Samsung One UI 9.0 Update: Galaxy S26 के बाद इन फोन्स की भी बढ़ेगी चमक, सामने आई बड़ी तारीख

Samsung Galaxy Update: Samsung ने नए One UI 9.0 अपडेट को Galaxy S26 सीरीज के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जिसमें कई अपडेट जारी किए जा रहे है और इसमें खास बात है कि इसमें कई सीरिज शामिल है।
Samsung One UI 9.0 Update boost after the Galaxy S26
Samsung में One UI क्या है?Source. Samsung
Published on
Updated on

Samsung One UI 9.0 Update: Samsung ने आखिरकार अपने नए One UI 9.0 अपडेट को Galaxy S26 सीरीज के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कई महीनों तक चले बीटा टेस्टिंग के बाद यह अपडेट सबसे पहले 16 सितंबर को दक्षिण कोरिया में जारी किया गया है। वहीं अब Samsung के एक क्षेत्रीय न्यूजरूम पोस्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरे Galaxy डिवाइसों के लिए भी One UI 9.0 का अपडेट जारी कर सकती है। इसको लेकर खास बात यह है कि Samsung Thailand के न्यूजरूम में केवल Galaxy S26 सीरीज ही नहीं बल्कि Galaxy S25 लाइनअप, नए फोल्डेबल फोन और Galaxy S23 FE का भी जिक्र किया गया है।

21 सितंबर को Galaxy S26 को मिल सकता है अपडेट

Samsung Thailand ने इसको लेकर जानकारी दी है कि 21 सितंबर से Galaxy S26 सीरीज को One UI 9.0 अपडेट मिलना शुरू हो सकता है। लेकिन अभी के लिए यह अपडेट Samsung के होम मार्केट दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है जबकि दूसरे देशों में इसे बाद में जारी किया जा सकता है। वहीं One UI 8 के रोलआउट में भी दक्षिण कोरिया और दूसरे क्षेत्रों के बीच कुछ दिनों का अंतर देखने को मिला था। ऐसे में इस बार भी कंपनी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से अपडेट जारी करने की तैयारी में है।

Galaxy S25 और नए फोल्डेबल्स की भी बारी

Samsung Thailand की जानकारी के अनुसार, Galaxy S25 सीरीज, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 को One UI 9.0 का अपडेट 28 सितंबर से मिल सकता है। लेकिन इन तारीखों को फिलहाल ग्लोबल रिलीज की आधिकारिक पुष्टि मानना जल्दबाजी होगी। ऐसे में अगर कंपनी का यह शेड्यूल सही साबित होता है तो Galaxy S25 और लेटेस्ट फोल्डेबल यूजर्स को भी जल्द नए सॉफ्टवेयर का फायदा मिलने वाला है।

Samsung One UI 9.0 Update boost after the Galaxy S26
Amazon Great Indian Festival 2026: इस तारीख से शुरू होगी साल की बड़ी सेल, 75% तक डिस्काउंट और 10% कैशबैक

Galaxy S23 FE को अक्टूबर तक मिलेगा One UI 9

बताया जा रहा है कि पुराने डिवाइसों में Galaxy S23 FE का नाम सामने आना भी खास है। Samsung Thailand के पोस्ट में कहा गया है कि इस फोन को One UI 9.0 अपडेट अक्टूबर तक मिल जाएगा। लेकिन Samsung के किसी दूसरे क्षेत्रीय पोर्टल ने अभी इतनी विस्तृत तारीखें साझा नहीं की हैं। इसलिए संभव है कि ये तारीखें फिलहाल Thailand के लिए हों या कंपनी की शुरुआती योजना का हिस्सा हों। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 21 सितंबर से Galaxy S26 को दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी One UI 9.0 मिलना शुरू होगा। आने वाले दिनों में Samsung की ओर से स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com