दूसरा SIM बंद होने की टेंशन खत्म, Airtel, BSNL और Vi के Low Cost Calling Plans ने जीता दिल

Calling Only Plans: आज के समय में मोबाइल रिचार्ज का दाम इतना ज्यादा है कि लोगों की जेब पर हर महीने इसका असर देखने को मिलता है। खासकर वो लोग जो केवल कॉलिंग रिचार्ज चाहते है।
Airtel, BSNL, and Vi Low-Cost Calling Only Plans
Airtel, BSNL, VI (Source. Navabharat Desk)
Updated on

Calling Only Plans In Airtel, BSNL And Vi: आज के समय में मोबाइल रिचार्ज का दाम इतना ज्यादा है कि लोगों की जेब पर हर महीने इसका असर देखने को मिलता है। खासकर वो लोग इन रिचार्ज की कीमतों से परेशान है जो केवल कॉलिंग की जरूरत रखते है। लेकिन फिर भी मजबूरी में उन्हें डेटा वाले महंगे प्लान लेने पड़ता है। पर अब इसकी टेंशन खत्म करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों ने बड़ा कदम उठाते हुए कई नए रिचार्ज प्लान निकाले है। बता दें कि TRAI के निर्देश के बाद Bharti Airtel, Vodafone Idea और Bharat Sanchar Nigam Limited ने नए Voice Only प्लान को लॉन्च कर दिए हैं। इस तरह के प्लान्स में डेटा नहीं होता लेकिन लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती है।

अब डेटा का पैसा नहीं देना पड़ेगा

पहले वाला समय चला गया जब आप अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज करते थे लेकिन अब ज्यादातर रिचार्ज प्लान्स डेटा के साथ आते है। ऐसे में जिन लोगों को इंटरनेट की जरूरत नहीं है उन्हें भी अतिरिक्त पैसा खर्च करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब TRAI ने इसी समस्या को देखते हुए कंपनियों को बिना डेटा वाले सस्ते वॉइस और SMS प्लान लाने का निर्देश जारी कर दिया है। जिसका फायदा खासतौर पर बुजुर्गों, सेकेंडरी नंबर यूजर्स और सिर्फ कॉलिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को होगा।

Airtel का सस्ता Voice Only प्लान

Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 469 रुपये का नया Voice Only प्लान निकाला है। जिसके अदंर 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने 1849 रुपये का सालभर वाला प्लान भी निकाला है जिसमें ग्राहकों को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिससे ग्राहकों की सालभर की टेंशन खत्म हो जाएगी।।

BSNL ने फिर मचाई हलचल

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL पहले से ही लोगों का पसंदीदा बना हुआ अपनी कम कीमतों की वजह से, ऐसे में इसने एक बार फिर से उसने अपने ग्राहकों को राहत दी है। बता दें कि कंपनी का नया Voice Only प्लान 439 रुपये का है जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 700 फ्री SMS भी मिल रहे है।

Vi ने भी लॉन्च किए दो धमाकेदार प्लान

Vodafone Idea ने भी ग्राहकों के लिए Airtel की तरह दो नए Voice Only प्लान निकाले हैं। जिसमें पहला प्लान 470 रुपये का 84 दिनों की वैलिडिटी और 900 फ्री SMS के साथ है। वहीं दूसरा प्लान 1849 रुपये का 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। जिससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज नहीं कराना होगा।

इन सभी प्लान के आने से यह तो साफ है कि टेलिकॉम कंपनियां उन ग्राहकों पर भी फोकस कर रही हैं जो कॉलिंग और SMS वाले प्लान चाहते है। ऐसे में आने वाले समय में इन सस्ते प्लान्स की डिमांड लोगों के बीच बढ़ सकती है क्योंकि इसका इस्तेमाल करने वाले कई लोग होगे, जिनमें सबसे पहले बुजुर्ग, सेकेंडरी नंबर यूजर्स और अपने घर में WiFi का इस्तेमाल करने वाले है।

Navbharat Live
navbharatlive.com