iPhone 18 Pro अब खुद बताएगा फोटो असली है या नकली, जानें कौन सा है खास फीचर

सिमरन सिंह

iPhone 18 Pro में आया ऐसा फीचर

अब फोटो असली है या एडिटेड, इसका पता लगाने में मिलेगी मदद। AI के दौर में Apple का यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।

iPhone 18 Pro | Source. Pintrest

असली और नकली में फर्क मुश्किल

आज AI की मदद से ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती हैं जो बिल्कुल वास्तविक नजर आती हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाली हर फोटो पर आंख बंद करके भरोसा करना मुश्किल हो गया है।

AI Image | Source. Pintrest

Apple ने निकाला नया तरीका

iPhone 18 Pro और Pro Max में Apple ने फोटो की ऑथेंटिसिटी वेरिफिकेशन से जुड़ा सिस्टम पेश किया है। इसका मकसद फोटो के डिजिटल डेटा के आधार पर उसके सोर्स की जानकारी देना है।

iPhone 18 Pro | Source. Pintrest

कैसे काम करेगा ये फीचर?

फोटो के साथ मौजूद डिजिटल जानकारी से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि तस्वीर कहां से आई और कैप्चर होने के बाद उसमें बदलाव किया गया या नहीं।

iPhone 18 Pro | Source. Pintrest

फोटो का सोर्स भी हो सकता है चेक

Apple के सिस्टम में फोटो की सोर्स से जुड़ी जानकारी को डिजिटल तरीके से सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। बाद में इसी जानकारी का इस्तेमाल फोटो की ऑथेंटिसिटी जांचने में किया जा सकता है।

Photo Source | Source. Pintrest

एडिट हुई तो मिल सकता है संकेत

अगर फोटो की ऑथेंटिसिटी जानकारी मूल कैप्चर से मेल खाती है तो उसके सोर्स पर भरोसा करना आसान हो सकता है। वहीं डिजिटल जानकारी में बदलाव होने पर वेरिफिकेशन में इसका संकेत मिल सकता है।

Image Edit | Source. Pintrest

AI के दौर में क्यों जरूरी?

आज AI इमेज टूल्स से किसी सेलिब्रिटी, जगह या घटना की बेहद वास्तविक दिखने वाली तस्वीर बनाई जा सकती है। कई बार इन्हें देखकर आम यूजर के लिए सच और झूठ पहचानना मुश्किल होता है।

AI Tools | Source. Pintrest

सोशल मीडिया पर मिलेगा फायदा

सोशल मीडिया पर एडिटेड या पुरानी तस्वीरों को नए संदर्भ में वायरल करना आम समस्या बन चुकी है। ऐसे मामलों में ऑथेंटिसिटी वेरिफिकेशन यूजर्स को तस्वीर के बारे में एक्स्ट्रा जानकारी दे सकता है।

Social Media | Source. Pintrest

पत्रकारों और Creators के लिए उपयोगी

यह फीचर पत्रकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और रिसर्चर्स के लिए खास उपयोगी हो सकता है। इंटरनेट से मिली किसी तस्वीर को इस्तेमाल करने से पहले उसकी डिजिटल ऑथेंटिसिटी की जांच में मदद मिल सकती है।

News Reporter | Source. Pintrest

लेकिन एक बात याद रखें!

यह फीचर फोटो की डिजिटल ऑथेंटिसिटी जांचने में मदद करता है, लेकिन इसे हर तस्वीर के 100% असली होने की गारंटी नहीं समझना चाहिए। फिर भी AI के बढ़ते दौर में फोटो के सोर्स और बदलावों की जानकारी यूजर्स के लिए एक अहम सुरक्षा परत बन सकती है।

iPhone 18 Pro | Source. Pintrest

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जरूरी होते है यह Gadgets, जानें कौन सा टूल आता है किसके काम?

Creator Setup
Swipe Up