263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Jasprit Bumrah Ravindra Jadeja Test Return: भारत के श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान इस सप्ताह होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की करीब 263 दिन बाद टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अभियान से पहले बड़ी राहत होगी।
दिसंबर 2025 के बाद नहीं खेला कोई टेस्ट
बुमराह और जडेजा ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से जीत दर्ज कर भारत को घरेलू सरजमीं पर बड़ी शिकस्त दी थी।
इसके बाद भारत ने सिर्फ एक टेस्ट मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, लेकिन उस मुकाबले में भी बुमराह और जडेजा दोनों टीम का हिस्सा नहीं थे।
भारत की गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती
अगर दोनों अनुभवी खिलाड़ी टीम में लौटते हैं तो भारत की गेंदबाजी पहले से कहीं अधिक मजबूत नजर आएगी। विदेशी पिचों पर बुमराह की तेज गेंदबाजी और जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा भारत के सबसे सफल टेस्ट ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 89 टेस्ट मैचों में 348 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 52 टेस्ट मैचों में 234 विकेट लेकर खुद को भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है।
भारत के लिए अहम होगी ये सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिलहाल 9 टेस्ट मैचों में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 48.15 प्रतिशत अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है।
भारत ने इस डब्ल्यूटीसी चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ सीरीज के साथ की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की घरेलू हार ने फाइनल की राह मुश्किल बना दी। ऐसे में अब बाकी बचे नौ टेस्ट मैच भारत के लिए बेहद अहम होंगे।
यह भी पढ़ें:-  रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 का शेड्यूल-
टेस्ट मैच
तारीख
स्थान
समय (भारतीय समय)
पहला टेस्ट
15–19 अगस्त 2026
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट
23–27 अगस्त 2026
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
सुबह 10:00 बजे
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की संभावित वापसी से भारत को न सिर्फ अनुभव मिलेगा, बल्कि डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका दौरे पर मजबूत शुरुआत करने का भी सुनहरा मौका होगा।
Ashwin Statement On Rohit Sharma And Virat Kohli: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि जब तक दोनों दिग्गज खिलाड़ी खुद खेलना चाहते हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक उन्हें टीम इंडिया से बाहर करना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां, अनुभव और करोड़ों फैंस का समर्थन उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
रोहित और विराट के पास शानदार रिकार्ड -अश्विन
On his YouTube channel, Ravichandran Ashwin said that dropping Rohit Sharma isn’t as simple as dropping any other player especially after his recent innings. Ashwin also pointed out that, in India bowlers often don’t receive the same recognition as batters
He explained that if a… pic.twitter.com/VeEDpVsVbs
— Arav (@context313) July 20, 2026
बल्लेबाजों और गेंदबाजों के फर्क
अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार पर भी अपनी टिप्पणी दी। उनका मानना है कि स्टार बल्लेबाजों को जितना समर्थन मिलता है, उतना गेंदबाजों को कभी नहीं मिलता।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज या भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर किया जाता है तो कुछ लोग सवाल जरूर उठाएंगे, लेकिन वो मामला ज्यादा बड़ा नहीं बनेगा।
गेंदबाजों को नहीं मिलता वैसा समर्थन
शमी और सिराज लंबे समय से टीम से बाहर
अश्विन ने इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों का भी जिक्र किया। मोहम्मद सिराज ने आखिरी बार 6 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जबकि मोहम्मद शमी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।
यह भी पढ़ें:-  टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
रोहित-कोहली के भविष्य पर जारी है चर्चा
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की मांग भी उठ रही है। हालांकि अश्विन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में इन दोनों दिग्गजों की जगह सिर्फ आंकड़ों से तय नहीं होती, बल्कि उनकी उपलब्धियां, अनुभव और लोकप्रियता भी चयन प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
Zimbabwe vs India T20 Series Key Updates: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज 23 जुलाई से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगी। युवा खिलाड़ियों के जोश से भरी भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नए खिलाड़ियों को आजमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
रवि बिश्नोई की हुई एंट्री
सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई ने ये फैसला लिया।
कई बड़े खिलाड़ी नहीं बने टीम का हिस्सा
इस दौरे के लिए संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। दिलचस्प बात ये है कि वो 2026 एशियन गेम्स के लिए भारत की मुख्य टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई ने ये स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें आराम दिया गया है या फिर चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखा है। संजू के अलावा अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा भी इस दौरे के लिए नहीं चुने गए हैं।
नए खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय टीम में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिला है। प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, आशीष अशोक शर्मा और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार T20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। वहीं रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है।
भारत ने दर्ज की थी बड़ी जीत
भारत और जिम्बाब्वे की आखिरी भिड़ंत फरवरी 2026 T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में हुई थी। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256/4 का बड़ा स्कोर बनाया था और जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की थी।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पूरा शेड्यूल
तारीख
दिन
मुकाबला
समय (भारतीय समयानुसार)
स्थान (वेन्यू)
23 जुलाई 2026
गुरुवार
पहला T20
शाम 4:30 बजे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
25 जुलाई 2026
शनिवार
दूसरा T20
शाम 4:30 बजे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
26 जुलाई 2026
रविवार
तीसरा T20
शाम 4:30 बजे
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
यह भी पढ़ें:-  टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
भारत बनाम जिम्बाब्वे संभावित टीम
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी और मिल्टन शुम्बा।
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
Rajeev Shukla On Team India Performance: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का बचाव किया है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में 27 रन से हार के बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि लगातार मिल रही हार ने टीम इंडिया की रणनीति, गेंदबाजी और टीम चयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लगातार फिसलती गई टीम इंडिया
आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारत का प्रदर्शन लगातार गिरा है। सबसे पहले आयरलैंड ने T20 सीरीज में भारत को 0-2 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद इंग्लैंड ने भी T20 और वनडे दोनों सीरीज अपने नाम कर लीं। लगातार दो देशों के खिलाफ मिली हार ने टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
— ANI (@ANI) July 19, 2026
राजीव शुक्ला ने क्या कहा?
हार के बाद राजीव शुक्ला ने टीम का समर्थन करते हुए कहा कि मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी था और आखिरी तीन ओवरों में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 60 रन मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।
आंकड़े बढ़ा रहे हैं चिंता
बीसीसीआई का बयान भले सकारात्मक हो, लेकिन आंकड़े टीम की गिरती स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत अब तक तीन वनडे सीरीज हार चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाना और अब इंग्लैंड के हाथों हार ने भारत की वनडे क्रिकेट में लगातार गिरती लय को उजागर कर दिया है।
कुलदीप यादव को बाहर बैठाने पर उठे सवाल
टीम मैनेजमेंट लगातार अतिरिक्त बल्लेबाज और ऑलराउंडर के साथ उतर रहा है, लेकिन इस रणनीति का उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिला। इसका सबसे बड़ा नुकसान कुलदीप यादव को उठाना पड़ा, जिन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। मिडिल ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता के बावजूद टीम कॉम्बिनेशन के नाम पर उन्हें मौका नहीं दिया गया।
आठ बल्लेबाजों की रणनीति भी नहीं आई काम
भारत लगातार आठ बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरा, लेकिन बल्लेबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। दूसरे वनडे में पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई, जबकि तीसरे वनडे में 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज मैच नहीं जिता सके।
बुमराह की कमी साफ दिखी
जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट को बार-बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई।
लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड ने 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस ऐतिहासिक मैदान पर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना। भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने या नियमित अंतराल पर विकेट लेने में नाकाम रहे।
यह भी पढ़ें:-  23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
गौतम गंभीर पर भी बढ़ा दबाव
लगातार हार, टीम चयन को लेकर सवाल और खिलाड़ियों की चोटों ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी दबाव बढ़ा दिया है। टीम प्रबंधन को जल्द ही अपनी रणनीति पर दोबारा सोचना होगा, क्योंकि अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। फिलहाल बीसीसीआई भले सब कुछ सामान्य बता रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के सामने चुनौतियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित
Australia Squad vs Bangladesh Test Series: ऑस्ट्रेलिया में 13 अगस्त से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए अपनी मजबूत टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में पैट कमिंस एक बार फिर पूरी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद पैट कमिंस की इस टेस्ट में कप्तान के रूप में वापसी होगी।
23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलेगा बांग्लादेश
ये सीरीज कई मायनों में ऐतिहासिक है। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंच रही है। इससे पहले उसने आखिरी बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेला था। दोनों टीमों के बीच य मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा होगा।
Introducing your Australian Men’s squad to take on Bangladesh up north next month 🌴 pic.twitter.com/UmoJr69o1A
— Cricket Australia (@CricketAus) July 21, 2026
डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया की नजर
ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। टीम 2023 और 2025 के डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल चुकी है और अब 2025-27 चक्र में भी मजबूत स्थिति बनाना चाहती है। बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम अंक जुटाने का सुनहरा मौका होगी।
बड़ी सीरीज से पहले होगी तैयारी
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे आने वाली बड़ी चुनौतियों की तैयारी भी होगी। इसके बाद टीम को 2025 विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं फरवरी 2027 में भारत दौरे पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया के डब्ल्यूटीसी अभियान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।
कमिंस की वापसी पर रहेंगी नजरें
पैट कमिंस जून 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से लगातार चोटों से जूझ रहे थे। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2025 में एशेज सीरीज के एडिलेड टेस्ट में खेला था। उस सीरीज में उन्होंने सिर्फ एक मैच में कप्तानी की थी, जबकि बाकी मुकाबलों में स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी। अब कमिंस पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं और उनकी कोशिश होगी कि टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एकतरफा जीत दिलाई जाए।
अनुभवी खिलाड़ी होंगे शामिल
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए लगभग अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी आक्रमण में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एलेक्स कैरी और जोश इंगलिस संभालेंगे।
मुकाबला / चरण
तारीख
स्थान (वेन्यू)
समय (भारतीय समयानुसार)
पहला टेस्ट मैच
13 अगस्त – 17 अगस्त 2026
मरारा स्टेडियम, डार्विन (Darwin)
सुबह 06:00 बजे से
दूसरा टेस्ट मैच
22 अगस्त – 26 अगस्त 2026
ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके (Mackay)
सुबह 05:30 बजे से
यह भी पढ़ें:-  इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर।
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
मुंबई के खिलाड़ियों का दबदबा
वेस्ट जोन की टीम में मुंबई के कई अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। यह चयन घरेलू क्रिकेट में मुंबई के मजबूत प्रदर्शन को भी दर्शाता है।
पृथ्वी शॉ की हुई वापसी
इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा पृथ्वी शॉ की वापसी को लेकर है। पिछले सीजन मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र से जुड़ने वाले शॉ को इस बार वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है। 2017 में महज 17 साल की उम्र में पहली बार दलीप ट्रॉफी टीम का हिस्सा बने शॉ का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले सीजन उन्हें वेस्ट जोन की टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि उन्होंने 2024 के बाद से आईपीएल में भी कोई मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में दलीप ट्रॉफी उनके लिए घरेलू सीजन में दमदार वापसी का बड़ा मौका होगी।
6 क्षेत्रीय टीमें लड़ेंगी खिताबी जंग
तारीख
मुकाबला / चरण
आमने-सामने की टीमें
स्थान (वेन्यू)
23 अगस्त 2026
पहला क्वार्टर फाइनल
ईस्ट जोनबनाम नॉर्थ ईस्ट जोन
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु
23 अगस्त 2026
दूसरा क्वार्टर फाइनल
वेस्ट जोनबनाम नॉर्थ जोन
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु
30 अगस्त 2026
पहला सेमीफाइनल
सेंट्रल जोनबनाम क्वार्टर फाइनल 1 का विजेता
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु
30 अगस्त 2026
दूसरा सेमीफाइनल
साउथ जोन बनाम क्वार्टर फाइनल 2 का विजेता
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु
06 सितंबर 2026
ग्रैंड फाइनल
सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु
पिछले सीजन वेस्ट जोन का टूटा था सपना
पिछले दलीप ट्रॉफी सीजन में वेस्ट जोन की टीम सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से पहली पारी की बढ़त के आधार पर हार गई थी। राजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने बाद में फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
कब और कहा होगा टूर्नामेंट?
दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु में खेले जाएंगे। घरेलू क्रिकेट के नए सीजन की शुरुआत माने जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी और भविष्य की दावेदारी मजबूत करने के इरादे से उतरेंगे।
यह भी पढ़ें:-  वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
वेस्ट जोन की टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे।
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Danni Wyatt-Hodge Became ICC Player Of The Month: इंग्लैंड की अनुभवी सलामी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज को जून 2026 के लिए आईसीसी (ICC) विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वायट-हॉज ने स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और भारत की स्पिनर श्री चरणी को पछाड़कर ये सम्मान अपने नाम किया। यह उनके करियर का दूसरा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें नवंबर 2024 में भी यह सम्मान मिला था।
#T20WorldCup #CricketTwitter pic.twitter.com/rqrzfwJRRA
— Female Cricket (@imfemalecricket) July 20, 2026
300 से ज्यादा रन बनाने वाली बनीं पहली महिला खिलाड़ी
डैनी वायट-हॉज ने पूरे टूर्नामेंट में 302 रन बनाए और महिला T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के 2020 में बनाए गए 259 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के साथ वो टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
वायट-हॉज का खेल में शानदार प्रर्दशन
जून महीने में वायट-हॉज ने छह मुकाबलों में 287 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 71.75 और स्ट्राइक रेट 151.85 रहा। श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने 105 नाॅटआउट रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 219 रन बनाए, जो टूर्नामेंट का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा।
इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 नाॅटआउट रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया और इंग्लैंड ने नॉकआउट में जगह पक्की कर ली।
बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहीं वायट-हॉज
वायट-हॉज की लगातार शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ग्रुप स्टेज में अपराजित रहते हुए लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल तक पहुंचा। हालांकि, खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बावजूद इसके, वायट-हॉज का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।
अवॉर्ड जीतने पर क्या बोलीं वायट-हॉज?
