

Apple Mac Mini Launch: Apple अपने सभी मॉडल के लिए मशहूर है वहीं अब कंपनी ने अपने कॉम्पैक्ट डेस्कटॉप कंप्यूटर Mac mini का नया मॉडल भी लॉन्च कर दिया है। जिसको लेकर वह बताती है कि इसमें दो नए चिपसेट M6 और M5 Pro को पेश किया जा रहा है। वहीं नए Mac mini में पहले के मुकाबले तेज CPU, बेहतर ग्राफिक्स और AI परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं भारत में इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपए रखी गई है जबकि M5 Pro मॉडल की कीमत 2,09,900 रुपए से शुरू होती है।
नए Mac mini M6 के बारे में बताए तो इसमें 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि यह पिछले M4 मॉडल की तुलना में 4 गुना तक तेज AI परफॉर्मेंस, 2 गुना तेज ग्राफिक्स और 40 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस देता है। वहीं इसमें GPU के हर कोर में Neural Accelerators जोड़े गए हैं जिससे AI आधारित काम तेजी से किए जा सकते हैं। वहीं Mac mini M6 में 16GB यूनिफाइड मेमोरी स्टैंडर्ड है जिसे 32GB तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। इसकी मेमोरी बैंडविड्थ 170GB/s तक है। Apple ने बताया है कि LM Studio में LLM प्रॉम्प्ट प्रोसेसिंग M1 की तुलना में 13.5 गुना तक तेज हो सकती है।
ऐसे में अगर आपका काम वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइन, गेम डेवलपमेंट या बड़े AI मॉडल्स से जुड़ा है तो आपके लिए Mac mini M5 Pro ज्यादा दमदार विकल्प होने वाला है। इसमें 18-कोर CPU और 20-कोर GPU तक का कॉन्फिगरेशन मिलता है। वहीं यह मॉडल 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी और 307GB/s मेमोरी बैंडविड्थ सपोर्ट करता है।
इसको लेकर Apple के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर Johny Srouji ने कहा, “Mac mini हमेशा से हमारा सबसे वर्सटाइल Mac रहा है। चाहे इसे होम कंप्यूटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए, किसी प्रोफेशनल स्टूडियो को चलाने के लिए या हमेशा चालू रहने वाले एजेंटिक डिवाइस के तौर पर, यह छोटा सा Mac सब कुछ कर सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “आज, हम इस वर्सटैलिटी को और आगे ले जा रहे हैं। ज़्यादा पावरफुल CPU और ग्राफ़िक्स, GPU में न्यूरल एक्सेलेरेटर और ज़्यादा मेमोरी बैंडविड्थ के साथ, M6 वाला Mac mini AI परफ़ॉर्मेंस का एक बिल्कुल नया लेवल देता है। और 18-कोर CPU और 20-कोर GPU तक के साथ, M5 Pro वाला Mac mini मुश्किल प्रो वर्कफ़्लो के लिए एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट पावरहाउस है। हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि लोग आगे इसका इस्तेमाल किन शानदार तरीकों से करेंगे।”
नए Mac mini में Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 2.5Gb Ethernet भी शामिल किया गया है जबकि इसमें 10Gb Ethernet का विकल्प भी मौजूद है। वहीं M6 मॉडल में तीन Thunderbolt 4 पोर्ट और M5 Pro में तीन Thunderbolt 5 पोर्ट मिलते हैं। फ्रंट पर दो USB-C पोर्ट और हाई-इम्पीडेंस हेडफोन सपोर्ट वाला जैक भी दिया गया है।
Mac mini M6 की कीमत के बारे में बताए को इसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपए रखी गई है। वहीं दूसरी तरफ एजुकेशन प्राइस 88,900 रुपए है। इसके साथ ही M5 Pro मॉडल 2,09,900 रुपए से शुरू होता है और एजुकेशन कीमत 1,97,900 रुपए रखी गई है। वहीं ग्राहक इसका प्री-ऑर्डर 25 अगस्त से कर सकते है और डिलीवरी 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं नए Mac mini के साथ Apple का फोकस तो साफ है कि वो छोटे डेस्कटॉप में ज्यादा पावर को लाना चाहते है खासकर AI और प्रोफेशनल वर्कफ्लो के लिए इसको लाना चाहते है।