रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer

Humanoid Robot Wedding: AI और रोबोटिक्स की दुनिया हर दिन कुछ नए होता रहता है। वही ऐसे ही खास खबर रूस से भी सामने आ रही है। जहां पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट का शादी समारोह आयोजित किया गया था।
first-ever-wedding-of-two-humanoid-robots-takes-place-in-russia
Humanoid Robot (Source. Social Media)
Published on
Updated on

Russia Humanoid Robot Wedding: AI और रोबोटिक्स की दुनिया हर दिन कुछ नए होता रहता है। वही ऐसे ही खास खबर रूस से भी सामने आ रही है। जहां पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट का शादी समारोह आयोजित किया गया था। मॉस्को में हुए इस खास इवेंट में दोनों रोबोट ने AI की मदद से शादी की कसमें खाईं, एक-दूसरे को ब्रेसलेट पहनाए और उन्हें आधिकारिक तौर पर रोबोट कपल घोषित किया गया। इस अनोखा आयोजन ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पा ली है।

मॉस्को की लाइब्रेरी में हुआ अनोखा समारोह

जानकारी के लिए बता दें कि यह कार्यक्रम रूस की राजधानी मॉस्को स्थित पुश्किन लाइब्रेरी में आयोजित किया गया था। वहीं शादी करने वाले रोबोट का नाम रॉबर्ट और मटिल्डा है। इससे पहले दोनों को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 2026 में भी प्रदर्शित किया गया था। वहीं रॉबर्ट को एक ऑफिस कर्मचारी और ब्लॉगर के रूप में डिजाइन किया गया है जबकि मटिल्डा का लुक एक बैले डांसर से प्रेरित है। इसके साथ ही समारोह के दौरान दोनों ने AI द्वारा तैयार किए गए संवादों के जरिए एक-दूसरे से वादे किए। खास बात यह रही कि अंगूठी की जगह दोनों ने एक-दूसरे को शादी के ब्रेसलेट पहनाए, जिन्हें मंच तक एक रोबोट डॉग लेकर आया था।

क्या रोबोट अब सच में शादी कर सकते हैं?

इस खास खबर को जानने के बाद आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है कि क्या रोबोट अब इंसानों की तरह शादी करने लगे हैं तो जवाब है नहीं। यह कोई कानूनी विवाह नहीं था। इस आयोजन का उद्देश्य केवल लोगों का ध्यान ह्यूमनॉइड रोबोट और AI आधारित तकनीक की ओर करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन रोबोट बनाने वाली कंपनी IT-Imperial ने किया है। कंपनी का कहना है कि ऐसे इवेंट लोगों को यह समझाने में मदद करते हैं कि भविष्य में रोबोट सिर्फ फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी के कई कामों में भी इंसानों की मदद करेंगे।

AI के साथ तेजी से बदल रही है रोबोटिक्स की दुनिया

जैसा की देखा ही जा रहा है कि आज दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां ह्यूमनॉइड रोबोट पर तेजी से काम कर रही हैं। जिसमें Tesla का Optimus, Figure AI, Unitree और Boston Dynamics जैसे प्रोजेक्ट ऐसे रोबोट विकसित कर रहे हैं जो इंसानों की तरह चलने, सामान उठाने और कई जटिल काम करने में सक्षम हों। AI की प्रगति के साथ इनकी क्षमताएं भी लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आम लोगों की जिंदगी में इन रोबोट्स को बड़े पैमाने पर शामिल होने में अभी समय लगेगा। फिलहाल ये रोबोट काफी महंगे हैं और इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से रिसर्च, डेमो और औद्योगिक कार्यों तक सीमित है। ऐसे में रूस में हुई यह रोबोट शादी भविष्य की झलक जरूर हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com