यह भी पढ़ें:-  फीफा वर्ल्ड कप हारते ही सुलग उठा अर्जेंटीना, ब्यूनस आयर्स में भारी दंगा; भीड़ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर
शानदार फॉर्म जारी रखने पर होगी नजर
जून में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी और आईसीसी सम्मान जीतने के बाद डैनी वायट-हॉज अब शानदार लय में हैं। इंग्लैंड की अनुभवी ओपनर आने वाली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी, जबकि उनकी नजर टीम को अगली बड़ी ट्रॉफी दिलाने पर होगी।
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
भले ही टीम इंडिया को इस रोमांचक मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मुकाबले ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है।
टूटा लॉर्ड्स का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ बने रन रहे। दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में कुल 747 रन बनाए, जो लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी वनडे मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 655 रनों का था जो पिछले साल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बना था।
इतना ही नहीं, यह इंग्लैंड की धरती पर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा एग्रीगेट स्कोर भी बन गया है।
डकेट और बेथल की आतिशबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। बेन डकेट और जैकब बेथल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बेन डकेट ने 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली जो लॉर्ड्स में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उनके साथ जैकब बेथल ने 91 रनों का योगदान देकर एक विशाल स्कोर की नींव रखी।
रही-सही कसर जो रूट (नॉट आउट 74 रन) और कप्तान जोस बटलर (नॉट आउट 41 रन) ने पूरी कर दी जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
रोहित शर्मा का पलटवार
388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ठोस शुरुआत दी। रोहित शर्मा ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 138 रनों की शतकीय पारी खेली। गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। भारत ने इस मैच में 360/7 का स्कोर बनाया, जो इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।
यह भी पढ़ें  जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
मिडिल ऑर्डर की विफलता और सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
बेहतरीन शुरुआत के बावजूद भारतीय मिडिल ऑर्डर की नाकामी हार की मुख्य वजह बनी। श्रेयस अय्यर शून्य पर आउट हुए, जबकि ईशान किशन (14) और के एल राहुल (12) भी महत्वपूर्ण मौके पर टीम का साथ छोड़ गए।
भारतीय गेंदबाज भी इस मैच में बेअसर रहे। केवल प्रसिद्ध कृष्णा (2 विकेट) और प्रिंस यादव (1 विकेट) ही कुछ सफलता हासिल कर सके।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 2018 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
Rohit Sharma Century: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने निर्णायक मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उन्होंने 388 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 84 गेंदों में अपना 34वां वनडे शतक पूरा किया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।
मैच से पहले ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी और टीम में भविष्य पर सवाल खड़े हो सकते हैं। लेकिन 39 वर्षीय बल्लेबाज ने दबाव के बीच बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर खबर ली।
लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय
इस शानदार पारी के साथ रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
इससे पहले लॉर्ड्स में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने वनडे में शतक नहीं लगाया था। भारतीय बल्लेबाजों में यहां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने वर्ष 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे।
महान खिलाड़ियों से भी आगे निकले
रोहित शर्मा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी अपने वनडे करियर में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक नहीं लगा सके थे। अब रोहित शर्मा इस प्रतिष्ठित मैदान पर वनडे सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। दबाव भरे मुकाबले में खेली गई यह शतकीय पारी न सिर्फ भारत के लिए अहम साबित हुई, बल्कि रोहित शर्मा के अनुभव, क्लास और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की क्षमता का भी उदाहरण है।
यह भी पढ़ें-  ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
रिटायरमेंट की खबरों के बीच बोला बल्ला
रोहित शर्मा का यह शानदार प्रदर्शन ये दिखाता है कि भले ही उनके भविष्य को लेकर चयनकर्ता कुछ भी सोच रहे हों लेकिन मैदान पर उनका जलवा और आक्रामकता आज भी बरकरार है। वो पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ODI में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ा है।
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
ENG Vs IND 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम की ओर से बेन डकेट ने शानदार 141 रन की पारी खेली। वहीं, जैकब बेथल ने 91, जो रूट ने 74 और कप्तान जोस बटलर ने 41 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत इंग्लैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों ने इसे सही साबित किया। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारत ने केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अंतिम एकादश में जगह दी है। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।
रिकॉर्ड बनाने उतरी है टीम इंडिया
यह मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास इस मैच में जीत दर्ज कर एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। मेन इन ब्लू पिछले 22 वर्षों से लॉर्ड्स के मैदान पर कोई वनडे मुकाबला नहीं जीत सके हैं। ऐसे में टीम इंडिया इस लंबे इंतजार को खत्म कर सीरीज के साथ इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
डकेट ने मचाया कोहराम
इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत और दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथेल 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट ने आउट होने से पहले जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की।
रूट का लगातार तीसरा अर्धशतक
जो रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। बटलर ने 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर और रूट के बीच 19 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें-  जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
भारत की खराब गेंदबाजी
भारत की तरफ से गुरनूर बरार सबसे महंगे साबित हुए। बरार ने 10 ओवर में 97 रन दिए। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन लुटाए। बरार और अर्शदीप को विकेट नहीं मिला। अक्षर पटेल ने भी 10 ओवर में 61 रन दिए। उन्हें भी विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन देकर 1 विकेट लिए।
-एजेंसी इनपुट के साथ
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
IND vs ENG 3rd ODI Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता तो वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। गिल ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम संयोजन में बदलाव करते हुए केएल राहुल, प्रिंस और अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना लेकर मैदान में उतरी है। दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि टीम में साकिब महमूद की जगह जोश टंग की वापसी हुई है।
लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट
लॉर्ड्स की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद देने के लिए जानी जाती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है, जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। दिलचस्प आंकड़ा यह है कि 2017 के बाद लॉर्ड्स में कोई भी टीम वनडे में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज नहीं कर सकी है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अहम माना जा रहा है।
गिल और कोहली पर रहेंगी निगाहें
सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत तो की है, लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। निर्णायक मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं विराट कोहली शानदार लय में हैं। पिछले मुकाबले में वह शतक के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उनकी पारी का अंत कर दिया था। ऐसे में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कोहली के कंधों पर रहेगी।
यह भी पढ़ें-  ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
LAKR vs WF MLC 2026 Final: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। ओकलैंड में खेले गए खिताबी मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स  ने वॉशिंगटन फ्रीडम को महज 1 रन से हराकर पहली बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब अपने नाम कर लिया। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम जीत के बेहद करीब पहुंची, लेकिन आखिरी गेंद पर मुकाबला हार गई।
आखिरी ओवर में पलटा पूरा मैच
वॉशिंगटन फ्रीडम ने 19 ओवर में 151 रन बना लिए थे और जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे। पहली ही गेंद पर ओबस पिएनार ने शानदार छक्का जड़कर मुकाबले को पूरी तरह रोमांचक बना दिया। अब पांच गेंदों पर सिर्फ आठ रन चाहिए थे, लेकिन गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक ने अगली गेंद पर पिएनार को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इयान हॉलैंड गोल्डन डक पर आउट हो गए। लगातार दो विकेट गिरने से वॉशिंगटन की मुश्किलें बढ़ गईं।
Worked all season for this moment 🏆 pic.twitter.com/CUtOlwPGMe
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) July 19, 2026
फर्ग्युसन ने जगाई उम्मीद फिर भी नहीं मिली जीत
चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने चौका लगाकर मुकाबले को फिर से जीवंत कर दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन आया, जिसके बाद आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। हालांकि, लाहिरु मिलन्था सिर्फ एक रन ही बना सके और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया।
नरेन और होल्डर बने जीत के सबसे बड़े हीरो
165 रनों के लक्ष्य का बचाव करना आसान नहीं था, लेकिन लॉस एंजिल्स की जीत में सुनील नरेन और कप्तान जेसन होल्डर ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके। नरेन ने चार ओवर में सिर्फ 13 रन देकर स्टीव स्मिथ, रचिन रवींद्र और मिचेल ओवेन जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, जेसन होल्डर ने भी तीन विकेट चटकाए और अपने टी20 करियर के 400 विकेट पूरे किए। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के सिर्फ चौथे गेंदबाज बने।
यह भी पढ़ें-  जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
पहली बार चैंपियन बना लॉस एंजिल्स
इस यादगार जीत के साथ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार मेजर लीग क्रिकेट का खिताब अपने नाम किया। वहीं, वॉशिंगटन फ्रीडम आखिरी गेंद तक संघर्ष करने के बावजूद इतिहास रचने से सिर्फ एक रन दूर रह गई।
जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
VVS Laxman Appointed Head Coach For Zimbabwe T20: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियां बांट दी हैं। जहां मुख्य कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड में सीनियर वनडे टीम के साथ बने रहेंगे, वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली युवा भारतीय T20 टीम की कमान वीवीएस लक्ष्मण को सौंपी गई है।
इंग्लैंड में रहेंगे गौतम गंभीर
टीम इंडिया 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे खेलेगी। इसके सिर्फ चार दिन बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में गंभीर का दोनों दौरों पर मौजूद रहना संभव नहीं था। इसी वजह से बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे के लिए कार्यवाहक मुख्य कोच नियुक्त किया है।
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝙩𝙤 𝙕𝙞𝙢𝙗𝙖𝙗𝙬𝙚 🇿🇼#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/akRFqycwXC
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
ये पहला मौका नहीं है जब वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान भी वह कई विदेशी दौरों पर टीम इंडिया के साथ बतौर कार्यवाहक मुख्य कोच जा चुके हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका लंबा अनुभव इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
लंदन से सीधे जिम्बाब्वे जाएंगे कुछ खिलाड़ी
T20 टीम के अधिकांश खिलाड़ी लक्ष्मण के साथ भारत से जिम्बाब्वे रवाना हो चुके हैं। वहीं, जो खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में वनडे टीम का हिस्सा हैं और जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए भी चुने गए हैं, वे लॉर्ड्स वनडे खत्म होने के बाद सीधे लंदन से हरारे पहुंचेंगे। इससे दोनों सीरीज की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका
जिम्बाब्वे दौरा कई युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की नजर इस सीरीज के जरिए भविष्य की T20 टीम का मजबूत संयोजन तैयार करने पर रहेगी।
भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज का शेड्यूल-
मैच
तारीख
स्थान
पहला टी20I
23 जुलाई 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20I
25 जुलाई 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20I
26 जुलाई 2026
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
शाम 4:30 बजे
यह भी पढ़ें-  ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह।
ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
Washington Sundar Injury Replacement: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है।
मेडिकल जांच से हुआ फैसला
वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद वो इंग्लैंड की पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है। अब वो आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेंगे।
🚨 News 🚨
More Details 🔽 | #ENGvINDhttps://t.co/Y6LgzTJAyS
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
हर्ष दुबे का इतिहास
23 वर्षीय हर्ष दुबे के लिए ये बड़ा मौका है। उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं, जिनमें चार विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में हर्ष ने 32 मैचों में 35 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 4.82 रहा है। लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर वो अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।
बराबरी पर चल रहा है मैच
तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला जीता था, जबकि दूसरे वनडे में जो रूट की 99 नाॅटआउट रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज बराबर कर दी।
इस बीच रोहित शर्मा भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनके संन्यास को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा। रोहित इस सीरीज में अब तक 11 और 26 रन ही बना सके हैं और निर्णायक मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
यह भी पढ़ें-  रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
क्या दुबे को प्लेइंग में मौका मिलेगा?
भारत की बल्लेबाजी में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में अच्छी लय दिखाई थी, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। अब देखना होगा कि हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं और वो इस बड़े मंच पर खुद को किस तरह साबित करते हैं।
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
Pakistan Women Cricket Team Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका दौरे के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 23 जुलाई से 4 अगस्त तक तीन वनडे और तीन T20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे टीम की कप्तानी फातिमा सना करेंगी, जबकि T20 सीरीज में उनकी गैरमौजूदगी में मुनीबा अली सिद्दीकी टीम की कमान संभालेंगी।
नई प्रतिभाओं को भी मिला मौका
T20 टीम में चयनकर्ताओं ने बड़ा बदलाव करते हुए वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम से आठ खिलाड़ियों को बाहर कर नई प्रतिभाओं को मौका दिया है। इमान नसीर, हुमना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, शवाल जुल्फिकार, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर को टीम में शामिल किया गया है। इनमें इमान नसीर, महम अनीस और मोमिना रियासत को अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला है और वे इस दौरे पर पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेल सकती हैं।
कब-कब खेले जाऐंगे ये मैच?
वनडे टीम में भी दो अनकैप्ड खिलाड़ियों महम अनीस और साइरा जबीन को मौका दिया गया है। ये तीनों वनडे मुकाबले आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होंगे। वनडे मैच 23, 25 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि T20 सीरीज की शुरुआत 31 जुलाई से होगी। इसके बाद दूसरा T20 2 अगस्त और तीसरा और 4 अगस्त को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-  रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
पाकिस्तान महिला टीम का श्रीलंका दौरा
पाकिस्तान टीम 20 जुलाई को श्रीलंका पहुंचेगी, जहां 21 और 22 जुलाई को अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ में मैनेजर आयशा अशहर, हेड कोच व मेंटर वहाब रियाज, स्पिन गेंदबाजी कोच अब्दुर रहमान, तेज गेंदबाजी कोच उमैद आसिफ, बल्लेबाजी कोच इमरान फरहत और फील्डिंग कोच अब्दुल मजीद शामिल हैं। श्रीलंका दौरे पर पाकिस्तान की नजर वनडे और T20 दोनों सीरीज जीतकर नई साइकिल की आईसीसी महिला चैंपियनशिप में मजबूत शुरुआत करने पर होगी।
Morne Morkel Statement On Rohit Sharma Form: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कप्तान रोहित शर्मा का खुलकर बचाव किया है। शुरुआती दो वनडे मैचों में रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली है, लेकिन मोर्केल का मानना है कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे और टीम के लिए अहम योगदान देंगे।
मोर्केल ने गेंदबाजों की सराहना करी
साझेदारियों की जीत में अहम भूमिका
भारतीय बल्लेबाजी को लेकर भी मोर्केल ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम के शीर्ष और मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं, जो साझेदारियां बनाना जानते हैं। उनके मुताबिक वनडे क्रिकेट में जीत की सबसे बड़ी कुंजी मजबूत साझेदारियां होती हैं।
यह भी पढ़ें-  BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
क्या रोहित शर्मा लोगों के दे पाऐंगे जवाब ?
तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे दोनों टीमों के लिए निर्णायक मुकाबला होगा, जहां भारत की नजर सीरीज जीतने पर होगी, जबकि रोहित शर्मा भी बड़ी पारी खेलकर आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।
BCCI ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, OCI कार्डधारकों को नहीं मिलेगी घरेलू क्रिकेट में एंट्री
BCCI Informs Bombay High Court: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉम्बे हाई कोर्ट में साफ कर दिया है कि ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये मामला 12 युवा क्रिकेटरों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया, जिन्होंने बीसीसीआई के 2023 के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें ओसीआई और भारतीय मूल के विदेशी पासपोर्ट धारकों को घरेलू क्रिकेट से बाहर कर दिया गया था।
राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायाधीश गौतम अंखाद की न्यायपीठ के समक्ष बीसीसीआई ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय टीम में केवल भारतीय नागरिकों का चयन किया जाता है। इसी कारण घरेलू क्रिकेट में भी केवल भारतीय नागरिकों को खेलने की अनुमति दी जाती है। बोर्ड ने अदालत को बताया कि ये नियम भारतीय क्रिकेट की चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।
भारत में क्रिकेट का स्तर बहुत अधिक है- कोर्ट
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि अगर उनके पास दूसरे देश की नागरिकता है तो उनके लिए वहां क्रिकेट खेलने के बेहतर अवसर हो सकते हैं। अदालत ने ये भी कहा कि भारत में क्रिकेट का स्तर और प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है। हालांकि कोर्ट ने ये भी जोड़ा कि यदि खिलाड़ी भविष्य में भारतीय नागरिकता हासिल कर लेते हैं, तो वे भारत लौटकर यहां खेल सकते हैं।
कार्डधारकों के हिस्सा लेने की अनुमति थी
याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि वे कई वर्षों से भारत में रह रहे हैं और उनके बच्चों को खेल तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में समान अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओसीआई कार्डधारकों के बच्चों को घरेलू क्रिकेट से बाहर रखना भेदभावपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। उनका कहना था कि बीसीसीआई का 2023 का फैसला मनमाना है, क्योंकि इससे पहले ओसीआई कार्डधारकों को घरेलू टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति थी।
आवेदन अभी तक लंबित हैं
इस पर बीसीसीआई ने जवाब दिया कि बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि यदि कोई ओसीआई कार्डधारक भारतीय नागरिकता प्राप्त कर लेता है तो उसके घरेलू क्रिकेट खेलने पर कोई रोक नहीं होगी। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन उनके आवेदन अभी तक लंबित हैं।
यह भी पढ़ें-  FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को तय की है। अब इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसका असर भविष्य में भारत में रहने वाले ओसीआई कार्डधारक युवा क्रिकेटरों के घरेलू क्रिकेट करियर पर पड़ सकता है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो मंजीत कालरा गिरफ्तार, LPL में मैच फिक्सिंग के आरोप से मचा हड़कंप
Manjot Kalra Arrested For LPL Match Fixing: भारत को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार बल्लेबाज मंजीत कालरा मुश्किलों में फंस गए हैं। श्रीलंका में चल रही लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के दौरान भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंका पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने शुक्रवार को कालरा को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक अन्य भारतीय नागरिक युवराज पुष्पा को भी गिरफ्तार किया गया है।
भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी को भ्रष्ट गतिविधि में शामिल होने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था। बताया जा रहा है कि ये मामला टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही जांच एजेंसियों के संज्ञान में आ गया था, जिसके बाद एलपीएल 2026 के पहले ही दिन कार्रवाई की गई।
Indian LPL co-owner Manjot Kalra jailed in Sri Lanka over alleged match-fixing bid as cricket board vows to protect tournament integrity pic.twitter.com/2DEHTR2svu
— Gulf News (@gulf_news) July 17, 2026
स्वतंत्र संस्थाऐं भी जांच में शामिल
यह भी पढ़ें-  Japan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर
कालरा का इतिहास
27 वर्षीय मंजीत कालरा ने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली उस टीम के हीरो रहे कालरा बाद में स्पोर्ट्स बिजनेस से जुड़े और एलपीएल 2026 से पहले जाफना किंग्स के सह-मालिक बने।
अंतिम फैसला अदालत में होगा
मंजीत कालरा की गिरफ्तारी जाफना किंग्स के सीजन के पहले मुकाबले से कुछ घंटे पहले हुई। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट ने दोहराया कि लीग की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और प्रतियोगिता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा।
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
Joe Root Record Against India At Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट होंगे। मौजूदा सीरीज में रूट जिस फॉर्म में हैं और लॉर्ड्स पर उनका जो रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा आसान नहीं रहने वाली।
रूट सीरीज में अब तक नहीं हुए आउट
जो रूट ने पहले वनडे में 76 रनों नाॅटआउट पारी खेलकर इंग्लैंड की उम्मीदें जिंदा रखी थीं। इसके बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 133 गेंदों में 99 नाॅटआउट रन बनाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर करा दी थी। खास बात ये है कि भारतीय गेंदबाज अब तक इस सीरीज में रूट का विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं।
फॉर्मेट
मैच / पारियां
कुल रन
उच्चतम स्कोर
बल्लेबाजी औसत
शतक
अर्धशतक
वनडे (ODI)
2 पारियां
124
113
124.00
1
0
टेस्ट (Test)
5 मैच / 9 पारियां
650
180
72.22
3
2
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I)
1 पारी
9
9
9.00
0
0
इंग्लैंड टीम की सबसे मजबूत कड़ी
रूट की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ रन बनाना नहीं, बल्कि बीच के ओवरों में पारी को नियंत्रित करना है। वो लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हैं, जिससे विपक्षी स्पिनर और तेज गेंदबाज कभी भी दबाव नहीं बना पाते। इंग्लैंड की बल्लेबाजी उनके इर्द-गिर्द घूमती है और वो टीम की सबसे मजबूत कड़ी माने जाते हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में है नाम दर्ज
अगर लॉर्ड्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जो रूट का रिकॉर्ड और भी खतरनाक दिखाई देता है। उन्होंने इस मैदान पर वनडे क्रिकेट की 11 पारियों में 466 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट करीब 80 का रहा है। उनके नाम लॉर्ड्स में एक शतक और तीन अर्धशतक भी दर्ज हैं। यही वजह है कि वो इस मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें-  भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
कौन करेगा खिताब अपने नाम?
भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में 233 रन बनाने के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। अब सीरीज का फैसला लॉर्ड्स में होना है। अगर टीम इंडिया को ट्रॉफी अपने नाम करनी है, तो सबसे पहले जो रूट की शानदार लय पर ब्रेक लगाना होगा। इंग्लैंड भी यही उम्मीद करेगा कि उसका सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताए।
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
Zimbabwe Poor Fielding Against Bangladesh: भारत के खिलाफ आगामी T20 सीरीज से पहले शानदार फॉर्म में चल रही जिम्बाब्वे की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अपनी खराब फील्डिंग की भारी कीमत चुकानी पड़ी। टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर आत्मविश्वास से भरी जिम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में सात आसान कैच टपका दिए, जिसके चलते उसे 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सैफुद्दीन और यासिर ने खेली अच्छी पारी
बुलावायो में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तनजीद हसन ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि अंत में मोहम्मद सैफुद्दीन ने सिर्फ 10 गेंदों में 31 और यासिर अली ने 12 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जिम्बाब्वे की लचर फील्डिंग
हालांकि, बांग्लादेश की बड़ी पारी के पीछे उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा जिम्बाब्वे की ढीली और कमजोर फील्डिंग जिम्मेदार रही। मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में कुल सात कैच छोड़े। तीसरे ओवर से शुरू हुआ कैच छोड़ने का सिलसिला आखिरी ओवर तक जारी रहा। सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन मिल्टन शुम्बा का रहा, जिन्होंने अकेले चार कैच टपकाए और बांग्लादेश टीम के बल्लेबाजों को बार-बार जीवनदान दिया।
रिशाद हुसैन की शानदार गेंदबाजी
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम इस बार बल्ले से भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और जिम्बाब्वे की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें-  रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
दोनो टीमों की फील्डिंग का अंतर
इस मैच में सबसे मजेदार और ध्यान देने वाली बात ये रही कि दोनों टीमों की फील्डिंग में जमीन-आसमान का अंतर था। जहां एक तरफ जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहद खराब खेल दिखाया और मैच के दौरान कुल सात आसान कैच छोड़ दिए, वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने कमाल की मुस्तैदी दिखाई और पूरे मैच में एक भी कैच नहीं टपकाया। फील्डिंग के इसी बड़े फर्क और जिम्बाब्वे की ढीली फील्डिंग ने आखिरकार मैच का पासा पलट दिया, जो कि मैच के रिजल्ट में भी साफ-साफ दिखाई दिया।
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
BCCI On Rohit Sharma ODI Retirement Rumors: रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संभावित संन्यास की खबरों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान देते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा।
सैकिया ने अपना बयान देते हुए कहा कि मीडिया में रोहित के संन्यास को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित लॉर्ड्स वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। सैकिया के मुताबिक, रोहित भारतीय वनडे टीम के अहम खिलाड़ी हैं और जब तक टीम को उनकी जरूरत होगी, वह देश के लिए खेलते रहेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार करना चाहते हैं और इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि चयनकर्ताओं ने ये बात रोहित को बता दी है और अब अंतिम फैसला उनके हाथ में है।
हालांकि, बीसीसीआई सचिव के बयान के बाद इन दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इंग्लैंड वनडे में अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में केवल 11 और 26 रन बनाए हैं। पिछले साल उनसे वनडे टीम की कप्तानी लेकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद से टीम में बदलाव और भविष्य की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
रोहित शर्मा पहले ही T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 29 जून 2024 को भारत को T20 विश्व कप जिताने के बाद T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि 7 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी।
यह भी पढ़ें-  वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का न‍िधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
रोहित शर्मा की सफल कप्तानी
रोहित भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा, 2024 T20 विश्व कप जीता और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। 2017 से 2025 के बीच उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारत की 142 मैचों में कप्तानी की, जिनमें टीम ने 103 मुकाबलों में जीत दर्ज की।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी।
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का न‍िधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Gary Sobers PAsses Away: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर और खेल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिने जाने वाले सर गारफील्ड (गैरी) सोबर्स का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अपने 90वें जन्मदिन से महज दो सप्ताह पहले दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और दुनियाभर के खिलाड़ी व प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर्स में शुमार
सर गारफील्ड सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे संपूर्ण ऑलराउंडर माना जाता है। उन्होंने 1954 से 1974 तक करीब दो दशकों तक वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया और बल्लेबाजी, गेंदबाजी तथा फील्डिंग तीनों विभागों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
सोबर्स की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों में समान रूप से प्रभावी थे। मैदान पर उनकी फुर्ती भी उन्हें महान खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा करती है।
ऐसा रहा गैरी सोबर्स का शानदार करियर
सर गारफील्ड सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने:
8032 रन
57.78 की औसत
26 शतक
30 अर्धशतक
बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया और 235 टेस्ट विकेट अपने नाम किए। वहीं फील्डिंग में 109 कैच लेकर अपनी उपयोगिता साबित की।
16 साल की उम्र में किया था फर्स्ट क्लास डेब्यू
सोबर्स ने महज 16 वर्ष की उम्र में 1953 में बारबाडोस के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उनकी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए अगले ही साल 1954 में वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में जगह मिल गई।
365* रन की ऐतिहासिक पारी
साल 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जो आगे चलकर नाबाद 365 रन की ऐतिहासिक पारी में बदल गया। यह उस समय टेस्ट क्रिकेट की एक पारी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था और यह रिकॉर्ड 36 वर्षों तक कायम रहा। बाद में 1994 में ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
यह भी पढ़ें-  रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि
सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के साथ क्रिकेट ने अपना एक ऐसा सितारा खो दिया, जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन की नई परिभाषा लिखी। उनके योगदान को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Rohit Sharma Retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाला तीसरा और निर्णायक वनडे कई वजहों से चर्चा में है। सबसे बड़ी चर्चा पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी वनडे हो सकता है। इसी बीच उनके माता-पिता के लंदन पहुंचने की खबर ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। हालांकि, रोहित शर्मा या बीसीसीआई की ओर से संन्यास को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
माता-पिता के लंदन पहुंचने से बढ़ी चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा के माता-पिता मुंबई से लंदन पहुंच चुके हैं और वे लॉर्ड्स में तीसरा वनडे देखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसे रोहित के संभावित विदाई मैच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, किसी खिलाड़ी के परिवार का मैच देखने पहुंचना अपने आप में संन्यास की पुष्टि नहीं माना जा सकता।
पहले भी आई थीं चयन को लेकर रिपोर्ट्स
दूसरे वनडे के दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को 2027 वनडे विश्व कप की योजना का हिस्सा नहीं होने की जानकारी दे दी है। इन रिपोर्ट्स के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई, लेकिन इस दावे की भी बीसीसीआई ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2007 में किया था वनडे डेब्यू
रोहित शर्मा ने साल 2007 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। तब से अब तक वह 287 वनडे मैच खेल चुके हैं और भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।हालांकि, 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का वह हिस्सा नहीं थे। 2023 वनडे विश्व कप में उनकी कप्तानी में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन खिताब जीतने से चूक गया।
2026 में फॉर्म पर उठे सवाल
2026 में रोहित शर्मा का वनडे प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। लगातार कम स्कोर और स्ट्राइक रेट में गिरावट के बाद उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। इसी वजह से युवा खिलाड़ियों को मौका देने की चर्चा भी तेज है।
क्या यशस्वी जायसवाल बनेंगे विकल्प?
यदि भविष्य में रोहित शर्मा वनडे टीम से बाहर होते हैं या संन्यास लेते हैं, तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इस पर भी अभी तक चयन समिति की ओर से कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें-  न्यूजीलैंड टीम से विदाई की तैयारी में ल्यूक रोंची, बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के बने नए हेड कोच
फिलहाल रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर सभी चर्चाएं मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित हैं। जब तक रोहित शर्मा या बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह कहना सही नहीं होगा कि लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।
न्यूजीलैंड टीम से विदाई की तैयारी में ल्यूक रोंची, बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के बने नए हेड कोच
Luke Ronchi Melbourne Renegades Head Coach: बिग बैश लीग (BBL) के नए सीजन से पहले मेलबर्न की दोनों फ्रेंचाइजियों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ल्यूक रोंची को मेलबर्न रेनेगेड्स का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, रेनेगेड्स के पूर्व कोच कैमरून व्हाइट अब मेलबर्न स्टार्स के नए हेड कोच होंगे। स्टार्स के मौजूदा कोच पीटर मूर क्लब में डायरेक्टर ऑफ कोचिंग की नई भूमिका निभाएंगे।
भारत दौरे के बाद चले जाऐगें रोंची
क्या बेन स्टोक्स भी दिखेंगे टीम में?
रेनेगेड्स के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर क्लिंट मैके के साथ मिलकर रोंची सहायक कोचों की नियुक्ति और टीम के पुनर्निर्माण का काम शुरू करेंगे। क्लब की नजर विदेशी खिलाड़ियों पर भी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनेगेड्स ने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर भी संपर्क किया है।
नए सिरे से शुरु करेगा रेनेगेड्स
ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब मेलबर्न के दोनों बिग बैश लीग क्लब पिछले कुछ महीनों से बड़े प्रशासनिक बदलावों से गुजर रहे हैं। निजी निवेश और क्लबों के बदलाव की योजना फिलहाल ठप पड़ चुकी है, जिसके बाद रेनेगेड्स को लगभग नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
ल्यूक रोंची ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें-  रोहित शर्मा पर दबाव की खबरों को कोटक ने किया खारिज, बोले- इतने बड़े खिलाड़ी को…
टॉम लैथम ने की रोंची की तारीफ
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भी रोंची की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में टीम के लगभग हर खिलाड़ी के खेल में सुधार आया है और उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी।
यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल
World Cup 2027 India Indian Opener Batsman: टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के वनडे (ODI) करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मिल रही रिपोर्टों के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले तीसरे मुकाबले के बाद रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति अब भविष्य की टीम की ओर देख रही है और उन्होंने रोहित शर्मा को आगामी सीरीज के लिए टीम में शामिल न करने का मन बना लिया है।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्या है मास्टरप्लान?
बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि अगर रोहित शर्मा सम्मानजनक तरीके से संन्यास लेना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह से उनका निजी फैसला होगा। हालांकि, चयन समिति ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका देने की योजना तैयार कर ली है।
T20 का तूफान अब वनडे में मचाएगा तबाही
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा को भारत के सबसे विस्फोटक युवा बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनके आंकड़े उनकी काबिलियत की गवाही देते हैं। अभिषेक ने अब तक 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 190.36 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 1618 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शानदार शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
अभिषेक शर्मा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
आईपीएल में भी उनका बल्ला जमकर बोलता है, जहां उन्होंने 92 मैचों में 171.21 के स्ट्राइक रेट से 2378 रन बनाए हैं। चयनकर्ताओं का मानना है कि अभिषेक में वह पूरी काबिलियत है कि वह वनडे क्रिकेट में भारत के परमानेंट ओपनर बन सकें और शुभमन गिल के साथ एक खतरनाक जोड़ी बना सकें।
ऋतुराज हो सकते हैं परफेक्ट विकल्प
ऋतुराज गायकवाड़ भी इस दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर हैं। भारत के लिए 9 वनडे मैचों में उन्होंने एक शतक की मदद से 228 रन बनाए हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने का अनुभव उनके पक्ष में जाता है।
ऋतुराज गायकवाड़, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
यशस्वी का नाम भी है आगे
रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में यशस्वी जायसवाल का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। जायसवाल ने अब तक खेले केवल 6 वनडे मैचों में ही 71.25 की बेमिसाल औसत और 97.61 के स्ट्राइक रेट से 285 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं।
यशस्वी जायसवाल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें:-   ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ से लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम इंडिया को डबल फायदे होंगे। यही सब कुछ देखते हुए उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है।
Sitanshu Kotak On Rohit Sharma Pressure Rumour: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कप्तान रोहित शर्मा का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने साफ कहा कि रोहित पर टीम मैनेजमेंट या चयनकर्ताओं की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं है और इतने बड़े खिलाड़ी को ऐसे हालात प्रभावित नहीं करते।
क्या 2026 वनडे रोहित का आखिरी मैच होगा?
दूसरे वनडे के बाद एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर होने की जानकारी दे दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, सितांशु कोटक ने इन अटकलों को कोई महत्व नहीं दिया।
सितांशु कोटक ने क्या कहा?
क्या रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल लेंगे?
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रन बनाए थे। इससे पहले वनडे में वो सिर्फ 11 रन ही बना सके थे। लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका देने की मांग भी तेज हो गई है। जायसवाल ने हाल ही में शानदार शतक लगाया था, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।
यह भी पढ़ें-  फीफा वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को मिलेगा खास तोहफा, इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग
किसके नाम होगा वनडे खिताब?
अब सभी की नजरें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे पर होंगी, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का फैसला होगा। रोहित शर्मा भी इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर आलोचकों को जवाब देना चाहेंगे।
ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे
Rohit Sharma Virat Kohli Partnership Record: कार्डिफ में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टेस्ट, वनडे और T20, तीनों फॉर्मेट में साझेदारी के मामले में भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
गांगुली और द्रविड़ को किया पीछे
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की 7,626 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। अब इस स्टार जोड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 8,008 साझेदारी रन दर्ज हो गए हैं।
सभी फॅार्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन
क्रम
साझेदारी
कुल रन
1
सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली
12,400 रन
2
सचिन तेंदुलकर – राहुल द्रविड़
11,037 रन
3
रोहित शर्मा – विराट कोहली
8,008+ रन
4
सौरव गांगुली – राहुल द्रविड़
7,626 रन
5
वीरेंद्र सहवाग – गौतम गंभीर
7,199 रन
अब इस सूची में रोहित-विराट से आगे सिर्फ दो महान भारतीय जोड़ियां हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी मौजूद है। चूंकि रोहित और विराट अभी भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उनके पास इन दोनों दिग्गज जोड़ियों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने का मौका रहेगा।
रो-को के अंतरराष्ट्रीय रन
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 171 बार एक साथ बल्लेबाजी की है। इस दौरान दोनों ने मिलकर लगभग 49 के शानदार औसत से 8,028 रन बनाए हैं। क्रीज पर साथ खेलते हुए इन्होंने 26 बार 100 से ज्यादा रनों की और 27 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। जब भी ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज मैदान पर एक साथ होते हैं, तो दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।
यह भी पढ़ें-  ENG vs IND 3rd ODI: निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण ये स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर
कौन जीतेगा महामुकाबला?
भारत ने सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाऐ थे लेकिन विराट कोहली ने 65 रनो की बड़ी और शानदार पारी खेली थी। भारताय टीम 4 विकेट 233 रनों से दूसरा मुकाबला हार गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपनी साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब देखना ये है की वनडे सीरीज का ये महामुकाबला कौन जीतता है।
ENG vs IND 3rd ODI: निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण ये स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर
बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट
वॉशिंगटन सुंदर को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी थी। मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेलने के बाद पहला रन लेते समय वो असहज दिखाई दिए और दौड़ने में परेशानी महसूस कर रहे थे। इसके दो गेंद बाद ही वह 5 गेंदों में 2 रन बनाकर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद वह इंग्लैंड की पारी के दौरान मैदान पर भी नहीं उतरे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी
सुंदर विराट कोहली के आउट होने के बाद नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उस समय विराट और श्रेयस अय्यर के बीच 67 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी थी और भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा था। लेकिन सुंदर की चोट के बाद भारत की पारी कमजोर पड़ गई। अक्षर पटेल और शिवम दुबे के विकेट भी जल्दी गिर गए, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
चोट बनी मैच का टर्निंग पॉइंट
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि सुंदर की चोट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने कहा कि पहला रन लेते समय सुंदर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और इसके बाद वह सहज होकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। कोटक के मुताबिक, अगर उस समय एक और साझेदारी बन जाती तो भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता था।
कप्तान शुभमन गिल ने भी सुंदर की चोट को टीम के लिए बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि सुंदर टीम के अहम खिलाड़ी हैं और उनके बाहर होने से बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी की रणनीति भी बदलनी पड़ी। गिल ने कहा कि सुंदर के नहीं होने से मुख्य गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव आ गया और टीम की योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी
क्या प्लेइंग इलेवन में होंगे बदलाव?
सुंदर की चोट के साथ भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा। सुंदर की गैरमौजूदगी से टीम का संतुलन भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाते हैं।
लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
NZ vs WI 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के चल रहे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 141 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जयडेन लेनोक्स की शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉम लाथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने संभाला मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेनरी निकोल्स 24 रन ही बना सके। मार्क चैपमैन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं डेरिल मिचेल ने 28 रन का योगदान दिया। 89 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टॉम लाथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 52 नाॅटआउट रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। लाथम 31 और फॉक्सक्रॉफ्ट 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।
140 रन पर निपट गई वेस्टइंडीज
इससे पहले वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। अकीम ऑगस्टे 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जॉन कैंपबेल 6 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। कप्तान शाई होप 8 और शेरफेन रदरफोर्ड 4 रन ही बना सके। कीसी कार्टी ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 26 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें-  19 साल पहले गोद में उठाया था, अब उसी खिलाड़ी से होगा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला; जानिए मेसी-यमाल की कहानी
जयडेन लेनोक्स की शानदार गेंदबाजी
ENG vs IND 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी
England Defeated India In 2nd ODI: इंग्लैंड ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में, कल खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। पहले वनडे में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत के 234 रनों के लक्ष्य को 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में होगा।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने कुछ अहम रन जोड़कर टीम को 233 तक पहुंचाया।
मैच में भारतीय बल्लेबाजी लगातार दबाव में नजर आई। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी बल्लेबाज मैच में बड़ा योगदान नहीं दे सका। हालांकि, निचले क्रम में जसप्रीत बुमराह ने कुछ उपयोगी रन जोड़े, लेकिन इसके बावजूद भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा।
इंग्लैंड गेंदबाजों का शानदार प्रर्दशन
इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके । बाकी गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
जो रूट बने इंग्लैंड के हीरो
234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत थोड़ी कमजोर पड़ी, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक छोर संभालकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। रूट 133 गेंदों में 99 नाॅटआउट रन बनाकर रहे और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। उनके अलावा सैम करन, विल जैक्स और गस एटकिंसन ने अहम पारियां खेलकर उपयोगी साझेदारियां निभाई।
यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
किसके नाम होगी सीरीज?
मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और गस एटकिंसन ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।पहले वनडे में भारत ने एजबेस्टन में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा, जहां सीरीज का विजेता तय होगा।
BIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!
Rohit Sharma ODI Retirement: भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा को बता दिया है कि सीरीज के बाद उन्हें वनडे टीम की भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अवसर देने का फैसला किया है। बताया गया है कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा से इस विषय पर चर्चा की थी।
यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर फोकस
रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता अब यशस्वी जायसवाल सहित युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देना चाहते हैं। दावा यह भी किया गया है कि बोर्ड की नजर 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी पर है और उसी रणनीति के तहत टीम में बदलाव की योजना बनाई जा रही है।
रोहित शर्मा पहले ही दो फॉर्मेट छोड़ चुके हैं
रोहित शर्मा पहले ही दो अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय से उन्होंने 29 जून 2024 को भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद संन्यास लिया था।
टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने 7 मई 2025 को संन्यास की घोषणा की थी। ऐसे में रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अब वनडे क्रिकेट में भी उनका सफर समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है।
शानदार रहा वनडे कप्तानी का कार्यकाल
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा उनकी अगुआई में टीम ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की नई शैली अपनाई, जिसकी क्रिकेट जगत में काफी सराहना हुई।
यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सामने आई जानकारी केवल मीडिया रिपोर्टों पर आधारित है। BCCI या रोहित शर्मा की ओर से इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में लॉर्ड्स वनडे को उनका आखिरी मैच मानना अभी जल्दबाजी होगी।
टीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
Eng Vs Ind 2nd ODI: मजबूत शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध गुरुवार को जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 44 ओवरों का सामना करते हुए सिर्फ 233 रन पर ऑलआउट हो गई। एक ओर, टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है, तो दूसरी तरफ मेजबान टीम का उद्देश्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना है।
गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.4 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। गिल 30 गेंदों में 6 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच साझेदारी
इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 60 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया। रोहित 47 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद ईशान किशन (1) भी पवेलियन लौट गए।
भारत ने 111 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 67 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन 31.4 ओवर में कोहली (65) के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
बुमराह ने एक ओवर में बनाए 18 रन
आलम ये रहा कि भारत ने 210 के स्कोर तक 8 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अय्यर के साथ 19 गेंदों में 23 रन जुटाए। इस दौरान 43वें ओवर में बुमराह ने साकिब महमूद के खिलाफ 3 चौके और 1 छक्का लगाया। अय्यर 71 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह ने 13 गेंदों में 20 रन की नाबाद पारी खेली।
इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, सैम करन और विल जैक्स ने 1-1 विकेट चटकाया।
यह भी पढ़ें-  47 गेंद… सिर्फ 26 रन! रोहित शर्मा की स्लो इनिंग से सोशल मीडिया पर बवाल, यशस्वी जायसवाल की जगह खा रहे हिटमैन?
