अब Amazon-Flipkart से खरीदें बाइक, Yezdi Roadster Red Wolf की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कीमत और पूरा तरीका

Yezdi Roadster Red Wolf: Amazon और Flipkart से घर का सामान खरीदते हैं तो अब इस लिस्ट में मोटरसाइकिल भी जुड़ गई है। Jawa Yezdi ने अपनी Yezdi Roadster Red Wolf को Amazon और Flipkart पर उपलब्ध किया है।
buy a bike from Amazon or Flipkart online bookings for the Yezdi Roadster Red Wolf
Yezdi Roadster Red Wolf अब Amazon या Flipkart पर भी उपलब्ध है।Source. Yezdi
Updated on

Yezdi Roadster Amazon Flipkart: आप Amazon और Flipkart से कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का सामान खरीदते हैं तो अब इस लिस्ट में एक दमदार मोटरसाइकिल भी जुड़ गई है। बता दें कि Jawa Yezdi ने अपनी फेमस Yezdi Roadster Red Wolf को Amazon और Flipkart पर उपलब्ध करा दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि अब ग्राहक शोरूम जाने से पहले ही घर बैठे बाइक की एक्स-शोरूम बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी का यह कदम मोटरसाइकिल खरीदने के अनुभव को ज्यादा डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।

2.09 लाख में मिल रही Yezdi Roadster Red Wolf

बता दें कि दिल्ली में Yezdi Roadster Red Wolf की एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रखी गई है। वहीं बाइक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा Jawa Yezdi के ऑफिशियल डीलरशिप नेटवर्क पर भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के दौरान ग्राहक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं। लेकिन ऑन-रोड कीमत, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस से जुड़ी प्रक्रिया नजदीकी डीलरशिप के जरिए पूरी होगी। जिसका सीधा मतलब है कि पूरी खरीदारी ऑनलाइन नहीं बल्कि इसका शुरुआती हिस्सा डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा।

क्लासिक लुक के साथ दमदार इंजन

Yezdi Roadster Red Wolf का डिजाइन पुराने दौर की Yezdi मोटरसाइकिलों से प्रेरित है। इसका गहरा लाल रंग और क्रोम डिटेलिंग इसे रेट्रो-क्लासिक रोडस्टर लुक देते हैं। बाइक में 350 Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच से जोड़ा गया है। वहीं लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखते हुए इसमें आरामदायक राइडिंग एर्गोनॉमिक्स, डुअल-चैनल ABS और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि फुल टैंक पर बाइक 350 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है।

buy a bike from Amazon or Flipkart online bookings for the Yezdi Roadster Red Wolf
Mahindra XEV 9S का नया 6-सीटर अवतार लॉन्च, सिर्फ 20 हजार ज्यादा में मिलेंगी लग्जरी कैप्टन सीट्स

ऐसे करें Amazon और Flipkart से बुकिंग

इसकी ऑनलाइन बुकिंग के लिए ग्राहक Amazon या Flipkart पर जाकर Yezdi Roadster Red Wolf को चुन सकते हैं और एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद नजदीकी आधिकारिक डीलर ऑर्डर की पुष्टि करेगा और बाकी ऑन-रोड पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कराएगा। रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस डीलरशिप पर होगा जिसके बाद बाइक ग्राहक को सौंपी जाएगी। एक्सेसरीज भी डीलरशिप से खरीदी जा सकेंगी। कंपनी इसके लिए देशभर में मौजूद 450 से ज्यादा सेल्स और सर्विस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है।

वारंटी और ओनरशिप बेनेफिट्स भी मिलेंगे

Yezdi Roadster Red Wolf के साथ 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है। शर्तों के साथ 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल तक एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प भी दिया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com