Motorola ने पेश किया अपना सबसे पावरफुल फोन, Signature 27 में 200MP कैमरा और नया Snapdragon चिपसेट

Motorola Signature 27: Motorola ने मोटोरोला सिग्नेचर 27 को पेश कर दिया है। जिसको आज Snapdragon Summit में लॉन्च किया गया जो कमाल के फीचर्स के साथ आ रहा है और एक शानदार कीमत में खरीदा जा सकता है।
Motorola has unveiled powerful phone Signature 27 200MP camera
Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च।Source. Motorola
Published on
Updated on

Motorola Signature 27 Price: Motorola ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप की दूसरी पीढ़ी के तौर पर Motorola Signature 27 को पेश कर दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि फोन को आज Snapdragon Summit में लॉन्च किया गया जहां Qualcomm ने अपना नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट भी पेश किया है। वहीं इसको लेकर कंपनी का दावा है कि Signature 27 उसका अब तक का सबसे एडवांस स्मार्टफोन है। जिसमें खास बात यह है कि Motorola ने पहली बार मॉडल के नाम में आने वाले साल के आखिरी दो अंकों का इस्तेमाल किया है।

नए Snapdragon चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है जो Qualcomm का नया प्रीमियम मोबाइल प्लेटफॉर्म है। कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह फोन ऑन-डिवाइस AI, गेमिंग, कैमरा प्रोसेसिंग और तेज डाउनलोड स्पीड के मामले में बेहतर अनुभव देगा। साथ ही फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और नया 3D वेपर चैंबर शामिल है।

वहीं Motorola का कहना है कि नया कूलिंग सिस्टम पिछली पीढ़ी की तुलना में 40% बड़ा है जिससे AI टास्क, गेमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान गर्मी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

200MP पेरिस्कोप कैमरा और AI वीडियो फीचर

कैमरा सेटअप की बात करें तो Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 मेन सेंसर और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। साथ ही फोन में AI-पावर्ड Video Enhancement Engine भी मिलेगा जो रिकॉर्डिंग के दौरान सीन को समझकर कलर टोन को अपने आप एडजस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

वहीं Google Gemini को भी फोन में गहराई से इंटीग्रेट किया गया है। जिसमें Gemini Omni की मदद से यूजर्स प्रॉम्प्ट, फोटो या मौजूदा फुटेज से वीडियो तैयार कर सकेंगे जबकि Lyria से म्यूजिक और साउंडट्रैक जनरेट किए जा सकेंगे। Motorola फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट देने की बात भी कह रही है।

Motorola has unveiled powerful phone Signature 27 200MP camera
अब सस्ता स्क्रीन गार्ड खरीदना पड़ेगा भारी? सरकार ने लगाया BIS सर्टिफिकेशन, 2027 से लागू होगा नया नियम

डिजाइन में भी दिखेगा प्रीमियम टच

Signature 27 Motorola के खासियत को देखे तो यह पहला फोन है जिसमें Audio by B&O ब्रांडिंग दी गई है। फोन में एल्युमिनियम सिल्हूट, कर्व्ड किनारे और सिरेमिक व ब्रश्ड एल्युमिनियम वाला कैमरा पैनल मिलता है। साथ ही यह Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green रंगों में आएगा। लेकिन अभी इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और बिक्री की तारीख सामने नहीं आई है। Motorola का इसको लेकर कहना है कि फोन इस साल ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com