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है।
वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद शामिल हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Rohit Sharma Slow Inning Social Media: इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। वह 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी धीमी पारी के बाद सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट प्रशंसकों ने उनके प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी। भारत ने सीरीज में बढ़त के साथ दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन रोहित शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
संघर्ष करते दिखे रोहित शर्मा
पारी के दौरान रोहित शर्मा सहज लय में नजर नहीं आए। उन्होंने अधिकांश समय सिंगल लेकर रन बनाए और कुछ ओवरों में बड़े शॉट लगाने में भी मुश्किल हुई। एक समय वह लगातार डॉट गेंदों के दबाव में आ गए।
इसके बाद उन्होंने विल जैक्स की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में चली गई। विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच लेते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 55.32 रहा।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने उनकी धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की, जबकि कुछ ने वनडे टीम में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठाए।
Rohit Sharma gets out by playing 10 dot balls on trott, a very poor knock came to end.
— Rajiv (@Rajiv1841) July 16, 2026
वहीं, कुछ प्रशंसकों ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अधिक अवसर देने की मांग भी की। दूसरी ओर, कई फैंस ने रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि किसी एक पारी के आधार पर उनके लंबे करियर का आकलन नहीं किया जाना चाहिए।
Rohit looks set for 2027 WC as commentator
— Bahadur Shah Duffer (@panchatgoshti) July 16, 2026
Intent Merchant Rohit Sharma got out for 26(47)#INDvsENG pic.twitter.com/iP582rUcxd
— SALAAReddy🦖 (@ChintuX_) July 16, 2026
मैच का हाल
कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में हो रहे सीरीज के दूसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। कोहली ने 50 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और यह 14वीं बार रहा, जब कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली 65 रन बनाकर आउट हुए हैं।
यह भी पढ़ें-  सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
इसमें तीन शतक भी शामिल हैं, कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक मौकों पर 50+ का स्कोर करने के मामले में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं और कुमार संगकारा से केवल एक पीछे हैं।
सिर्फ एक चौके से विराट बने नंबर-1! इंग्लैंड में कोई भारतीय नहीं कर पाया था ये कमाल, 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
Virat Kohli Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज हासिल नहीं कर सका था।
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाते ही विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड में तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी20) मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
सिर्फ 4 रन दूर थे रिकॉर्ड से
मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल चार रन की जरूरत थी। भारतीय पारी के नौवें ओवर में उन्होंने चौका लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।
इंग्लैंड में विराट कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 2011 से 2026 के बीच इंग्लैंड में खेले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है।
मैच: 59
पारियां: 75
रन: 2646+
औसत: 40.03
शतक: 3
अर्धशतक: 18
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 149
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में 46 मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे।
खिलाड़ी
रन
विराट कोहली
2646+
राहुल द्रविड़
2645
सचिन तेंदुलकर
2626
रोहित शर्मा
2308
सौरव गांगुली
1949
महेंद्र सिंह धोनी
1869
रवींद्र जडेजा
1644
केएल राहुल
1643
सुनील गावस्कर
1583
शिखर धवन
1478
द्रविड़ के आंकड़े:
रन: 2645
औसत: 55.10
शतक: 8
अर्धशतक: 15
सर्वोच्च स्कोर: 217
यह भी पढ़ें-  कार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
विवियन रिचर्ड्स से इतने रन पीछे
भारतीय बल्लेबाजों में नंबर-1 बनने के बाद विराट कोहली की नजर अब विश्व रिकॉर्ड पर होगी। इंग्लैंड की धरती पर किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड सर विवियन रिचर्ड्स के नाम है। विवियन रिचर्ड्स ने 3402 रन बनाए हैं। यानी विराट अभी इस रिकॉर्ड से लगभग 756 रन पीछे हैं। अगर उनका शानदार फॉर्म जारी रहा तो आने वाले समय में वह यह वैश्विक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।
Ind Vs Eng 2nd ODI: मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
केएल राहुल प्लेइंग 11 से बाहर
सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। एक ओर भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरा है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी, जिसके बाद मेहमान टीम वनडे सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें-  शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।
-एजेंसी इनपुट के साथ
शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास
Shubman Gill ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मौचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 5:30 को कार्डिफ के ग्राउंड पर होने वाला है। पहले वनडे में छह विकट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की लीड से इंग्लैंड से आगे है। अब भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की नजर सिर्फ सीरीज जीतने पर नहीं है बल्की वो इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॅार्ड भी अपने नाम कर सकते है।
गिल का वनडे में शानदार प्रर्दशन
शुभमन गिल ने अब तक वनडे मैचों में अपनी जिम्मेदारी काफी अच्छे से निभाई है। एजहेस्टन में खेले गए पहले वनडे में गिल ने शानदार पारी खेलकर 80 रन बनाए थे। अगर वो दूसरे वनडे में भी 50 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगातार पांच बार 50 पल्स स्कोर करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। अगर पिछले चार वनडे पारीयों में उनके आंकड़े देखे जाए तो वो 87, 60, 112 और 80 नाटआउट की शानदार पारीयां है। उनके पांच मैचों में से सबसे पहले मैच की पारी में उनका प्रर्दशन अच्छा नहीं रहा था। उन्हेंने उसमें केवल 9 रन बनाए थे।
रिकाॅर्ड में कौन-कौन है शामिल
खिलाड़ी
वनडे मैच
करियर रन
बल्लेबाजी औसत
स्ट्राइक रेट
शतक
शुभमन गिल
65
3,271
60.57
101.18
9
विराट कोहली
290+
14,797
58.72
93.82
50
एमएस धोनी
350
10,773
50.58
87.56
10
रिकॉर्ड से जुड़े है बड़े नाम
फिलहाल इस रिकॉर्ड की बराबरी पर शुभमन गिल, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हैं। इन सभी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगातार चार बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल की इंग्लैंड के खिलाफ पिछली चार वनडे पारियां 87, 60, 112 और नाबाद 80 रन की रही हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रर्दशन
शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक पांच वनडे मैचों में 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।
वहीं, कप्तान के तौर पर भी शुभमन गिल के सामने खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर भारत कार्डिफ वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेता है, तो गिल इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट
अजहरुद्दीन, धोनी और रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी
इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में 2-0 से वनडे सीरीज जीती थी। इसके बाद 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की, जबकि 2022 में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। अब शुभमन गिल के पास इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है।
ENG vs IND: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट
IND vs ENG 2nd ODI Pitch, Timing and Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई यानी आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा, जोकी बाकी 2 सीरीज से अलग है। पहले वनडे में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट
पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण दाएं पैर में ऐंठन आ गई थी और वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के बाद गिल ने साफ किया कि यह सिर्फ ऐंठन थी और वह दूसरे वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं।
अक्षर का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन
इंग्लैंड को मिली बड़ी राहत
इंग्लैंड को दूसरे वनडे से पहले बड़ी राहत मिली है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि कार्से को सीरीज के बाकी दोनों मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
कैसा रहेगा मौसम और पिच के हाल
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। डे-नाइट मुकाबले में शाम के समय बदलते मौसम का भी असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 50 ओवर का मुकाबला होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-  कार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
दोनो टीमों संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ब्रायडन कार्से।
कार्डिफ में 15 साल से अजेय है टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी नजर
India vs England Cardiff ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।
सोफिया गार्डन्स में भारत का अच्छा रिकाॅर्ड
सोफिया गार्डन्स में भारत ने अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत और सिर्फ एक में हार मिली है। खास बात ये है कि टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी हार साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम के तहत झेली थी। इसके बाद भारत ने यहां लगातार तीन मुकाबले जीते हैं।
कार्डिफ में भारत ने 2013 में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया था, जबकि 2014 में इंग्लैंड को 133 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। हालांकि, भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना आखिरी वनडे 2014 में खेला था। यानी करीब 12 साल बाद टीम इंडिया एक बार फिर सोफिया गार्डन्स में मैदान पर उतरेगी।
पहले वनडे में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
सीरीज के पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट से हराया था। गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम 258 रन पर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने नॅाटआउट 52 और अक्षर पटेल 57  की शानदार अर्धशतक जड़ते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर ने भी 35 रन का योगदान दिया, हालांकि रोहित शर्मा 11 रन और विराट कोहली 5 रन से बड़ी पारी नहीं खेल सके।
यह भी पढ़ें-  कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
इंग्लैंड की कोशिश रही नाकाम
दूसरी ओर, पहले वनडे में इंग्लैंड का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बल्लेबाजी में सिर्फ जो रूट ने नॅाटआउट 76 और लियाम डॉसन 68 की पारी खेली थी। जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं, गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल नहीं हो सके।
अब कार्डिफ में होने वाले दूसरे वनडे में भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड के सामने वापसी कर सीरीज में बराबरी हासिल करने की चुनौती होगी।
3 साल बाद ODI मैच में वापसी करेंगे बेन स्टोक्स, काउंटी क्रिकेट टीम के लिए फिर मैदान में उतरेंगे
Ben Stokes ODI Return: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अगले सप्ताह तीन साल बाद वनडे (ODI) क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब तीन सप्ताह बाद स्टोक्स अब अपने काउंटी क्लब डरहम के लिए मेट्रो बैंक कप में खेलते नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कह दिया था अलविदा
35 वर्षीय स्टोक्स मंगलवार को डर्बीशायर के खिलाफ मुकाबले में डरहम की ओर से मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास की घोषणा करते समय स्टोक्स ने कहा था कि उनके अंदर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की ऊर्जा और लड़ाई नहीं बची है।
हालांकि, स्टोक्स ने साफ किया था कि वह काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। फिटनेस ठीक रहने पर वह पूरे मेट्रो बैंक कप और काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों में डरहम के लिए उपलब्ध रहेंगे।
स्टोक्स की टीम के साथ ट्रेनिंग चालू
डरहम इस समय काउंटी चैंपियनशिप के दूसरे डिवीजन में शीर्ष पर है और टीम को उम्मीद है कि स्टोक्स की मौजूदगी प्रमोशन की दौड़ में बड़ा अंतर पैदा करेगी। मेट्रो बैंक कप में वह एलेक्स लीज, एमिलियो गे और ओली रॉबिन्सन जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे।
परिवार के साथ छुट्टियों पर गए थे स्टोक्स
अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद स्टोक्स अपने परिवार के साथ सफारी छुट्टियों पर गए थे। लौटने के बाद वो डरहम के T20 ब्लास्ट मुकाबलों के दौरान भी स्टेडियम में नजर आए, जहां उन्होंने फैंस के साथ समय बिताया और बड़ी संख्या में ऑटोग्राफ दिए।
यह भी पढ़ें-  कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
बेन स्टोक्स इस साल द हंड्रेड में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्होंने मार्च में हुई नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था। हालांकि, सर्दियों के सीजन में उनके फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की संभावना जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की कई बिग बैश लीग टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।
स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, फिर भी अगले साल होने वाली एशेज सीरीज में उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं जारी हैं। हालांकि, स्टोक्स इससे पहले कई बार साफ कर चुके हैं कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान काउंटी क्रिकेट और फिटनेस पर है।
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
Virat Kohli To Break 4 Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए टीम इंडिया की नजर मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
राहुल द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे
विराट कोहली अगर इस मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना लेते हैं तो वो राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे, जबकि कोहली के नाम फिलहाल 58 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 74 पारियों में 2642 रन दर्ज हैं।
इंग्लैंड में विराट कोहली के आंकड़े
प्रारूप
मैच
पारी
रन
सर्वश्रेष्ठ स्कोर
औसत
स्ट्राइक रेट
शतक / अर्धशतक
टेस्ट
17
33
1,096
149
33.21
51.91
2 / 5
वनडे
34
34
1,354
107
39.82
86.32
1 / 12
T20 अंतरराष्ट्रीय
7
7
192
66
32.00
133.33
0 / 1
कुल
58
74
2,642
149
37.74
70.64
3 / 18
कोहली के अब तक के आंकड़े
इंग्लैंड में कोहली अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1096 टेस्ट रन, 1354 वनडे रन और 192 T20 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। विराट के पास इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज बनने का भी मौका है। इसके लिए उन्हें दूसरे वनडे में 86 रन बनाने होंगे। फिलहाल इस सूची में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।
इसके अलावा कोहली वनडे क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उनके नाम अभी 182 वनडे मैचों में 7935 रन हैं और 65 रन बनाते ही वह विदेशी मैदानों (विपक्षी टीम के घर और न्यूट्रल वेन्यू) पर 8000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। अब तक भारत की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर (11,450 रन) और सौरव गांगुली (8,111 रन) ने हासिल की है।
एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका
यह भी पढ़ें-  ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
विराट कोहली के पास विपक्षी टीम के घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। उन्होंने अब तक विपक्षी टीम के घर पर खेले गए 125 वनडे मैचों में 5473 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 46 रन और बना लेते हैं तो श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (5518 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
दूसरे वनडे में जहां भारत की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, वहीं विराट कोहली के बल्ले से निकली एक बड़ी पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में कई नई उपलब्धियां दिला सकती है।
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
क्रिकेट वर्ल्ड कप में क्या बदलाव हुए?
हालांकि आईसीसी पुरुषों के क्रिकेट वर्ल्ड कप में 14 टीमें शामिल होती रहेंगी, लेकिन टूर्नामेंट का फॉर्मेट पुराने फॉर्मेट से अलग होगा। इसमें तीन स्टेज का कॉम्पिटिशन होगा जो फाइनल तक जाएगा। सबसे कम रैंक वाली तीन टीमें (टीम 12, 13, और 14) शुरू में ‘सुपर सीरीज’ नाम के राउंड वन में आमने-सामने होंगी, जिसमें सिर्फ टॉप टीम ही मेन स्टेज में जाएगी।
उभरती टीमों को मिलेगा मौका
टी20 वर्ल्ड कप में भी बदले नियम
2028 टी20 विश्व कप के लिए तैयारी
आईसीसी बोर्ड ने 2028 टी20 विश्व कप साइकिल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के लिए रोडमैप भी बनाया। खास तौर पर, स्कॉटलैंड को यूरोप रीजनल फाइनल में सीधे एंट्री दी गई है, 2026 के इवेंट में उनके पार्टिसिपेशन के आस-पास असाधारण हालात के कारण पहले के स्टेज को छोड़कर – जहां वे बांग्लादेश के लिए देर से रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे।
कैसे क्वालीफाई करेंगी टीम?
2026 टूर्नामेंट की जो टीमें सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाईं, वे सीधे वैश्विक क्वालीफायर में चली जाएंगी। उनके साथ रीजनल क्वालीफायर से निकलने वाली आठ टीमें शामिल होंगी। अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो, और अमेरिका और ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से एक-एक टीमें होंगी।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
हालांकि डेवलपमेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटियों की सिफारिशों पर आईसीसी बोर्ड ने फॉर्मेट को मंजूरी दे दी है, लेकिन इस बड़े रोडमैप पर आखिरी मुहर नवंबर की मीटिंग्स के दौरान वित्तीय और वाणिज्यिक मामले की समिति द्वारा समीक्षा के बाद ली जाएगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
Irfan Pathan Advises Team India: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम को बिना किसी मजबूरी के अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले मैच में जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन पर भरोसा बनाए रखना ही टीम के लिए सबसे सही फैसला होगा।
भारतीय गेंदबाजों ने किया था अच्छा प्रर्दशन
भारत ने वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 258 रन पर रोक दिया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 259 रन का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट गवाकर 45.2 ओवर में हासिल कर लिया।
हालांकि, पहले वनडे के दौरान कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस ने टीम की चिंता बढ़ा दी। गिल हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि गुरनूर भी मैच के दौरान असहज नजर आए।
इरफान पठान ने क्या कहा?
