महिलाएं कार खरीदते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Women Car Buying Tips: कार खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा फैसला होता है। वहीं अगर आप एक महिला है तो कार चुनते समय सिर्फ लुक और कीमत देखना पर्याप्त नहीं है।
Women should keep these 7 things in mind when buying a car
महिलाओं के लिए कार खरीदते समय रखें ध्यान।Source. gemini
Published on
Updated on

Things to Consider When Buying a Car For Women: कार खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ा फैसला होता है। वहीं अगर आप एक महिला है तो कार चुनते समय सिर्फ लुक और कीमत देखना पर्याप्त नहीं है इसके साथ भी कई चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। कार का ज्यादातर इस्तेमाल रोजाना ऑफिस जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने या लंबी ड्राइव पर निकलने के लिए भी किया जाता है ऐसे में कार ऐसी होनी चाहिए जो आरामदायक, सुरक्षित और आसानी से चलाने लायक हो। वहीं बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं इसलिए खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच जरूर करें।

सबसे पहले तय करें बजट और इस्तेमाल

जानकारी में बताया जाता है कि कार खरीदने से पहले सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत नहीं बल्कि ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस, सर्विस और ईंधन खर्च को भी बजट में शामिल करना चाहिए। वहीं अगर कार का इस्तेमाल मुख्य रूप से शहर में होना है तो कॉम्पैक्ट और आसानी से पार्क होने वाली कार बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं हाईवे पर ज्यादा सफर करने वालों को बेहतर स्टेबिलिटी और मजबूत सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।

सेफ्टी फीचर्स से बिल्कुल न करें समझौता

किसी भी तरह की कार खरीदने से पहले उसमें मिलने वाली सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिसमें एयरबैग, ABS, ESC, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसे फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं। कार की क्रैश टेस्ट रेटिंग और उपलब्ध सेफ्टी टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी जरूर लें। वहीं अगर अक्सर रात में ड्राइव करना है तो हेडलाइट की रोशनी और विजिबिलिटी भी टेस्ट करना फायदेमंद होता है।

ड्राइविंग कम्फर्ट और सीटिंग पोजिशन जांचें

महिलाओं के लिए सलाह दी जाती है कि कार चुनते समय सीट की ऊंचाई, स्टीयरिंग एडजस्टमेंट और ड्राइविंग पोजिशन को जांचना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता हैं। ऐसे में टेस्ट ड्राइव के दौरान देखें कि पैडल आसानी से पहुंच रहे हैं या नहीं स्टीयरिंग आरामदायक है या नहीं और लंबे समय तक बैठने पर कमर या पैरों पर दबाव तो नहीं पड़ता। वहीं कार में अच्छी विजिबिलिटी भी जरूरी है। खासकर आगे, पीछे और साइड की दृश्यता बेहतर होने से ट्रैफिक में ड्राइव करना आसान हो सकता है।

Women should keep these 7 things in mind when buying a car
दिल्ली मेट्रो से उतरते ही मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी, इस स्टेशन से शुरू हुई सुविधा, जानें किराया

पार्किंग और फीचर्स भी करें चेक

अगर आप उन महिलाओं में से है जो शहर में कार चलाती हैं तो छोटे पार्किंग स्पेस में कार लगाना रोज की चुनौती बन सकता है। इसलिए कार का टर्निंग रेडियस, रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर जरूर देखें। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी भारी ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बना सकता है। इसके अलावा कीलेस एंट्री, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और कनेक्टेड फीचर्स जैसी सुविधाएं भी उपयोगी हो सकती हैं।

सिर्फ कीमत नहीं, पूरी ओनरशिप कॉस्ट देखें

महिलाओं के साथ सभी को ध्यान देना चाहिए कि कार खरीदने से पहले सर्विस नेटवर्क, स्पेयर पार्ट्स की कीमत, इंश्योरेंस और अनुमानित माइलेज की जानकारी सही है कि नहीं। ऐसे में संभव हो तो खरीदने से पहले कम से कम दो-तीन कारों की टेस्ट ड्राइव करें। याद रखें महिलाओं के लिए कोई एक परफेक्ट कार नहीं होती सबसे अच्छी कार वही है जो आपकी जरूरत, ड्राइविंग स्टाइल, बजट और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर खरी उतरे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com