एक साल से बंद है UPI ID तो 31 दिसंबर से नहीं कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, बंद होंगी आईडी

Online Payments
Online Payments प्रतिकात्मक फोटो
Published on
Updated on

नई दिल्ली: गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे UPI ऐप्स के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2023 तक अगर आपने अपने किसी UPI ID से कोई लेनदेन नहीं किया, तो वह ID बंद हो जाएगी। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है।

इस सर्कुलर में कहा गया है कि एक साल से एक्टिवेट नहीं रहने वाले सभी UPI ID को 31 दिसंबर 2023 से बंद कर दिया जाएगा। उसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए आपको फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NPCI क्या है

NPCI यानी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया। यहा भारत का एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह भारत के रिटेल भुगतान और निपटान प्रणाली का प्रबंधन करता है। NPCI के दिशानिर्देशों पर फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे सभी UPI ऐप्स काम करते हैं।

इन ऐप्स के माध्यम से होने वाले सभी लेनदेन NPCI द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में भी NPCI मध्यस्थता करता है। यह सुनिश्चित करता है कि UPI ऐप्स के माध्यम से होने वाले सभी लेनदेन में सेफ्टी और ट्रांसपैरेंसी हों।

क्यों उठाया जा रहा ये कदम

NPCI के अनुसार, इस कदम का मकसद उपयोगकर्ता सुरक्षा को बढ़ाना है। कई बार यूजर अपने पुराने मोबाइल नंबर को डीलिंक किए बिना ही नई UPI ID बना लेते हैं। इससे यह जोखिम बढ़ जाता है कि कोई दूसरा व्यक्ति उस पुरानी ID का उपयोग करके धोखाधड़ी कर सकता है। NPCI का मानना है कि 1 साल से इस्तेमाल नहीं की जाने वाली ID को बंद करने से यह जोखिम कम हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com