रोहित और विराट जल्दी निपट गए
पहले वनडे में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन शुभमन गिल ने 80 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें-  रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
कुलदीप यादव के मैच में चर्चा
अब सभी की नजरें दूसरे वनडे से पहले शुभमन गिल और गुरनूर बरार की फिटनेस रिपोर्ट पर रहेंगी, क्योंकि यही तय करेगा कि भारतीय टीम अपने विजयी संयोजन के साथ उतरती है या फिर मजबूरी में बदलाव करना पड़ता है।
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
New Zealand Beats West Indies By 5 Wickets: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज की टीम को सिर्फ 138 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 139 रनों का लक्ष्य 32.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली।
विल यंग ने शानदार प्रर्दशन दिया
139 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग ने कुछ शानदार शॉट खेलते हुए 31 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद मार्क चैपमैन बिना खाता खोले रन आउट हो गए। हेनरी निकोल्स ने 17 रन बनाए, जबकि डेरिल मिचेल ने 43 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।
टॉम लाथम और माइकल ब्रेसवेल ने दिखाया संयम
एक समय न्यूजीलैंड ने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान टॉम लाथम और माइकल ब्रेसवेल ने शानदार संयम दिखाते हुए टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। लाथम 61 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि ब्रेसवेल ने 24 रन की अहम पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से खैरी पियरे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, जबकि अल्जारी जोसेफ को 1 सफलता मिली।
जॉन कैंपबेल ने किया शानदार प्रर्दशन
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम पूरी तरह फ्लॉप रही और 36 ओवर में सिर्फ 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जॉन कैंपबेल ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। आमिर जंगू ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि अकीम ऑगस्टे और कीसी कार्टी 18-18 रन ही बना सके। कप्तान शाई होप सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 रन बनाए।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
सैंटनर और ब्रेसवेल की शानदार गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो युवा गेंदबाज जेडन लेनोक्स रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।
इस शानदार जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में दमदार वापसी करते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम होगा।
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
England First ODI Defeat At Edgbaston Since 2015: क्रिकेट के मैदान से भारतीय फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आई है। T20 सीरीज की हार को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस जीत के हीरो रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल, जिन्होंने पहले गेंद से इंग्लैंड की कमर तोड़ी और फिर बल्ले से मैच खत्म किया। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम के दो सबसे सीनियर खिलाड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।
इंग्लैंड की पारी में अक्षर की फिरकी
मैच की शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पा रहे थे। इसके बाद मिडिल ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड का स्कोर 107 रन पर 6 विकेट कर दिया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और डॉसन के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई, जिससे वे 260 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके। लेकिन अंत में अक्षर पटेल ने चार विकेट झटककर इंग्लैंड को पूरे ओवर खेलने से पहले ही रोक दिया। अक्षर ने बहुत ही सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाज परेशान नजर आए।
गिल की कप्तानी पारी के बाद बीच में आया ट्विस्ट
ऑलराउंडर अक्षर और सुंदर की मैच जिताऊ जोड़ी
संकट के समय अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। इन दोनों स्पिनिंग ऑलराउंडरों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की और स्ट्राइक रोटेट करना जारी रखा। अक्षर पटेल ने महज 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि सुंदर ने भी बखूबी साथ निभाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। इन दोनों के बीच हुई नाबाद 100 रनों की साझेदारी ने भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।
यह भी पढ़ें-  Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की लगातार छठी जीत है, जो अब तक का सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है। वहीं, 2015 के बाद एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड की यह पहली वनडे हार है। यह 2016 के बाद केवल दूसरा ऐसा मौका है जब रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतक न बनाने के बावजूद भारत ने 250 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। अब सीरीज का अगला मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जहाँ भारत की नजर सीरीज कब्जाने पर होगी।
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
MS Dhoni And Sakshi At Edgbaston Stadium: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को एक खास सपोर्ट मिला। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे। स्टैंड्स में माही को देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे और उनका जोरदार स्वागत किया। धोनी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी मैच का आनंद उठाते देखे गए थे।
दिनेश कार्तिक और कृति सेनन भी दिखे
इस मुकाबले के दौरान धोनी भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से भी मिले और दोनों के बीच बातचीत हुई। इससे पहले धोनी टी20 सीरीज का तीसरा मैच देखने ट्रेंट ब्रिज भी गए थे। धोनी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मौजूदगी ने भी एजबेस्टन के माहौल को और ज्यादा खास बना दिया।
अक्षर पटेल के आगे बेबस हुई इंग्लिश टीम
अगर मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर ढेर हो गई। बेन डकेट (43 रन) और जैकब बेथेल (14 रन) ने शुरुआत में 61 रन जोड़े थे, लेकिन इनके आउट होते ही इंग्लैंड की टीम बिखर गई। 107 रन के स्कोर तक मेजबान टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को 2-2 विकेट मिले।
रूट और डॉसन ने इंग्लैंड को उबारा
मुसीबत में फंसी इंग्लैंड की पारी को जो रूट और लियाम डॉसन ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रनों की मजबूत साझेदारी की। डॉसन 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से रौंदा, शुभमन गिल बोले-320 रन का टारगेट भी होता तो ठोक देते
इंग्लैंड की टीम में कार्स की वापसी
इस बीच इंग्लैंड की टीम से एक बड़ी खबर आई है। मेजबान टीम ने वनडे सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों के लिए तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। कार्स अब अपनी कलाई और कोहनी की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 1 नवंबर 2025 को खेला था।
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
India Beat England By 6 Wickets In 1st ODI: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। T20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने इस दौरे पर पहली जीत दर्ज की है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अक्षर की फिरकी में फंसा इंग्लैंड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। बेन डकेट (43 रन) और जैकब बेथेल (14 रन) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों, खासकर अक्षर पटेल ने कहर बरपाया। इंग्लैंड ने सिर्फ 20 रनों के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर 6 विकेट पर 107 रन हो गया। अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले।
रूट और डॉसन ने संभाली पारी
संकट में फंसी इंग्लैंड की टीम को जो रूट और लियाम डॉसन ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी की। डॉसन ने 68 रन बनाए, जबकि जो रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों के सम्मानजनक स्कोर पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी 1-1 सफलता मिली।
गिल की तूफानी बल्लेबाजी
259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा 11 रन और विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 48 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। यहाँ से कप्तान शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर (35 रन) के साथ मिलकर 101 रन जोड़े। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रन (11 चौके, 1 छक्का) बनाए, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव (क्रैंप) के कारण उन्हें 26वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा।
सुंदर और अक्षर ने दिलाई जीत
कप्तान के जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 102 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 45.2 ओवर में ही जीत दिला दी। सुंदर ने नाबाद 52 रन और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें-  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
कप्तान गिल को था पूरा भरोसा
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
Shubman Gill Retired Hurt: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने भारत को 259 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड के इंडियन टीम की शुरुआत भी खराब रही और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया, जबकि इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका। शुरुआती पांच ओवरों में भारतीय सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 22 रन जोड़े।  भारत को पहला झटका पारी के 7.3 ओवर में लगा, जब रोहित शर्मा 21 गेंदों में 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने। हैरी ब्रूक ने उनका शानदार कैच लपका। रोहित ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। उनके आउट होने के समय टीम का स्कोर 43 रन था।
रोहित के बाद कोहली भी पवेलियन लौटे
रोहित के आउट होने के तुरंत बाद भारत को दूसरा बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। कोहली छह गेंदों में पांच रन ही बना सके। रोहित और विराट के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली और कुछ शानदार शॉर्ट्स खेलकर तेजी से रन बटोरा।
रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल
हालांकि, जब भारतीय टीम 150 रन पर पहुंच गई थी, तब कप्तान शुभमन गिल शरीर में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। गिल जिस समय रिटायर्ड हर्ट तब वह 75 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल ने इस दौरान शानदार 11 चौंके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी आउट
शुभमन गिल की पवेलियन लौटने के कुछ देर बाद ही श्रेयस अय्यर भी रनआउट हो गए। श्रेयस के आउट होने के बाद मैदान में उतरे केएल राहुल भी खास कमाल नहीं कर पाए और एक रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। खबर लिखे जाने तक वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर खड़े हुए थे। वाशिंगटन सुंदर ने 9 गेंदों 7 रन बनाया था। खबर लिखे जाने तक भारत ने 28 ओवर में चार विकेट बनाकर 160 रन बना लिए थे और टीम को जीत के लिए 132 गेदों में 99 रन की जरूरत थी।
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
Ind vs Eng 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने हैरी ब्रूक के फैसले को गलत साबित कर दिया पूरी इंग्लैंड टीम को 258 रन पर ऑलआउट कर दिया।
इंग्लैंड की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन 13वें ओवर में भारत ने लगातार दो बड़े झटके दिए। पहले जैकब बेथेल 14 रन बनाकर गुरनूर बरार की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर में सेट बल्लेबाज बेन डकेट भी 43 रन बनाकर बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच थमा बैठे। गुरनूर बरार ने एक ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह ने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। यह बुमराह के वनडे करियर का 150वां विकेट भी रहा।
इसके बाद 16.1 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस बटलर (5) को गुरनूर बरार के शानदार कैच के जरिए पवेलियन भेजकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। बटलर ने 14 गेंदों का सामना किया और कोई चौका या छक्का नहीं लगा सके।
केएल राहुल ने लपका शानदार कैच
इसके तीन गेंद बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन को भी खाता खोले बिना आउट कर दिया। विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच लपकते हुए इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। करन तीन गेंद खेलने के बाद बिना रन बनाए लौटे। इसके बाद 21.4 ओवर में शिवम दुबे ने विल जैक्स (20) का विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई।
हालांकि इस विकेट का सबसे बड़ा आकर्षण केएल राहुल का शानदार कैच रहा। दुबे की गेंद पर जैक्स के बल्ले का किनारा लगा और राहुल ने अपनी दाईं ओर हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। जैक्स ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। यह अगस्त 2024 के बाद वनडे क्रिकेट में शिवम दुबे का पहला विकेट भी रहा।
यह भी पढ़ें-  FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
जो रूट ने संभाला एक छोर
107 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को लियाम डॉसन और जो रूट ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि 228 के स्कोर पर यह साझेदारी टूट गई, जब लियाम डॉसन 68 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया। आर्चर 6 गेंदों में 12 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट हुए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड के खिलाफ आज भारतीय टीम पहला वनडे मैच खेलने के लिए उतरेगी। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले जा रहे पहले मुकाबलें में इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें इंडियन टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
टीम इंडिया टी-20 सीरीज में मिली हार का बदला देने के लिए आज एजबेस्टन मैदान के मैदान पर उतरेगी। टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने गेंदबाजों को समय देना चाहते थे।
दूसरी पारी में स्पिन को मिल सकती है मदद
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पता नहीं आगे क्या होगा, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अच्छा खेलेंगे। दूसरी पारी में स्पिन देखने को मिल सकती है। हालात को जल्द से जल्द समझने की कोशिश करेंगे।
ब्रूक ने कहा टी20 और वनडे में एक जैसे खिलाड़ी होने से कप्तान और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। पिछले कुछ सालों में हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन हम नई शुरुआत कर सकते हैं और हमारे पास ऐसी टीम है जो ऐसा कर सकती है। हमने दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज़ों को टीम में शामिल किया है।
विराट-रोहित की वापसी से टीम मजबूत
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ज्यादातर खिलाड़ियों ने टी20 खेले हैं, बाकी खिलाड़ियों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और आज के मैच के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है, यहीं से हमारी तैयारी शुरू होती है हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।
गिल ने आगे कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल जैसे सीनियर खिलाड़ी वापस आ गए हैं। इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यहां की यादें अच्छी रही हैं। हमारे पास दुबे के साथ 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें-  FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
खोए आत्मविश्वास को पाने का मौका
वनडे सीरीज से पहले हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया था और आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वनडे सीरीज में टीम इंडिया के पास अपने खोए आत्मविश्वास को पाने का मौका है। रोहित, विराट, राहुल और बुमराह के आने से टीम इंडिया निश्चित तौर पर मजबूत हुई है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
India vs England ODI Hitman Stats: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की हो रही है। टेस्ट और T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब सिर्फ वनडे क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं और इंग्लैंड की धरती पर उनके शानदार आंकड़े मेजबान टीम के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं।
कैसा है रोहित शर्मा का इंग्लैेंड वनडे में रिकार्ड
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में खेले 27 वनडे मैचों में 65 की शानदार औसत से 1,428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं। भारत के बाहर किसी भी देश में ये उनका सबसे बेहतरीन वनडे रिकॉर्ड माना जाता है।
रोहित शर्मा का इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट का ओवरऑल रिकॉर्ड
मैच
पारी
कुल रन
बल्लेबाजी औसत
स्ट्राइक रेट
शतक
अर्धशतक
सर्वोच्च स्कोर
27
27
1,428
64.91
90.78
7
7
137
वापसी का है अच्छा मौका
हालांकि, साल 2026 में रोहित का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने इस साल 6 वनडे मैचों की 6 पारियों में 204 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक निकला, जो अफगानिस्तान के खिलाफ आया था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ ये सीरीज उनके लिए फॉर्म में वापसी का अच्छा मौका होगी।
लिस्ट में कौन है पहले स्थान पर?
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो राहुल द्रविड़ 20 मैचों में 648 रन के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली 581 रन के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 410 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित के पास इस सीरीज में अपने आंकड़ों को और बेहतर करने का मौका होगा।
यह भी पढ़ें:-  IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
टीम में बड़े खिलाड़ियों की वापसी
टीम इंडिया को इस सीरीज में रोहित, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और कप्तान शुभमन गिल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, रोहित शर्मा की नजर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करने पर भी रहेगी। ऐसे में पहले वनडे में उनकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
IPL 2027 CSK Coaching Overhaul:चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लंबे समय से हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम से अलग होने का फैसला कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया है। करीब दो दशक तक टीम का हिस्सा रहे फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स की कई ऐतिहासिक सफलताओं में अहम भूमिका निभाई है।
सपोर्ट स्टाफ में भी हो सकते हैं बदलाव
फ्लेमिंग के जाने के बाद अब गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस के भविष्य में बने रहने पर भी आशंका जताई जा रही है। बल्लेबाजी कोच माइक हसी को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव कर सकती है। एसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कोच, हेमांग बदानी के कोचिंग स्टाफ के नए ढांचे में शामिल होने के लिए एक मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे हैं।
फ्लेमिंग ने क्यों दिया इस्तीफा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में टेक्सास सुपर किंग्स का खराब प्रदर्शन फ्लेमिंग के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। टीम 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत हासिल कर सकी और रैंकिग लिस्ट में सबसे नीचे रही। इसके अलावा पिछले तीन आई पी एल (IPL) सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
बहुत चर्चा के बाद लिया फैसला
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने कहा कि ये फैसला फ्रेंचाइजी के कार्यकर्ताओं और मालिकों के साथ चर्चा के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें:-  IND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल
कौन बनेगा नया हेड कोच?
फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने नए हेड कोच के नाम पर कोई फैसला नहीं लिया है। फ्रेंचाइजी भारतीय और विदेशी दोनों विकल्पों पर विचार कर रही है। राहुल द्रविड़ और हेमांग बदानी जैसे नाम रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उम्मीद है कि अगले महीने तक नए हेड कोच के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
IND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल
India vs England 1st ODI Weather Update: T20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज में शानदार वापसी पर होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और टॉस 3 बजे होगा।
बड़े खिलाड़ायों की हुई वापसी
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज को 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के चलते अहम मान रही है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों को भी खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है।
T20 सीरीज के बाद इंग्लैंड टीम का आत्मविश्वास
इंग्लैंड की टीम T20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। कप्तान हैरी ब्रूक, जो रूट, जोस बटलर और बेन डकेट जैसे बल्लेबाज टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे। वहीं जोफ्रा आर्चर और साकिब महमूद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कैसी रहेंगे पिच और मौसम के हाल
एजबेस्टन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मिलने की उम्मीद है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। हाल के रिकॉर्ड के अनुसार यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। मौसम साफ रहने की संभावना है और पूरे 50 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।
कहां देखें मुकाबला?
