

Google Pixel September 2026 Update: Google ने सितंबर 2026 में Pixel Drop का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसमें नए अपडेट के साथ Pixel स्मार्टफोन यूजर्स को Scam Detection, Digital Wellbeing और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। बता दें कि अपडेट धीरे-धीरे अलग-अलग Pixel डिवाइस और कैरियर तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं Google ने इसको लेकर जिन फोन में अपडेट उपलब्ध होगा उनमें सिस्टम की तरफ से इसका अलर्ट दिखाई देगा।
साथ ही अपडेट का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को फोन को नए Android वर्जन पर अपडेट करने के साथ संबंधित ऐप्स को भी लेटेस्ट वर्जन पर रखना होगा। इस Pixel Drop में सबसे ज्यादा चर्चा Scam Detection फीचर की है जो संदिग्ध मैसेज और चैट को पहचानने में मदद करता है।
Google का Scam Detection के बारे में बताए तो इसको फिलहाल अमेरिका में Pixel 6 और उसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध किया गया है। यह Gboard के साथ काम करता है और कुछ थर्ड-पार्टी चैट प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध बातचीत की पहचान कर सकता है। वहीं अगर यूजर किसी संभावित स्कैम वाली चैट का जवाब टाइप करना शुरू करता है तो कीबोर्ड के ऊपर Likely scam अलर्ट दिखाई दे सकता है। इसके साथ ही खास बात यह है कि कंपनी के अनुसार इस फीचर में डेटा का विश्लेषण फोन पर ही रियल-टाइम में किया जाता है।
Scam Detection को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि अब यह नोटिफिकेशन तक भी पहुंच रहा है। संदिग्ध इनकमिंग मैसेज का प्रीव्यू खोलने से पहले ही उस पर Likely scam चेतावनी दिखाई दे सकती है। यह सुविधा अब अमेरिका के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मैक्सिको, सिंगापुर और यूके में भी रोलआउट की जा रही है। जिसमें Notification Scam Protection में अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, पुर्तगाली और स्पेनिश जैसी भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा गया है।
Pixel VIPs को नए Home Screen Widgets के साथ अपडेट किया गया है। अब Priority Contacts को होम स्क्रीन से ही One-Tap Call या Message किया जा सकता है। जरूरी और अनरीड नोटिफिकेशन के लिए नए इंडिकेटर भी मिलेंगे। वहीं Pause Point, जो पहले Pixel 11 पर उपलब्ध हुआ था अब Pixel 6 और इसके बाद के पुराने मॉडल्स तक पहुंच रहा है। यह फीचर Distracting Apps खोलने से पहले यूजर को एक छोटा सा Pause देता है ताकि वह बिना सोचे ऐप खोलने के बजाय एक पल रुककर फैसला कर सके। साथ ही इस अपडेट से Google का फोकस सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं बल्कि स्कैम से सुरक्षा, डिजिटल वेलबीइंग और रोजमर्रा के फोन इस्तेमाल को बेहतर बनाने पर भी नजर आ रहा है।