Apple Watch Ultra 4 लॉन्च, 50 घंटे की बैटरी और सबसे सटीक Heart Rate Sensor, जानें कीमत और धांसू फीचर्स

Apple Watch Ultra 4: Apple ने नई Apple Watch Ultra 4 को लॉन्च कर दिया है। जो दमदार Sports और Adventure Watch के रूप में सामने आया है।
Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple Watch Ultra 4 में शामिल हुए खास फीचर।Source. Apple
Published on
Updated on

Apple Watch Ultra 4 Health Tracking: Apple ने अपनी नई Apple Watch Ultra 4 को भी इस शानदार लॉन्च में पेश कर दिया है। जिसको लेकर कंपनी इसे अब तक की सबसे दमदार Sports और Adventure Watch बता रही है। बता दें कि नई वॉच में Health और Fitness Tracking को पहले से ज्यादा एडवांस बनाया गया है। इसमें नया Health Sensing System, S11 Chip और बेहतर Battery Life दी जा रही है।

Apple ने जानकारी में बताया है कि Apple Watch Ultra 4 किसी Wearable में अब तक का सबसे सटीक Heart Rate Sensing सिस्टम देती है। इसके अलावा नया Readiness Score यूजर को यह समझने में मदद करेगा कि शरीर दिनभर की एक्टिविटी या Workout के लिए कितना तैयार है।

Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple Watch Ultra 4 का कमाल का Sensor.Source. Apple

खास रंग में इस तारीख को करें प्री-बुक

इसके साथ ही Apple Watch Ultra 4 Natural और Black Titanium फिनिश में आती है। जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 18 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। वहीं अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $799 रखी गई है और यह भारत समेत कई देशों में उपलब्ध किया जाने वाला है।

Heart Rate और HRV Tracking में बड़ा अपग्रेड

Apple Watch Ultra 4 के बारे में बताए तो इसमें नया Health Sensing System दिया गया है जिसमें नए Optical और Electrical Heart Sensors शामिल होते हैं। वहीं Apple का कहना है कि यह Wearable डिवाइस में सबसे सटीक Heart Rate Sensing उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही नई वॉच पूरे दिन हर 5 सेकंड में Heart Rate माप सकती है। इससे Fitness और Physiological State को लगातार ट्रैक करने में मदद मिलेगी। वहीं Heart Rate Variability की Measurement Frequency भी 24 गुना तक बढ़ाई गई है।

इसके अलावा Overnight Vitals में Recovery HRV को यूजर के Personal Baseline के साथ Analyze किया जाएगा। इससे Stress और Recovery को समझने के लिए ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple Watch Ultra 4 Health में नए फीचर्स।Source. Apple
Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple AirPods 5 लॉन्च, अब ₹11 हजार से कम में मिलेगा ANC, Siri AI और Live Translation का मजा

Readiness Score बताएगा आज शरीर कितना तैयार है

इस नई Apple Watch Ultra 4 में Readiness फीचर भी शामिल किया गया है जो खासतौर पर Fitness और Sports पर ध्यान देने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी बताया जा रहा है। यह हाल की Activity, Training Load, Vitals और Sleep Score को देखकर रोजाना 0 से 10 तक का Score देता है। जिसके आधार पर वॉच Recover, Pace Yourself, Ready या Go For It जैसी Recommendation वॉच आपको देगा। इसके साथ ही दिनभर नई जानकारी मिलने पर यह Score बदल भी सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि अगर आपने सुबह Hard Workout किया है तो वॉच बाद में आपकी Readiness को उसी हिसाब से अपडेट कर देंगा।

50 घंटे तक की बैटरी, Outdoor Workout में 45 घंटे

इसकी Battery Life कि बात करें तो इसमें बड़ा सुधार देखने को मिलता है। जिसमें Apple Watch Ultra 4 रोजमर्रा के इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है। वहीं Low Power Mode में यह आंकड़ा 84 घंटे तक पहुंच जाता है। इसके अलावा Outdoor Workout के लिए Extended Workout Mode में GPS और Heart Rate Tracking के साथ 25 घंटे तक Battery मिल सकती है। वहीं Max Extended Workout Mode में Outdoor Run, Walk और Hike को 45 घंटे तक ट्रैक किया जा सकता है।

इसको लेकर Apple के Worldwide Apple Watch Product Marketing की Vice President Kaiann Drance ने कहा: "नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और S11 चिप, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 जो हमारी सबसे मज़बूत और काबिल एप्पल वॉच है को एक नए लेवल पर ले जाते हैं। इससे ज़्यादा बैटरी लाइफ़, तेज़ चार्जिंग और किसी भी वियरेबल में सबसे सटीक हार्ट रेट सेंसिंग मिलती है। रेडीनेस जैसी ज़बरदस्त हेल्थ और फ़िटनेस जानकारी, नए स्मार्ट फ़ीचर्स और इसकी बड़ी, चमकदार स्क्रीन के साथ, एप्पल वॉच अल्ट्रा 4 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह हर जगह आपका साथ दे चाहे वह वर्कआउट हो, एडवेंचर हो या दिन भर के आपके सभी काम।"

Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple Watch Ultra 4 के डिजाइन।Source. Apple
Apple Watch Ultra 4 Launched 50-Hour Battery Accurate Heart Rate Sensor srs13
Apple का पहला Foldable iPhone हुआ लॉन्च, 7.65 इंच डिस्प्ले और Apple Pencil सपोर्ट, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Siri AI और Audio Intelligence भी बने खास

Apple Watch Ultra 4 में S11 Chip की मदद से नए Audio Intelligence फीचर्स भी शामिल किया गया है। जो Sound Recognition यूजर्स को Siren, Alarm, Doorbell या Baby Cry जैसी जरूरी आवाजों के बारे में Alert कर सकता है। वहीं Live Rewind बातचीत के पिछले 15 सेकंड के Text Snippet को दिखाकर भूली हुई बात याद दिलाने में मदद करने का काम भी करने वाला है। वहीं Siri Recap बातचीत का छोटा Summary तैयार कर सकता है। इन फीचर्स को Privacy को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

वहीं watchOS 27 के साथ वॉच में Siri AI भी दी जा रही है। यह Personal Context और Broad World Knowledge का इस्तेमाल करके यूजर को ज्यादा Personalized तरीके से जवाब देने की कोशिश करेगा। ऐसे में देखा जा रहा है कि कुल मिलाकर Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने सिर्फ एक Sports Watch के तौर पर नहीं बल्कि Health, Fitness, Safety और AI को एक साथ जोड़ने वाले Smart Wearable के रूप में पेश किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com