यह भी पढ़ें:-  IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
संभावित भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद।
अभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक
Delhi High Court Relief To Cricketer Abhishek Sharma: दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के व्यक्तित्व अधिकार (पर्सनैलिटी राइट्स) की रक्षा करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कई सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अभिषेक शर्मा की अनुमति के बिना उनका नाम, तस्वीर, आवाज या अन्य पहचान का इस्तेमाल करने से रोक दिया है।
ए आई और डीपफेक कंटेंट पर भी सख्ती
अभिषेक शर्मा ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर उनकी ए आई से बनाई गई तस्वीरें, डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड फोटो और झूठे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
बिना अनुमति बिक रहा था सामान
याचिका में ये भी कहा गया कि कई विक्रेता बिना अनुमति अभिषेक शर्मा के नाम और तस्वीर वाले टी-शर्ट, टीम जर्सी, पोस्टर, फोटो फ्रेम और अन्य सामान बेच रहे थे। इससे लोगों को ऐसा लग रहा था कि इन सामानों का समर्थन खुद अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।
कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने अपने खेल और उपलब्धियों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है, इसलिए उनकी अनुमति के बिना कोई भी उनके नाम या तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकता। अदालत ने ए आई, डीपफेक, मॉर्फ्ड और फर्जी कंटेंट बनाने या शेयर करने पर भी रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें:-  हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
मेटा, अमेजन और फ्लिप्कार्ट को दिए गए आदेश
हाईकोर्ट ने मेटा, अमेजन, फ्लिप्कार्ट और संबंधित विक्रेताओं को आदेश दिया है कि वे अदालत का आदेश मिलने के 36 घंटे के अंदर ऐसे सभी लिंक और कंटेंट को हटाएं, जिनमें अभिषेक शर्मा के नाम या तस्वीर का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
हरमनप्रीत ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे सफल महिला कप्तान बन गई हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर अपना चौथा टेस्ट मैच जीता और मिताली राज के तीन टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हरमन ने अब तक सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है।
हरमनप्रीत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की अहम पारी खेली। स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारत ने पहली पारी में 105 रन की बढ़त हासिल की और फिर इंग्लैंड को 270 रन से मात दी।
कैसा रहा इन महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानों का अब तक का प्रर्दशन
कप्तान
जीते गए टेस्ट मैच
कप्तानी किए गए टेस्ट मैच
हारे गए टेस्ट मैच
ड्रॉ टेस्ट मैच
हरमनप्रीत कौर
4
5
1
0
मिताली राज
3
8
1
4
अंजुम चोपड़ा
1
3
0
2
शांता रंगास्वामी
1
12
2
9
लॉर्ड्स टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान
हरमनप्रीत कौर अब कपिल देव (1986), महेंद्र सिंह धोनी (2014) और विराट कोहली (2021) के बाद लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान बन गई हैं। वो पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर ये उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय कप्तान हैं।
यह भी पढ़ें:-  IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
हरमन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी के तौर पर छह जीत हो गई हैं, जो स्मृति मंधाना के साथ संयुक्त रूप से किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं। कप्तान के तौर पर भी वो महिला टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली कप्तान बन गई हैं। इसके अलावा T20 अंतरराष्ट्रीय में 84 जीत और सभी प्रारूपों में 118 जीत के साथ वो महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान भी हैं।
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
England Playing XI In 1st ODI Against India: भारत के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल पहली बार वनडे में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। अब तक उन्होंने अपने सभी 21 वनडे मुकाबलों में मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी की है।
बटलर के नाम जुड़ने जा रहा है खास रिकॉर्ड
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस मुकाबले के साथ इंग्लैंड के लिए अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे। बटलर ने फरवरी 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और अब वो इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
आर्चर और जोश की बल्लेबाजी पर भरोसा
हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी में जो रूट, जोस बटलर, सैम करन और विल जैक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की जोड़ी पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। दोनों गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
भारत के खिलाफ जीत का इंतजार
इंग्लैंड लगभग छह महीने बाद वनडे क्रिकेट खेल रहा है। टीम ने अपना पिछला वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से जीता था। हालांकि भारत के खिलाफ इंग्लैंड पिछले तीन वनडे सीरीज हार चुका है। आखिरी बार उसने 2018 में घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी।
यह भी पढ़ें:-  छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
भारतीय टीम में बड़े खिलाड़ियों की वापसी
दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगी। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत की ताकत और बढ़ गई है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल रशीद।
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
IND W Vs ENG W Lords Test Match Report: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहले महिला टेस्ट मैच में 270 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम लॉर्ड्स में महिला टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बन गई। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे यादगार सफलताओं में से एक मानी जा रही है।
भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 83 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा दीप्ति शर्मा (57), हरमनप्रीत कौर (58) और जेमिमा रोड्रिग्स (35) ने भी शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि लॉरेन फिलर, इज़ी वोंग और मैडी विलियर्स को दो-दो विकेट मिले।
क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी
पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 47 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद नैट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोन्स (52) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं।
क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल (5/37) लिया। सयाली सातघरे और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड को 170 रन पर समेट दिया। भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने जड़ा शतक
भारत ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना ने 70 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़ते हुए 113 रन बनाए। ऋचा घोष ने तेज़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए।
भारत ने 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 5 विकेट झटके।
चौथे दिन भारत ने खत्म किया मुकाबला
457 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम लगातार दबाव में रही। अंतिम दिन स्नेह राणा ने एमी जोन्स (54) का विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने लगातार दो विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ और सयाली सातघरे ने भी दो-दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सकीं। पूरी इंग्लैंड टीम 186 रन पर सिमट गई और भारत ने 270 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। यास्तिका भाटिया के शतक और क्रांति गौड़ के पांच विकेट की बदौलत दोनों खिलाड़ियों का नाम भी लॉर्ड्स के प्रऑनर्स बोर्ड में शामिल हो गया।
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
England New Head Coach: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस समय टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है। हाल ही में हुए विवाद के बाद ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया गया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की सफेद गेंद (वनडे और टी20) टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम दोनों के टीम से बाहर होने के बाद इंग्लैंड को अब नए टेस्ट कप्तान और नए मुख्य कोच की जरूरत है, जो आगे आने वाली चुनौतियों में टीम का नेतृत्व कर सके।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईसीबी टेस्ट टीम के मुख्य कोच के लिए किसी अनुभवी पूर्व भारतीय खिलाड़ी या कोच को मौका देने पर विचार कर सकता है। आइए जानते हैं उन तीन भारतीय दिग्गजों के बारे में, जो इस पद के लिए संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
1. रविचंद्रन अश्विन
इस समय सबसे ज्यादा चर्चा रविचंद्रन अश्विन के नाम की हो रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और अश्विन के बीच अमेरिका में कुछ मुलाकातें हुई हैं। फिलहाल अश्विन मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे हैं।
अश्विन अपनी बेहतरीन क्रिकेट समझ के लिए जाने जाते हैं। संन्यास के बाद वह सोशल मीडिया, खासकर यूट्यूब पर काफी सक्रिय हैं, जहां वह दुनिया भर के क्रिकेट मैचों का विश्लेषण करते हैं। यही वजह है कि उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
2. राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। अपने करियर में उन्होंने 13,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में शानदार पहचान बनाई।
कोच के रूप में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म किया। शांत स्वभाव और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की उनकी क्षमता उन्हें इंग्लैंड के टेस्ट मुख्य कोच पद के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।
3. रवि शास्त्री
रवि शास्त्री का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। भारत के मुख्य कोच रहते हुए उन्होंने टीम को टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कार्यकाल में भारत ने घरेलू मैदान पर लगातार टेस्ट सीरीज जीतीं और ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।
यह भी पढ़ें-  5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
रवि शास्त्री अपने आक्रामक सोच और मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका अनुभव उन्हें ब्रेंडन मैकुलम के संभावित विकल्प के रूप में मजबूत दावेदार बनाता है।
Chennai Super Kings Coach Stephen Fleming Exit: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद फ्रैंचाइजी छोड़ने का फैसला कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबे समय से रहे स्टीफन फ्लेमिंग के इस फैसले से सीएसके फैंस को बड़ा झटका लगा है। चैन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उनके जाने की आधिकारी घोषणा की गई।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
यह फैसला स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद लिया गया। इसके साथ ही एक लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का अंत हो गया, जिसकी शुरुआत 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान हुई थी। उस समय, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग एक खिलाड़ी के तौर पर CSK से जुड़े थे। अगले साल, यानी 2009 में, उन्होंने टीम के हेड कोच की ज़िम्मेदारी संभाली और लंबे समय तक टीम को लीड किया।
फ्लेमिंग के नेतृत्व में बनाए कई रिकॉर्ड
अपने कार्यकाल के दौरान, फ्लेमिंग ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट के सबसे सफल दौर में से एक का नेतृत्व किया। उनकी देखरेख में, CSK ने 5 बार IPL का खिताब जीता और दो बार चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसके अलावा, टीम ने 12 बार IPL प्लेऑफ में पहुंचने और 10 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया।
फ्रैंचाइजी का सेट किया कल्चर
CSK के साथ बिताया समय बेहद खास
(एजेंसी इनपुट के साथ)
अब भारत ऐतिहासिक जीत से महज 4 विकेट दूर है, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 327 रनों की बड़ी जरूरत है। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा है, जिससे चौथे दिन टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है।
पहली पारी में मंधाना और क्रांति का जलवा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 37 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ 64 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 89 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना ने 83 और हरमनप्रीत ने 58 रनों की पारी खेली। दीप्ति शर्मा के 57 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट लिए।
जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भारतीय गेंदबाजी के सामने सिर्फ 170 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोन्स (52) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ ने कहर बरपाते हुए महज 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को पहली पारी के आधार पर 115 रनों की मजबूत बढ़त मिली।
दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया का ऐतिहासिक शतक
अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 341/7 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा (33) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े और खुद 70 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इतिहास रच दिया।
यास्तिका ने 14 चौकों की मदद से 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उनके अलावा ऋचा घोष ने भी तेज तर्रार नाबाद 50 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने इस पारी में 5 विकेट लिए।
जीत के इंतजार में खड़ी टीम इंडिया
457 रनों के एवरेस्ट जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 2 रन पर ही टैमी ब्यूमोंट (0) पवेलियन लौट गईं। देखते ही देखते इंग्लैंड का स्कोर 59 रन पर 5 विकेट हो गया। हालांकि, इसके बाद मैडी विलियर्स (26) और एमी जोन्स ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर भारत के जीत के इंतजार को चौथे दिन तक खींच दिया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एमी जोन्स 52 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। भारत की तरफ से सायली सातघारे, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी है। अब चौथे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी बचे 4 विकेट लेकर लॉर्ड्स के मैदान पर अपना झंडा गाड़ना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
India vs England ODI Series Records: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांचक आगाज 14 जुलाई दिन मंगलवार से होने जा रहा है। सीरीज का यह पहला मुकाबला बर्मिंघम के खूबसूरत एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में मिली हार को भुलाकर भारतीय टीम इस बार वनडे फॉर्मेट में अंग्रेजों का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
वनडे क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो इंग्लैंड के खिलाफ हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं इंग्लैंड की टीम केवल 44 मैच ही जीत सकी है। इसके अलावा 2 मुकाबले टाई रहे और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड
हालांकि, अगर सिर्फ इंग्लैंड की धरती पर रिकॉर्ड की बात करें, तो वहां टीम इंडिया को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से नीली जर्सी वाली टीम को 18 मैचों में जीत मिली है, जबकि 23 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान एक मैच टाई रहा और दो मैचों का रिजल्ट नहीं आया।
टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इसलिए इस बार फैंस को बेहतर खेल की उम्मीद है। वनडे टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल संभाल रहे हैं। राहत की बात यह है कि टीम में कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली की वापसी हो रही है, जिससे भारत का बैटिंग लाइनअप बेहद मजबूत और संतुलित दिखाई दे रहा है।
बुमराह संभालेंगे गेंदबाजी की कमान
टीम के मिडिल ऑर्डर यानी मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को मजबूती देंगे। हर्षित राणा चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जो टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें:-   IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
तेज गेंदबाजी की कमान यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनका साथ देने के लिए टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं। स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें, तो कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon Look: विंबलडन का फाइनल मैच देखने रविवार को भारतीय क्रिकेटर्स भी पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार विंबलडन का दौरा किया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के लुक ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना दीवाना बना दिया। रविवार को विंबलडन में अपने पहले दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी के ब्लैक सूट और कूल लुक ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कौन है वैभव सूर्यवंशी का फेवरेट टेनिस प्लेयर?
View this post on Instagram
A post shared by Abhishek Sharma (@abhisheksharma_4)
अभिषेक शर्मा को बनाया डबल्स पार्टनर
The young Indian cricket sensation, Vaibhav Sooryavanshi steps into the iconic world of Wimbledon! 🎾🏏
From soaking in the electric atmosphere of the Championships to sharing his thoughts on tennis, Vaibhav opens up in this exclusive interview.#Wimbledon 2026 | LIVE NOW on… pic.twitter.com/LssvFh6eWI
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2026
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
India Women vs England Women Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में जारी ऐतिहासिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन, रविवार को इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। यह लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच है, जिसे जीतकर मेहमान टीम इतिहास रचना चाहेगी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए। मेहमान टीम ने 37 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
पहली पारी में मंधाना की शानदार बल्लेबाजी
मंधाना 11 चौकों और 1 छक्के के साथ 83 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 57 रन टीम के खाते में जुटाए। विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। लॉरेन फाइलर, ईसी वोंग और मैडी विलियर्स ने 2-2 सफलताएं प्राप्त कीं।
170 रन पर सिमट गई थी पहली पारी
इसके जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 47 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने एमी जोन्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। सयाली सतघारे और स्नेह राणा को 2-2 विकेट हाथ लगे।
इंग्लैंड के लिए 457 रन का टारगेट
भारत के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी। मेहमान टीम ने 341/7 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित करते हुए 456 रन की बढ़त हासिल कर ली। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने 88 रन जोड़े। शेफाली 33 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
मंधाना ने 10 बाउंड्री के साथ 70 रन बनाए, जबकि यास्तिका 14 चौकों के साथ 113 रन बनाकर आउट हुईं। यास्तिका लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज भी बनीं। इनके अलावा, ऋचा घोष ने 52 गेंदों में 8 चौकों के साथ नाबाद 50 रन बनाए। उनका अर्धशतक पूरा होते ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 118 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि लॉरेन बेल ने 2 विकेट हासिल किए। -एजेंसी इनपुट के साथ
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
5 Reasons Why Team India Lost T20 Series To England: पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज में जीत हासिल की है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे T20 मुकाबले में जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की हार सिर्फ सीरीज तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम का प्रदर्शन भी चिंता बढ़ाने वाला रहा।
भारतीय टीम लगातार पांच पूरे हुए T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हार चुकी है। इंग्लैंड दौरे से पहले भी टीम को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही इन हारों ने टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए देखेंगे वो 5 कारण जिस वजह से भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
टॉप ऑर्डर नहीं दिला सका मजबूत शुरुआत
सीरीज में भारत का टॉप ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। संजू सैमसन बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे, अभिषेक शर्मा ने शुरुआती दो मैचों में रन बनाए, लेकिन बाद के मुकाबलों में उनका बल्ला शांत रहा। जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी मिले तीनों मौकों का फायदा नहीं उठा सके। अच्छी शुरुआत नहीं मिलने का असर पूरी बल्लेबाजी पर पड़ा।
तेज गेंदबाजों ने किया निराश
इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, लेकिन भारतीय पेस अटैक इसका फायदा नहीं उठा सका। अर्शदीप सिंह पांच मैचों में सिर्फ चार विकेट ले सके। हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव भी लगातार महंगे साबित हुए। विकेट नहीं मिलने की वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए।
मिडिल ऑर्डर भी नहीं संभाल सका जिम्मेदारी
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मिडिल ऑर्डर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ पारियां जरूर खेलीं, लेकिन पूरी सीरीज में टीम को संभालने वाली बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली।
बार-बार बदला गया बल्लेबाजी क्रम
पूरी सीरीज में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किए। कई मैचों में खिलाड़ियों को उनकी तय पोजीशन से अलग बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। तीसरे T20 में अक्षर पटेल को तिलक वर्मा और शिवम दुबे से पहले भेजने का फैसला भी सफल नहीं रहा। लगातार प्रयोग करने से बल्लेबाज अपनी भूमिका में सहज नहीं दिखे।
यह भी पढ़ें-  इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
मुख्य खिलाड़ियों की कमी
इस पूरी T20 सीरीज में टीम इंडिया को अपने अहम खिलाड़ियों की कमी साफ तौर पर महसूस हुई। तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय पेस अटैक पूरी तरह बिखरा नजर आया और टीम बड़े स्कोर का बचाव भी नहीं कर सकी। आखिरी T20 में इंग्लैंड ने 257/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
स्थिति तब और मुश्किल हो गई जब सीरीज के बीच हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए। वहीं, दौरे से पहले ही नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके थे। इन लगातार चोटों की वजह से टीम प्रबंधन को बार-बार प्लेइंग इलेवन और टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ा, जिसका असर प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दिया।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
1608 दिन बाद नंबर-1 रैंकिंग गंवाई
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी (ICC) की पुरुष T20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया अब नंबर-1 से फिसलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत का 1608 दिनों तक नंबर-1 रहने का शानदार सफर भी खत्म हो गया। इंग्लैंड ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
बल्लेबाजों ने बनाए रन, गेंदबाज रहे बेअसर
सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 63 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।
भारत की कोशिश नाकाम रही
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 14 गेंदों में 27 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और टीम जीत से काफी दूर रह गई।
यह भी पढ़ें-  इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
अब बीसीसीआई की समीक्षा बैठक पर नजर
T20 रैंकिंग में गिरावट का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लिए भारत को 2026 के अंत तक एशिया की नंबर-1 T20 टीम बने रहना होगा। ऐसे में इंग्लैंड दौरे के बाद बीसीसीआई (BCCI) टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। आगामी वनडे सीरीज के बाद बोर्ड की बैठक में टीम और सपोर्ट स्टाफ को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
India vs England 5th T20 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया, जहां मेजबान इंग्लैंड ने 56 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली, जबकि पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। इसके साथ ही इंग्लैंड ने ICC टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान भी हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और 56 रन से मुकाबला हार गई।
258 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। अभिषेक शर्मा केवल 3 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके बाद संजू सैमसन ने 27 रन बनाए, लेकिन सैम करन ने अपनी पहली ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। उस समय भारत का स्कोर 55/2 था।
ईशान किशन और श्रेयस ने संभाली पारी
कप्तान श्रेयस अय्यर (28) और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि लियाम डॉसन ने श्रेयस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई।
तिलक वर्मा ने अंत में 25 गेंदों पर 53 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि शिवम दुबे (14), सूर्यांश शेडगे (7) और अक्षर पटेल (3) टीम को जीत नहीं दिला सके।
जोस बटलर और हैरी ब्रूक शानदार बल्लेबाजी
इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और फिल साल्ट केवल 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह दबदबा बना लिया।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 102 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक रहा। दूसरी ओर हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।
गेंदबाजी में केवल शिवम दुबे ने दिखाई चमक
भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में संघर्ष करते नजर आए। शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर और जैकब बेथेल को आउट कर दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें-  IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव
भारत ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए। खराब फॉर्म से जूझ रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया गया। उनकी जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को मौका मिला। वहीं इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह अनुभवी स्पिनर लियाम डॉसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जिन्होंने अहम मौके पर श्रेयस अय्यर का विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज अपने नाम करते हुए भारत से टी20 क्रिकेट में नंबर-1 रैंकिंग भी छीन ली।
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
IND vs ENG: जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने शनिवार को भारत के खिलाफ द रोज बाउल में जारी टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 233 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ इंग्लिश जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह इंग्लैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इस मामले में बटलर-ब्रूक ने डेविड मलान-इयान मॉर्गन की जोड़ी को पछाड़ दिया है, जिन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 182 रन जुटाए थे।
वहीं, जोस बटलर और एलेक्स हेल्स भारत के खिलाफ साल 2022 में एडिलेड के मैदान पर 170 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। यह सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दूसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
बटलर-ब्रूक ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी
बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने इस मामले में संजू सैमसन और तिलक वर्मा की जोड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 210 रन की साझेदारी की थी। बटलर और ब्रूक की शानदार साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में भारत के विरुद्ध किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले वानखेड़े में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 246/7 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, वेस्टइंडीज ने भारत के विरुद्ध साल 2016 में लॉडरहिल के मैदान पर 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीकी टीम साल 2026 में इंदौर के मैदान पर मेजबान टीम के खिलाफ 3 विकेट खोकर 227 रन बना चुकी है।
टी20 क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (फुल मेंबर टीम) का रिकॉर्ड भी है। इस लिस्ट में उस्मान गनी, हजरतुल्लाह जजई की अफगान जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 236 रन जोड़े थे। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आरोन फिंच और डार्सी शॉर्ट की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी है, जिन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 223 रन जुटाए थे।
3 विकेट खोकर बनाए 257 रन
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए। मेजबान टीम ने 8 के स्कोर पर फिलिप साल्ट (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से हैरी ब्रूक ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
ये भी पढे़ं-  यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
19वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने बटलर और जैकब बेथेल (0) के विकेट निकाले। बटलर 64 गेंदों में 8 छक्कों और 12 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूक ने 45 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट निकाला।
India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 258 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए।
इंग्लैंड की शुरुआत जल्दी झटका लगने के बावजूद जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। बटलर ने 131 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की शानदार साझेदारी कर भारत को मैच में पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
भारतीय गेंदबाज रहे बेअसर
भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में लय हासिल नहीं कर सके। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली। बाकी गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए।
वैभव सूर्यवंशी बाहर
इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया। उनकी जगह संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई। वैभव इस सीरीज के तीन मुकाबलों में 14, 13 और 15 रन ही बना सके थे, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने बदलाव का फैसला किया।
ट्रैफिक जाम से टॉस में हुई देरी
भारतीय टीम साउथैम्प्टन में ट्रैफिक जाम में फंस गई थी, जिसके चलते खिलाड़ी देर से मैदान पहुंचे। इसी कारण टॉस निर्धारित समय से 45 मिनट बाद हुआ। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
यह भी पढ़ें-  Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
सीरीज पहले ही गंवा चुका है भारत
इंग्लैंड पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर चुका है। वहीं भारतीय टीम लगातार छह टी-20 मुकाबलों से जीत का इंतजार कर रही है। यदि इंग्लैंड यह मैच भी जीतता है तो उसे आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा।
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। मगर टॉस तय समयानुसार नहीं पाया और 45 मिनट की देरी हुई। क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक की वजह से तय वक्त पर स्टेडियम में नहीं पहुंच पाई है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिछले कुछ गेम में हमने जो बॉलिंग की है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि हमने सब कुछ एक्सपीरियंस कर लिया है। आज के कंडीशन को देखते हुए, धूप खिली हुई है, विकेट में ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे 100% एफर्ट दें। मैं बस चाहता हूं कि उनका माइंडसेट सॉलिड हो, जहां वे मैदान पर जाकर अपना बेस्ट दें, न कि उदास रहें।
वैभव सूर्यवंशी बाहर
श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे। (वैभव) सूर्यवंशी की जगह सजनू सैमसन। हमें एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने के लिए अपने लिए सबसे अच्छा करने की कोशिश करनी होगी।
सीरीज पहले ही गंवा चुका है भारत
इंग्लैंड पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर चुका है। वहीं भारतीय टीम लगातार छह टी-20 मुकाबलों से जीत का इंतजार कर रही है। यदि इंग्लैंड यह मैच भी जीतता है तो उसे आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ट्रैफिक जाम में फंस गई, जिसके चलते टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो सका। अब टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा।
इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि अगले तीनों मैचों में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। ऐसे में इंग्लैंड की नजर अब भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी।
🚨 Update 🚨
Toss at 7.15 PM IST (2:45 PM local time).
