

WhatsApp Backup Update: आपका Google Drive या Apple iCloud बार-बार फुल हो जाता है और WhatsApp चैट बैकअप की वजह से आपको अपनी तस्वीरें या जरूरी फाइलें डिलीट करनी पड़ती हैं तो जल्द ही इस परेशानी का समाधान मिलने वाला है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपना खुद का Cloud Backup सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यूजर्स को चैट बैकअप के लिए Google Drive या iCloud पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया कि यह नया फीचर सबसे पहले iOS 26.28.10.16 के बीटा वर्जन में देखा गया है। शुरुआती चरण में इसे iPhone यूजर्स के लिए रोल आउट किए जाने की संभावना है। इसके बाद Android यूजर्स को भी यह सुविधा मिल सकती है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया कि WhatsApp शुरुआत में सभी यूजर्स को 2GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज देगा। लेकिन Google Drive और iCloud का मौजूदा बैकअप विकल्प भी उपलब्ध रहेगा जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से बैकअप का तरीका चुन सकेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने WhatsApp बैकअप का आकार 2GB से अधिक है तो कंपनी पेड स्टोरेज प्लान भी पेश कर सकती है। ऐसे में शुरुआती जानकारी यह कहती है कि 50GB स्टोरेज प्लान की कीमत करीब 0.99 डॉलर जो लगभग 80 से 85 रुपये प्रति माह हो सकती है। वहीं ज्यादा डेटा रखने वाले यूजर्स के लिए 1TB स्टोरेज प्लान भी लाए जाने की चर्चा हो रही है। लेकिन ये कीमतें शुरुआती रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और आधिकारिक लॉन्च के समय इनमें बदलाव हो सकता है।
देखा जा रहा है कि WhatsApp के नए Cloud Backup की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा बताई जा रही है। रिपोर्ट बताती है कि इसमें End-to-End Encryption डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगा और इसे बंद करने का विकल्प नहीं होगा। जिससे यूजर्स अपने बैकअप को पासकी, पासवर्ड या 64-डिजिट एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं इसका सीधा मतलब है कि आपकी निजी चैट्स को आपके अलावा कोई नहीं पढ़ पाएगा। इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि WhatsApp या Meta भी इन बैकअप्स को एक्सेस नहीं कर सकेगा।
बता दें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। WABetaInfo के मुताबिक Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए इस पर काम चल रहा है। लेनकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इसे बीटा टेस्टिंग के बाद सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।