Nothing OS 5.0 हुआ लॉन्च, Android 17 के साथ बदलेगा Nothing फोन का अंदाज, जानें किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

Nothing OS 5.0 Features: लोग स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी को ही देखते है लेकिन अब फोन का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी बड़ा फैक्टर बन चुका है।
Nothing OS 5.0 Launched Android 17 to Transform the Look and Feel of Nothing Phones
Nothing OS 5.0 में क्या कुछ खास मिलेगा।Source. Nothing
Published on
Updated on

Nothing Phone Android 17 Update: ज्यादातर लोग स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी को ही देखते है लेकिन अब फोन का सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस भी बड़ा फैक्टर बन चुका है। जिस दिशा में UK-बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए Nothing OS 5.0 पेश किया है। बता दें कि नया OS Android 17 पर आधारित है और कंपनी का दावा है कि इसमें 80 से ज्यादा नए फीचर्स और सुधार शामिल किए गए हैं। इनमें डिजाइन, पर्सनलाइजेशन, परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाला है।

नया होम स्क्रीन डिजाइन देगा अलग फील

Nothing OS 5.0 के बारे में बताए तो इसमें होम स्क्रीन को पहले से ज्यादा मॉडर्न और लेयर्ड बनाया जा रहा है। वहीं इसमें ट्रांसपेरेंट विजेट्स और सर्च बार दिए गए हैं। साथ ही Gallery समेत कई ऐप्स के इंटरफेस में बदलाव किया जा रहे है। इतना ही नहीं नया Adaptive Color System वॉलपेपर के रंग के आधार पर ऐप आइकन्स, विजेट्स और क्विक सेटिंग्स में कलर टिंट जोड़े जा सकते है। साथ ही बता दें कि स्टेटस बार, Settings, Camera और Gallery के आइकन्स, एनिमेशन और स्पेसिंग को भी रिफ्रेश किया गया है। जो पूरे सिस्टम में Geist Typeface का इस्तेमाल कर रहा है जिससे UI को नया विजुअल टच मिलता है।

नए विजेट्स और Glyph में भी बड़ा बदलाव

कंपनी ने जानकारी दी है कि इसमें दो नए विजेट्स Collector और Away Time जोड़े हैं। Collector की मदद से फोटो की विजुअल कलेक्शन बनाई जा सकती है जबकि Away Time स्क्रीन से दूर बिताए गए समय और डिजिटल वेलबीइंग ट्रेंड्स दिखाता है। लॉक स्क्रीन पर Gooey और Micrographics जैसे नए क्लॉक स्टाइल भी देखने को मिल रहे है।

वहीं यूजर्स होम स्क्रीन एडिट करते समय अब कई ऐप्स और विजेट्स को एक साथ मूव कर पाएंगे। साथ ही Glyph Interface के लिए अलग ऐप और नया Glyph Timer विजेट दिया गया है जिससे होम स्क्रीन से ही टाइमर शुरू किया जा सकता है।

Nothing OS 5.0 Launched Android 17 to Transform the Look and Feel of Nothing Phones
Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को, iPhone 18 Pro से फोल्डेबल iPhone तक, इन डिवाइसेज पर टिकी नजर

इन Nothing फोन को मिलेगा Nothing OS 5.0 अपडेट

Nothing Phone (3) के लिए Open Beta 26 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा जबकि Stable अपडेट मिड-अक्टूबर में आने की उम्मीद है। इसके बाद Phone (4a) Pro, Phone (4a), Phone (3a) Pro, Phone (3a), Phone (2a) और Phone (2a) Plus को चरणबद्ध तरीके से अपडेट मिल रहा है। वहीं Nothing Phone (3a) Lite और CMF Phone 2 Pro को Stable अपडेट क्रमशः दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में मिलने की योजना बनाई जा रही है।

AI और परफॉर्मेंस में भी मिलेगा नया अनुभव

Nothing के अनुसार OS 5.0 में टच रिस्पॉन्स, बैकग्राउंड ऐप रिटेंशन और सिस्टम रिसोर्स मैनेजमेंट को बेहतर किया गया है। जिसमें Essential Voice में तेज ट्रांसक्रिप्शन और बेहतर फॉर्मेटिंग मिलेगी। Essential का Smart Collections फीचर कंटेंट को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। इसके अलावा Essential Apps Builder की मदद से यूजर्स बिना कोडिंग के साधारण AI-पावर्ड ऐप्स बना और इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में Nothing OS 5.0 सिर्फ डिजाइन अपडेट नहीं बल्कि कंपनी के सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को AI और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आगे ले जाने वाला बड़ा अपग्रेड नजर आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com