटा का बैकअप भी सुरक्षित तरीके से करना संभव होगा। वहीं इस खास प्लान का फायदा उन परिवारों को मिल सकता है जो iPhone, iPad या दूसरे Apple डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा Apple TV के जरिए यूजर्स को Apple की ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एक्सेस भी दिया जाएगा। वहीं Apple Arcade पर सैकड़ों गेम्स का कैटलॉग उपलब्ध है जिसमें विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के बिना गेमिंग का अनुभव मिल सकता है।

₹999 वाले फैमिली प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel के ₹999 वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान को देखे तो यह तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए लाया गया है। इसमें Fastlane टेक्नोलॉजी के साथ अनलिमिटेड डेटा, स्पैम प्रोटेक्शन और एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे भी दिए जा रहे है। वहीं अब iCloud+, Apple TV और Apple Arcade जुड़ने से इस प्लान में कनेक्टिविटी, क्लाउड स्टोरेज, एंटरटेनमेंट और गेमिंग को एक साथ शामिल कर दिया गया है। ऐसे में Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए इसका इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

Airtel offers a major treat ₹999 postpaid plan now includes iCloud+ Apple benefits
Harry Potter के दीवानों के लिए Realme का जादुई फोन, धूप में बदलेंगे Hogwarts के चारों Houses के रंग

Airtel ऐप से कर सकेंगे प्लान अपग्रेड

जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा ग्राहक इन पोस्टपेड प्लान्स को Airtel ऐप के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी प्लान बदला जा सकता है। वहीं कंपनी का यह कदम ऐसे समय में आया है जब टेलीकॉम कंपनियां केवल डेटा और कॉलिंग के बजाय अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं को भी अपने प्लान का हिस्सा बना रही हैं।

वहीं इस प्लान को लेकर भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, "एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है जो पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव और बेहतर होगा।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com