Start of play at 7.30 PM IST (3 PM local time).#TeamIndia | #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 11, 2026
रोज बाउल में भारत का शानदार रिकॉर्ड
हालांकि साउथैम्प्टन के रोज बाउल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम ने यहां अब तक केवल एक टी-20 इंटरनेशनल खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी। ऐसे में भारत इस मैदान पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए सम्मान बचाने की कोशिश करेगा।
नंबर-1 रैंकिंग पर है इंग्लैंड की नजर
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार छह टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं, अगर इंग्लैंड यह मुकाबला जीतने में सफल रहता है तो वह भारत को पछाड़कर आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर सकता है।
श्रेयस अय्यर को पहली जीत का इंतजार
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी बतौर टी-20 इंटरनेशनल कप्तान अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। हालांकि इस सीरीज में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा है। अय्यर ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और पिछले मुकाबले में 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उनकी कोशिश होगी कि सीरीज का अंत जीत के साथ किया जाए।
यह भी पढ़ें-  Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
IPL फ्रेंचाइजी से बातचीत की खबर
रिपोर्ट के अनुसार, सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों ने बीसीसीआई के साथ दो साल का समझौता किया था, जिसे एक साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है। हालांकि, खबर है कि एक सीनियर कोच ने पहले ही एक ऐसी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी से बातचीत शुरू कर दी है, जिसकी मौजूदगी दुनिया के दूसरे देशों की लीगों में भी है। इसके अलावा एक और कोच के भी जल्द टीम छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
बदलाव का कारण अंदरूनी वजह बताई जा रहीं है
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इन संभावित बदलावों का आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मिली हार से सीधा संबंध नहीं है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से सपोर्ट स्टाफ के भीतर कुछ अंदरूनी मुद्दे सामने आए हैं, जिनकी वजह से ये बदलाव हो सकते हैं।
जिम्बाब्वे दौरे पर अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त
इस महीने होने वाली जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त कर दिया है। इस दौरे पर टीम की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में भी वही भारतीय टीम के साथ रहेंगे। इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि गौतम गंभीर और उनका सपोर्ट स्टाफ आईपीएल 2026 के दौरान पहले ही लंबा ब्रेक ले चुका था।
ये भी पढ़े:-  IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
गंभीर के कार्यकाल में पहले भी हुए बदलाव
गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था। उनके साथ रयान टेन डोशेट, टी दिलीप और बाद में मोर्ने मोर्केल को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया। इसके बाद अभिषेक नायर टीम से अलग हो गए, जबकि सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच बनाया गया। वहीं, साईराज बहुतुले को स्थायी स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब अगर नए बदलाव होते हैं, तो टीम इंडिया का कोचिंग सेटअप एक बार फिर नए रूप में नजर आ सकता है।
IND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
Know The Pitch and Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन दोनों टीमें जीत के साथ इस सीरीज का अंत करना चाहेंगी। ऐसे में सभी की नजरें पिच और मौसम पर भी रहेंगी, क्योंकि ये दोनों मैच का रुख तय कर सकते हैं।
मौसम रहेगा साफ, बारिश की कोई संभावना नहीं
साउथैम्प्टन में मैच के दौरान मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहने की संभावना है। आसमान साफ से लेकर हल्के बादलों वाला रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि नमी करीब 50 प्रतिशत रह सकती है। हल्की हवा भी चलेगी, जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों को मिलेगी मदद
रोज बाउल की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
इस मैदान पर बन चुके हैं बड़े स्कोर
रोज बाउल पर कई यादगार T20 मुकाबलों खेले गए है। इंग्लैंड टीम ने यहां 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 248/3 का विशाल स्कोर बनाया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2013 में इसी मैदान पर 248/6 रन बनाए थे। भारत ने भी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ यहां 198/8 का स्कोर खड़ा किया था और उस मैच में जीत दर्ज की थी। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़े:-  स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहतर
रोज बाउल में अब तक खेले गए 13 पुरुष T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ 4 बार सफल रही है। आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनाकर उसे बचाना ज्यादा फायदेमंद रहा है। हालांकि अगर शुरुआत में गेंद स्विंग करती दिखी, तो टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी ले सकता है।
Jos Buttler Record: धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब जोस बटलर, रोहित शर्मा को भी छोड़ सकते हैं पीछे
Jos Buttler Setting New Records: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद बटलर ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी के 359 अंतरराष्ट्रीय छक्कों की बराबरी कर ली है। अब वो सिर्फ एक और छक्का लगाते ही 360 छक्कों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे और धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
प्रारूप
जोस बटलर (छक्के)
एमएस धोनी (छक्के)
टेस्ट
21
78
वनडे
162
229
T20 अंतरराष्ट्रीय
176
52
कुल अंतरराष्ट्रीय
359
359
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी निशाने पर
बटलर सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री, चौके और छक्के लगाने की सूची में रोहित शर्मा के नाम 588 बाउंड्री दर्ज हैं। T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित का ये आंकड़ा अब नहीं बढ़ेगा, जबकि बटलर के नाम फिलहाल 550 से ज्यादा बाउंड्री हैं। उन्हें रोहित को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ 38 और बाउंड्री की जरूरत है।
क्रमांक
खिलाड़ी
कुल बाउंड्री
चौके
छक्के
1
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
590
449
141
2
रोहित शर्मा (भारत)
588
383
205
3
बाबर आजम (पाकिस्तान)
557
477
80
4
जोस बटलर (इंग्लैंड)
551
375
176
विकेटकीपिंग में भी रचा इतिहास
बल्लेबाजी के अलावा बटलर ने विकेटकीपिंग में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हाल ही में अपने T20 इंटरनेशनल करियर का 100वां शिकार पूरा किया। इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के बाद T20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा शिकार करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एमएस धोनी के 91 T20 इंटरनेशनल शिकार के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
ये भी पढ़े:-  स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
रिकॉर्ड्स की ओर तेजी से बढ़ रहे बटलर
जोस बटलर इस समय अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रहता है, तो आने वाले मुकाबलों में वो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले नंबर-1 खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके साथ ही, वो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान भी हासिल कर सकते हैं।
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Smriti Mandhana Creates History: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। 28 साल 357 दिन की उम्र में वह 300 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह मुकाबला उनके करियर का 300वां इंटरनेशनल मैच भी रहा।
भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी
स्मृति अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट, 120 वनडे और 171 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वो 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बनी हैं। भारत की ओर से उनसे पहले सिर्फ मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ही इस मुकाम तक पहुंची थीं।
शतक से चूकीं, लेकिन टीम को संभाला
लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में स्मृति ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ 17 रन दूर रह गई। उनकी पारी ने शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
300वें मैच पर क्या बोली स्मृति?
मैच से पहले स्मृति मंधाना ने बताया कि उन्हें अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच के बारे में एक दिन पहले ही पता चला था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी होने के नाते वह अलग-अलग फॉर्मेट में खेले गए मैचों की गिनती नहीं रखतीं। स्मृति ने 2017 महिला वनडे विश्व कप फाइनल को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें नहीं लगा था कि दोबारा लॉर्ड्स में भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में इसी मैदान पर अपना 300वां मैच खेलना उनके लिए बेहद खास पल है।
ये भी पढ़े:-  ज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
T20 वर्ल्ड कप की निराशा भुलाना चाहेगा भारत
भारतीय महिला टीम हाल ही में हुए महिला T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के कारण टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में टीम बेहतर प्रदर्शन कर नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही है।
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
Harmanpreet Becomes 3rd Indian Woman To Cross 9,000 International: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने 58 रनों की शानदार पारी खेलते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें मैच से पहले सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने भारत की पारी के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पूरा किया।
स्मृति मंधाना के साथ निभाई अहम साझेदारी
नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। उन्होंने उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी भी की। मंधाना ने 108 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली।
9000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिताली राज और स्मृति मंधाना हासिल कर चुकी हैं। मिताली राज ने अपने करियर में 10,868 रन बनाए थे, जबकि स्मृति मंधाना के नाम 10,667 से ज्यादा रन दर्ज हैं।
भारत के लिए हरमनप्रीत कौर के अब तक के रिकॉर्ड
प्रारूप
मैच
पारी
रन
सर्वश्रेष्ठ स्कोर
औसत
शतक / अर्धशतक
टेस्ट
8
12
288
69
26.18
0 / 2
वनडे
164
143
4,541
171
37.22
7 / 24
टी20 अंतरराष्ट्रीय
202
181
4,216
103
30.33
1 / 18
कुल
374
336
9,045
171
32.41
8 / 44
हर फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर ने 7 मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अब तक वो 164 वनडे में 4541 रन, 202 T20 इंटरनेशनल में 4216 रन और 8 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 288 रन बना चुकी हैं। वो महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी भी हैं।
ये भी पढ़े:-  Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
कप्तान के तौर पर भी बनाई अलग पहचान
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2025 में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उनकी अगुवाई में टीम 2020 महिला T20 विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंची थी। हालांकि 2026 महिला T20 विश्व कप में भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद हरमनप्रीत लगातार अपने प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स से भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
India A vs Nepal T20 Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने भारत और नेपाल के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम इसी साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां India A और नेपाल के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि India A टीम दिसंबर में नेपाल पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली यह द्विपक्षीय सीरीज 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेली जाएगी।
भारत A बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल
9 दिसंबर: पहला टी20 मुकाबला
11 दिसंबर: दूसरा टी20 मुकाबला
13 दिसंबर: तीसरा टी20 मुकाबला
सीरीज के तीनों मुकाबलों की मेजबानी नेपाल के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी (TU) इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में की जाएगी।
🇳🇵🤝🇮🇳 A blockbuster series awaits!
Nepal will host India A in a three-match T20 Series at the TU International Cricket Ground, Kirtipur
The series was confirmed following a meeting held during the ICC Conference in Scotland between CAN President Chatur Bahadur Chand, CAN… pic.twitter.com/ykYFW986et
— CAN (@CricketNep) July 10, 2026
BCCI और CAN की बैठक के बाद हुआ फैसला
इस सीरीज को लेकर फैसला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और BCCI सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। दोनों क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस द्विपक्षीय सीरीज पर सहमति जताई।
नेपाल क्रिकेट के लिए बड़ा मौका
यह सीरीज नेपाल क्रिकेट टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। India A टीम में IPL के कई बड़े सितारे और भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा रह चुके खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे नेपाल के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर का अनुभव मिलेगा।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पिछले कुछ सालों में नेपाल क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नेपाल ने लगातार दो टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम को जीत नहीं मिली थी, लेकिन 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टीम ने इंग्लैंड को भी कड़ी चुनौती दी थी और मुकाबला केवल 4 रन से गंवाया था।
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
Team India Coaching Staff Review: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर एक्शन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन खबरों के अनुसार, टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और लगातार दो टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हैं। भारतीय टीम को पहले आयरलैंड ने 2-0 से हराया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल
BCCI द्वारा भारतीय टीम की समीक्षा किए जाने की बात इसलिए भी हो रही है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर टीम मैनेजमेंट के कई फैसलों ने सबको हैरान किया है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर बी टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था। संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए उतारा गया, लेकिन वो भी कारगर साबित नहीं हुए।
ईशान किशन और तिलक वर्मा फ्लॉप
वहीं ईशान किशन और तिलक वर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज को मिलाकर देखें तो इस पूरे दौरे में तिलक वर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को सिर्फ इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वो टीम के उप-कप्तान हैं? वहीं, ईशान किशन की बात करें तो वह भी इंग्लैंड की तेज पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई भारतीय मेंस टी20 टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेगा। गुरुवार को चौथे टी20 में मिली हार के साथ ही भारत ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवाई।
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
🚨 Toss 🚨
England have won the toss & will bowl first.
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/0PR2jAM9yV
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
बता दें कि हाल ही में इस मैदान पर 150वां मेन्स टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं, इसी महीने भारत और इंग्लैंड दोनों का इंग्लांड में ही टी20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, वहीं इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में करारी हार मिली थी।
टॉस के बाद क्या कहा इंग्लैंड की कप्तान ने?
टॉस जीतकर इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि गेंदबाज के रूप में हम इस पिच से सबसे अधिक फायदा आज सुबह ही उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर है, विकेट को चार दिन तक टिकना होगा।
क्या बोलीं भारतीय कप्तान?
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के बाद कहा कि यह हमारे लिए बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने के लिए अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि हम लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। हम इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर
यह भी पढ़ें-  टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
टेस्ट में भारत या इंग्लैंड कौन है आगे?
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं तीन मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किे हैं और इंग्लैंड को सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है। इस टेस्ट के बाद सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है।
ब्रूक ने भारत को मजबूत टीम बताया
टीम के प्रदर्शन की खासियत
हैरी ब्रूक ने गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के बीच शानदार तालमेल है। साथ ही आर्चर लगातार स्पिन गेंदबाजों के साथ भी चर्चा करते रहते हैं। उनके मुताबिक खिलाड़ियों के बीच छोटी-छोटी बातें और बेहतर संवाद टीम के प्रदर्शन में बड़ा फर्क लाते हैं।
सीरीज को शानदार अंदाज में खत्म करने पर धयान
यह भी पढ़े:-  9 विकेट की इंग्लैंड से हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर- प्लान अच्छा था, लेकिन मैदान पर…
कोचिंग स्टाफ से चर्चा का फायदा
ब्रिस्टल में खेले गए इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने सिर्फ 35 गेंदों में नाट आउट 79 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा कि मैच से पहले कोचिंग स्टाफ के साथ पिच और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी, जिसका फायदा मैदान पर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उसकी गहराई है। टीम में ऐसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो निचले क्रम में आकर भी तेजी से रन बना सकते हैं, जिससे टीम को हर परिस्थिति में मजबूती मिलती है।
टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के कांग्रेस सांसद, शशि थरूर ने सरेआम कह दी इतनी बड़ी बात
Congress Shashi Tharoor Slams Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज अपने नाम कर ली है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद भारत की इस शर्मनाक हार पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गुस्सा फूट पड़ा है।
इंग्लैंड के खिलाफ 9 जुलाई को खेले गए मुकाबले में भारत की हार के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इसे निराशाजनक बताया।
शशि थरूर ने किया पोस्ट
I’m truly speechless. Dumbfounded. Gobsmacked.
This is one humiliation too many.  There is literally nothing to be said. #INDvENG @BCCI @imAagarkar @GautamGambhir pic.twitter.com/bHPA4GHHGT
शशि थरूर के पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट
इंग्लैंड ने पहली बार भारत को सीरीज में हराया
आपको जानकारी दें, कि 9 जुलाई को खेले गिए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को चौथे टी20 इंटनरेशनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज (दो या उससे अधिक मैच) जीती है।
भारत ने लगातार सीरीज गंवाई
इससे पहले, भारत और इंग्लैंड के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी, जिसमें से पांच टीम इंडिया ने जीती थी, जबकि एक सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था। आयरलैंड के बाद भारत को अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवानी पड़ी है। टीम इंडिया को आखिरी बार लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना साल 2019 में करना पड़ा था, जहां न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया ने टीम को शिकस्त दी थी।
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
Big Bash League To Be Played In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) से क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया की मशहूर T20 लीग बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन का पहला मुकाबला पहली बार भारत में खेला जाएगा। ये पहली बार होगा जब किसी विदेशी फ्रेंचाइजी T20 लीग का मुकाबला भारत में आयोजित किया जाएगा।
एंथनी अल्बानीज भी थे मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी ने ये घोषणा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की मौजूदगी में की। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच बीबीएल (BBL) 2026-27 सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले बिग बैश लीग का कोई भी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर नहीं खेला गया था।
क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मजबूत रिश्ता
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में क्रिकेट हमेशा एक मजबूत कड़ी रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का भी दौरा किया था और अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आकर भी वही जुड़ाव महसूस हो रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ और भारतीय मूल की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालेकर भी मौजूद थीं।
Wonderful to visit the Melbourne Cricket Ground with PM Albanese. The passion for sport continues to bring the people of India and Australia closer.@AlboMP https://t.co/4agouUbx69
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
खिलाड़ियों के सपनों का जश्न
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कदम रखते ही हर भारतीय के मन में दो भावनाएं आती हैं। पहली, भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले का रोमांच और दूसरी, ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा साझा जुनून है। उन्होंने कहा कि आज यहां आखिरी ओवर के रोमांच का दबाव नहीं, बल्कि खेल, दोस्ती और भविष्य के खिलाड़ियों के सपनों का जश्न मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :-  Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक कदम
बिग बैश लीग भारत में भी काफी लोकप्रिय है। हर साल इसका आयोजन दिसंबर से जनवरी के बीच होता है। इस बार लीग का पहला मैच भारत में खेला जाना दोनों देशों के खेल संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। ये मुकाबला दिसंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी मुख्य आकर्षण रहेगा।
Shreyas Iyer Chooses Responsibility Over Excuses: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20 मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। मुकाबले के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं किया। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम की जीत का श्रेय खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के बीच बेहतर तालमेल को दिया।
प्लान सही था, लेकिन अमल नहीं कर सके- अय्यर
Focus on the next game.
