

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Which One is Better: Apple ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में कदम रखते हुए iPhone Duo पेश कर दिया है। वहीं अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत Samsung Galaxy Z Fold 8 से सिर्फ 99 डॉलर ज्यादा है लेकिन भारत में कहानी पूरी तरह बदल जाती है। जहां iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है जबकि Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। जिससे साफ पता चलता है कि भारत में दोनों के बीच करीब 1.20 लाख रुपये का अंतर है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या iPhone Duo के लिए इतनी बड़ी रकम ज्यादा खर्च करना समझदारी है या Samsung का Fold 8 बेहतर डील साबित हो सकता है?
बता दें कि दोनों फोन लगभग एक जैसे 7.6 इंच के अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आते हैं लेकिन वजन और मोटाई में Samsung को बढ़त मिलती है। जिसमें Galaxy Z Fold 8 का वजन 201 ग्राम है जबकि iPhone Duo 254 ग्राम का है। वहीं फोल्ड होने पर Samsung फोन 9.7mm मोटा है जबकि Duo की मोटाई 11.3mm कि हो जाती है।
जैसा कि देखा ही जा रहा है कि Samsung कई साल से फोल्डेबल फोन पेश कर रहा है इसलिए इसका सॉफ्टवेयर अनुभव ज्यादा परिपक्व नजर आता है। वहीं Galaxy Z Fold 8 में एक साथ तीन ऐप चलाने, फ्लोटिंग विंडो, स्प्लिट स्क्रीन और Samsung DeX जैसे फीचर्स शामिल किए गया है।
वहीं iPhone Duo में iOS का फायदा जरूर है। जिससे Apple का इकोसिस्टम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Mac, Apple Watch, AirPods और दूसरी Apple सेवाओं के साथ इसका इंटीग्रेशन बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। साथ ही फोन में बेहतर पिक्सल डेंसिटी, IP68 रेटिंग और बाद में Apple Pencil सपोर्ट भी मिलने वाला है।
भारत में iPhone कि कीमतों ने नई बेहश छेड़ दी है। जिसमें 256GB मॉडल की कीमत देखें तो iPhone Duo ₹1,19,901 रुपये महंगा है। 512GB में यह अंतर ₹1,24,901 और 1TB में ₹1,34,901 तक पहुंच जाता है। वहीं अमेरिका में दोनों की कीमतों का अंतर सिर्फ 99 डॉलर से शुरू होता है जिससे भारत की कीमत खास तौर पर चौंकाने वाली है। यही वजह है कि भारतीय खरीदारों के लिए Galaxy Z Fold 8 ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प दिखाई देता है। लेकिन Apple के पक्के फैन और iOS इकोसिस्टम में गहराई से जुड़े लोगों के लिए Duo की कीमत का फैसला अलग हो सकता है।
वैसे देखा जाए तो फोल्डेबल बाजार अभी छोटा जरूर है लेकिन Apple की एंट्री इसे तेजी से मुख्यधारा में ला सकती है। इसमें दिलचस्प बात यह भी है कि Samsung Display, Apple के फोल्डेबल के लिए डिस्प्ले सप्लाई कर सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि बाजार में दोनों कंपनियां आमने-सामने हैं लेकिन सप्लाई चेन में एक-दूसरे के पार्टनर भी बन सकती हैं।
ऐसे में फाइनल तौर पर देखे तो भारत में कीमत, वजन और मल्टीटास्किंग को देखते हुए Galaxy Z Fold 8 ज्यादा समझदार खरीद होने वाली है। वहीं iPhone Duo उन यूजर्स के लिए है जो कीमत से ज्यादा Apple का इकोसिस्टम, फोल्डेबल iPhone का अनुभव और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं।