

Gemini Free for Students: नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के साथ ही Google ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini का बड़ा ऑफर पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने योग्य छात्रों के लिए Gemini का पेड प्लान पूरे एक साल तक मुफ्त देने का ऐलान किया है। इस ऑफर में 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। वहीं इसमें खास बात यह है कि Gemini ऐप में छात्रों के लिए अलग Student Hub भी जोड़ा गया है जहां पढ़ाई से जुड़े AI टूल्स एक ही जगह मिलेंगे।
बता दें कि यह ऑफर सिर्फ AI से सवाल-जवाब करने तक सीमित नहीं है। इसमें स्टूडेंट्स Gemini की मदद से हाई-क्वालिटी वीडियो, इमेज और ग्राफिक्स तैयार कर सकते है। इसके अलावा सामान्य फ्री यूजर्स की तुलना में उन्हें ज्यादा सर्च और इस्तेमाल की लिमिट मिलेगी जिससे बड़े असाइनमेंट और प्रोजेक्ट पर काम करना आसान होगा। इतना ही नहीं Google इस प्लान के साथ 400GB स्टोरेज भी दे रहा है जिसका इस्तेमाल Google Drive, Gmail और Photos में किया जा सकता है। जिसका सीधा मतलब है कि पढ़ाई से जुड़े डॉक्यूमेंट्स, प्रेजेंटेशन और दूसरी फाइलों को स्टोर करने के लिए छात्रों को ज्यादा जगह मिलेगी।
बताया जा रहा है कि Gemini का नया AI Study Hub इस ऑफर की सबसे दिलचस्प खूबियों में से एक है। इसमें इंटरैक्टिव 3D मॉडल्स के जरिए छात्र मुश्किल विषयों को विजुअली समझ सकते है। वहीं खासकर मैथ्स और फिजिक्स जैसे विषयों की जटिल अवधारणाओं को समझने में यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है। इसके साथ ही Gmail और Google Docs में मौजूद AI फीचर्स से नोट्स तैयार करने, जानकारी व्यवस्थित करने और पढ़ाई से जुड़े कंटेंट को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी।
इस ऑफर के बारे में बताए तो इसका फायदा लेने के लिए छात्रों को 31 दिसंबर 2026 से पहले अपनी पात्रता वेरिफाई करनी होगी। इसके लिए Google Gemini for Students की आधिकारिक वेबसाइट या goo.gle/studentdeal पर जाकर कॉलेज आईडी अथवा आधिकारिक कॉलेज ईमेल से पहचान सत्यापित करनी होगी। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अकाउंट पर 12 महीने के लिए Google AI Plus प्लान एक्टिवेट हो जाएगा।
इसको लेकर ध्यान देने वाली बात यह है कि फ्री अवधि खत्म होने के बाद प्लान अपने आप पेड सब्सक्रिप्शन में बदल सकता है। इसलिए जो छात्र आगे इसका भुगतान नहीं करना चाहते उन्हें एक साल पूरा होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना होगा। वहीं Google का यह कदम बैक-टू-स्कूल सीजन में स्टूडेंट्स के बीच Gemini की पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। जिसको लेकर कंपनी पहले ही Gemini को बड़े पैमाने पर यूजर्स तक पहुंचा चुकी है और अब छात्रों को अपने AI इकोसिस्टम से जोड़ने पर जोर दे रही है।