Honest reflections from #ShreyasIyer after a tough outing in Bristol. #ENGvIND pic.twitter.com/wVO7xTxZXX
मेरी पारी का कोई मतलब नहीं, अगर टीम नहीं जीती
यह भी पढ़े:-  इंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
टीम को सुधार की जरूरत
भारतीय कप्तान ने माना कि अभी की भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन खिलाड़ी लगातार सीख रहे हैं। अय्यर ने भरोसा जताया कि टीम अपनी कमियों को जल्द दूर करेगी और आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
IND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
Shreyas Iyer Captaincy Record IND vs ENG T20 loss: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। चौथे T20 मुकाबले में 9 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 0-3 से पिछड़ गई है। इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे कोई भी कप्तान अपने नाम नहीं करना चाहेगा। वह लगातार पांच T20 इंटरनेशनल मैच हारने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।
कप्तानी में लगातार मिली हार
T20 टीम की कमान संभालने के बाद से श्रेयस अय्यर का सफर आसान नहीं रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने अब तक छह T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द रहा, जबकि बाकी पांचों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसमें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज की हार और अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाना भी शामिल है।
धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा
लगातार पांच T20 इंटरनेशनल मैच हारने के साथ श्रेयस अय्यर ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले धोनी की कप्तानी में भारत को साल 2009 और 2014-15 के दौरान लगातार चार T20 मैचों में हार मिली थी। वहीं, सबसे कम मैचों में पांच हार झेलने के मामले में भी अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम को 12 मैचों के बाद पांचवीं हार मिली थी।
सात साल बाद लगातार दो T20 सीरीज हारा भारत
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के साथ ही भारतीय टीम ने लगभग सात साल बाद लगातार दूसरी T20 सीरीज गंवाई है। इससे पहले साल 2019 में भारत को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो T20 सीरीज में हार मिली थी। अब टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मान बचाने की होगी।
हार के बीच अय्यर की बल्लेबाजी बनी उम्मीद
हालांकि पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे T20 में उन्होंने नाट आउट 80 रन की शानदार पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने जल्दबाजी नहीं की, पहले पिच और गेंदबाजों को समझा और फिर बड़े शॉट लगाए। उनके बल्लेबाजी का तरीका बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग नजर आया।
यह भी पढ़ें-  आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर इस समय इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। चार मैचों में वो 190 रन बना चुके हैं। ऐसे में जहां एक ओर उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं बल्ले से उन्होंने लगातार जिम्मेदारी निभाकर ये दिखाया है कि मुश्किल हालात में भी टीम के लिए कैसे खेला जाता है।
इंग्लैंड के आगे बेबस दिखी टीम इंडिया, 9 विकेट से मिली शर्मनाक हार; सीरीज भी गंवाई
England Seals Dramatic Series Victory Against India: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे T20 मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने चौथे T20 मुकाबले में 9 विकेट से करारी हार दी। ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 159 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 3-0 की पक्की बढ़त बना ली और सीरीज भी अपने नाम कर ली।
अय्यर ने शानदार जिम्मेदारी निभाई
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 15 रन, ईशान किशन 4 रन, तिलक वर्मा 11 रन और वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। एक छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए।
अर्शदीप ने लिया बड़ा विकेट
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत में भारत को सफलता मिली, जब अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया।
हैरी ब्रूक ने सिर्फ 35 गेंदों में नाबाद 79 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को 13.5 ओवर में ही जीत दिला दी।
ये भी पढ़ें :-  India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा
मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कई अतिरिक्त रन भी दिए। नो-बॉल, वाइड गेंदों और खराब फील्डिंग का टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इंग्लैंड ने इन गलतियों का पूरा फायदा उठाया और मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
इस हार के साथ भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। टीम अब तक सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त के साथ T20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब भारतीय टीम की कोशिश आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने की होगी।
Untold Stories Of Sunil Gavaskar: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में गलती से उन्हें एक मछुआरे के बच्चे से बदल दिया गया था। लेकिन उनके मामा नारायण मसुरेकर ने उनके कान के पास मौजूद एक छोटे से जन्म के निशान को पहचान लिया। इसके बाद अस्पताल में तलाश की गई और सुनील गावस्कर सुरक्षित अपने परिवार को सौंप दिए गए।
क्रिकेट परिवार से मिला खेल का संस्कार
सुनील गावस्कर का क्रिकेट से रिश्ता बचपन से ही जुड़ा हुआ था। उनके पिता मनोहर गावस्कर क्लब क्रिकेट खेलते थे, जबकि उनके मामा माधव मंत्री भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रह चुके थे। गावस्कर अक्सर कहते थे कि अपने मामा को भारत की सफेद जर्सी में खेलते देखकर ही उनके मन में देश के लिए खेलने का सपना जगा।
गावस्कर के भाई मिलिंद गावस्कर भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं उनकी बहन नूतन ने भारत में महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और महिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मानद महासचिव भी रह चुकी हैं। उनकी छोटी बहन कविता की शादी भारत के महान बल्लेबाज और गावस्कर के करीबी दोस्त गुंडप्पा विश्वनाथ से हुई।
सुनील गावस्कर अपने परिवार के साथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
परिवार और निजी जीवन
सुनील और मार्शनील के बेटे रोहन गावस्कर का जन्म 1976 में हुआ। उनका नाम गावस्कर के पसंदीदा वेस्टइंडीज बल्लेबाज रोहन कन्हाई के नाम पर रखा गया। रोहन ने भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेला और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। आज वो अपने पिता की तरह क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं।
सुनील गावस्कर और मार्शनील गावस्कर (सोर्स- सोशल मीडिया)
रिकॉर्ड
आंकड़े / संख्या
खासियत
डेब्यू टेस्ट सीरीज रन
774 रन
डेब्यू टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
डेब्यू सीरीज औसत
154.80
वेस्टइंडीज दौरा (1971)
पहला 10,000 टेस्ट रन
10,000 रन
टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज
टेस्ट शतक
34
सर डॉन ब्रैडमैन (29) का रिकॉर्ड तोड़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट रन
2,749 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक
13 शतक
एक टीम के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा
सुनील गावस्कर 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी और देश में क्रिकेट को नई पहचान मिली।
कप्तान के रूप में भी दिलाई बड़ी सफलता
संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहे
साल 1987 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुनील गावस्कर खेल से जुड़े रहे। वो कई वर्षो से क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो क्रिकेट विश्लेषण और खेल से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान
भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Vaibhav Sooryavanshi Wicket Jofra Archer: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ब्रिस्टल में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर शॉर्ट गेंद की रणनीति अपनाकर उन्हें अपना शिकार बना लिया।
भारत की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए। अपनी छोटी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। आर्चर ने बैक ऑफ लेंथ पर पांचवें स्टंप की लाइन में शॉर्ट गेंद डाली। वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई। मिड-ऑन पर तैनात सैम करन ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।
आउट होने के बाद दिखे बेहद निराश
विकेट गंवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी मायूस नजर आए। पवेलियन लौटते समय उनके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दे रही थी। लगातार तीसरे मैच में वह 15 रन से आगे नहीं बढ़ सके, जिससे उनकी निराशा और बढ़ गई।
Wickets in the Powerplay! 👌
A strong start from our bowlers.
Match Centre: https://t.co/y99hHk4MbW pic.twitter.com/CEuKabu6MQ
— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2026
शॉर्ट गेंद बनी सबसे बड़ी चुनौती
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एक बार फिर वैभव के खिलाफ शॉर्ट गेंद की रणनीति अपनाई। जोफ्रा आर्चर ने लगातार बाउंसर और बैक ऑफ लेंथ गेंदों से दबाव बनाया। वैभव ने शुरुआत में संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार वही रणनीति उनके विकेट की वजह बनी।
गौरतलब है कि तीसरे टी20 मुकाबले में भी आर्चर ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर आउट किया था। उस मैच में विकेटकीपर ने कैच लपका था, जबकि इस बार मिड-ऑन पर सैम करन ने कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त की।
यह भी पढ़ें-  टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
पार्थिव पटेल की चेतावनी हुई सही साबित
चौथे टी20 से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा था कि इंग्लैंड के गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को शॉर्ट गेंदों से परेशान करने की कोशिश करेंगे। मैच में ठीक ऐसा ही देखने को मिला और आर्चर ने उसी रणनीति के दम पर उन्हें लगातार दूसरे मैच में आउट कर दिया। लगातार तीन पारियों में वह अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे हैं।
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
Ind Vs Eng 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे और तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।
Updates ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP #ENGvIND pic.twitter.com/0PUFUE2V0s
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
टॉस जीतने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बयान
टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि हमने आपस में काफी बातचीत की है। टीम का प्रदर्शन भी अब तक शानदार रहा है। आज के मैच में देखते है कि चीजें कैसी रहती हैं। मैच के दौरान कोशिश रहेगी कि अच्छी बातचीत जारी रहे। हमारी प्लेइंग इलेवन में इतने अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी हैं कि हर कोई खुलकर अपनी बात को सबके सामने रख सकता है। लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें-  ‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दोनों टीमों की प्वलेइंग 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, विल जैक, आदिल राशिद, जोश टोंग, रेहान अहमद
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
ये 3 गलतियां पड़ रही हैं भारी, सुधारना जरूरी
टीम इंडिया को अपनी पहली जीत के लिए तीन बड़ी कमियों को दूर करना होगा। सबसे पहली समस्या बल्लेबाजी क्रम (बैटिंग ऑर्डर) में लगातार हो रहा फेरबदल है। पिछले मैच में तिलक वर्मा और शिवम दुबे से पहले अक्षर पटेल और हर्षित राणा को भेजना भारी पड़ा था, जिसके कारण पूरी टीम महज 76 रन पर सिमट गई थी।
दूसरी बड़ी समस्या तेज गेंदबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन है। इंग्लैंड के गेंदबाज जहां पिचों का फायदा उठा रहे हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर के तेज गेंदबाज विकेट नहीं चटका पा रहे हैं। अर्शदीप ने इस सीरीज में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं और हर्षित राणा की इकोनॉमी 10 की रही है।
तीसरी कमजोरी मिडिल ऑर्डर की है, जहां अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और ईशान किशन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। टॉप ऑर्डर में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही कुछ रन बना पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
ब्रिस्टल का इतिहास: भारत का पलड़ा भारी
राहत की बात यह है कि ब्रिस्टल के इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहाँ अब तक सिर्फ एक मैच साल 2018 में खेला था और उसमें इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था। उस मैच में इंग्लैंड के 198 रनों के जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक (56 गेंद, 100 रन) और विराट कोहली की 43 रनों की पारी की बदौलत 18.4 ओवर में ही मैच जीत लिया था।
दूसरी तरफ, इंग्लैंड का इस मैदान पर रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। उन्होंने यहाँ 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उन्हें हार मिली है। हालांकि पिछले मैच में इंग्लैंड के फिल साल्ट (70 रन) और सैम करन (41 रन) बेहतरीन फॉर्म में दिखे थे। अब देखना यह होगा कि क्या भारतीय टीम पुरानी गलतियों से सीखकर ब्रिस्टल में दोबारा इतिहास दोहरा पाती है या नहीं।
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
Babar Azam To Replace Salman Ali Agha: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। टेस्ट टीम की कमान दोबारा बाबर आजम को सौंपने के बाद अब खबर है कि उन्हें T20 इंटरनेशनल टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। हाल के समय में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन तीनों फॉर्मेट में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसके बाद बोर्ड लगातार नए फैसले ले रहा है।
आगा सलमान की कप्तानी से खुश नहीं बोर्ड
टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने शान मसूद की जगह बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया। अब T20 टीम के मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा के नेतृत्व से भी बोर्ड पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताया जा रहा है। ऐसे में T20 टीम की कप्तानी भी बाबर आजम को वापस सौंपे जाने की चर्चा तेज हो गई है।
बाबर के कप्तानी के बीना भी कोई बड़ा सुधार नहीं
एक समय बाबर आजम पाकिस्तान की टेस्ट, वनडे और T20 तीनों टीमों के कप्तान थे। हालांकि आईसीसी (ICC) टूर्नामेंटों में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी वापस ले ली गई थी। लेकिन कप्तानी बदलने के बावजूद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला।
कप्तानी रेस में बाबर सबसे आगे
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी (PCB) आने वाले विदेशी दौरों और भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक बाबर आजम को T20 कप्तान बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस रेस में उनका नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-  दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
बाबर के नेतृत्व में बेहतर था पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन
बाबर आजम के कप्तानी रिकॉर्ड को भी उनकी वापसी की बड़ी वजह माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने कई यादगार जीत दर्ज की थीं। साल 2022 के T20 वर्ल्ड कप में भी बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना होगा कि पीसीबी T20 टीम की कमान भी एक बार फिर बाबर आजम को सौंपता है या नहीं।
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ देंगे पीछे
अक्षर पटेल ने अब तक भारत के लिए 99 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 746 रन बनाए हैं, जबकि अपनी गेंदबाजी से 100 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे T20 में उतरते ही वो भारत की लिस्ट में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अक्षर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने भारत के लिए 99 T20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं रोहित शर्मा 161 मैचों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या (138), तिसरे पर विराट कोहली (127) और चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव (115) का नाम आता है।
अक्षर ने किए अपने 100 विकेट पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट भी पूरे किए थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बने थे। हालांकि, मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। तीन मैचों में वह बल्ले से सिर्फ 15 रन बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके खाते में केवल दो विकेट आए हैं। ऐसे में चौथे मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़े:-  Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
अब तक की T20 ऐतिहासिक उपलब्धियां
अक्षर पटेल ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बेहद ही खास और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में हैरी ब्रुक का विकेट चटकाते ही अपने 100 T20 अंतरराष्ट्रीय  विकेट पूरे किए।
इस बेहतरीन आंकड़े तक पहुंचते ही अक्षर भारत के लिए 100 T20I विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और इतिहास के महज चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में वे भारत के सबसे सफल स्पिनर युजवेंद्र चहल (96 विकेट) से भी पहले इस आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
Parvez Hossain Replaced Litton Das: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह 24 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया गया है।
फिटनेस टेस्ट में हो गए फेल
लिटन दास पहले वनडे मुकाबले में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी मैच में ना होने के कारण बांग्लादेश की टीम केवल 116 रनों पर ही ऑल आउट गई थी।उम्मीद थी कि वो अगले मैचों तक फिट होकर वापसी करेंगे, लेकिन फिटनेस टेस्ट में वो जरूरी मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाकी दोनों मुकाबलों से भी बाहर रखने का फैसला लिया। अब वो ढाका में रहकर अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे।
जोखिम नहीं उठा सकती टीम
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने लिटन की रिपोर्ट देखते हुए बताया कि लिटन दास अभी मैच खेलने की स्थिति में नहीं हैं। लगातार दो वनडे मुकाबले होने के कारण उनके जल्द फिट होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। ऐसे में बांग्लादेश टीम ने कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें पूरी सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया है।
परवेज हुसैन की हुई एंट्री
लिटन दास की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को दूसरे और तीसरे वनडे खेलने का मौका मिला है। इमोन ने अब तक अपने छोटे से वनडे करियर के 3 मैचों में 36.00 के रन रेट से 108 रन बनाए हैं, जिसमें श्रीलंका टीम के खिलाफ खेली गई 67 रनों की एक शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 35 T20I मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक लगाने वाले इस आक्रामक बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने का ये एक बेहतरीन अवसर होगा।
ये भी पढ़े:-  IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
पहले झेल चुकी हार का डर
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस वनडे मुकाबले में पहले मैच में हार झेल चुकी बांग्लादेश की टीम अब ODI सीरीज बचाने के इरादे से दूसरे मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 9 जुलाई यानी आज खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश ये मुकाबला हार जाता है तो जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि बांग्लादेश टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।
IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम
पिछले 2 मैचो में इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड ने शुरुआती तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब विरोधी टीम की नजर चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं भारत के पास अभी भी आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है।
कौन बैठेगा बाहर?
चौथे T20 से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग 11 पर भी बड़ा सवाल बना हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे और तीसरे मैच में बाहर बैठाकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। वैभव का प्रदर्शन अब तक ठीक-ठाक रहा है। हालांकि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिए हैं कि संजू सैमसन की वापसी पर फैसला लिया जा सकता है।
क्या फिर से करना पड़ेगा हार का सामना?
भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर को नहीं माना जा रहा है। टीम चयन, रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति भी सवालों के घेरे में हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या टीम इंडिया चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी कर पाती है या फिर एक और T20 सीरीज हारने का सामना करती है।
ये भी पढ़ें :-  IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
दोनो टीमें इस प्रकार है
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे और वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद और जेम्स कोल्स।
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Sourav Ganguly ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन (बुधवार) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा सम्मान दिया है। गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके लिए पूर्व कप्तान ने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद दिया है।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 11 जुलाई को एडिनबर्ग में अपनी सालाना बैठक के आखिर में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले अन्य भारतीय बिशन सिंह बेदी (2009), सुनील गावस्कर (2009), कपिल देव (2010), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना एडुल्जी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023), नीतू डेविड (2024) और एमएस धोनी (2025) हैं।
Thank you ICC and Chairman Jay shah @JayShah for inducting me in the hall of fame .. it’s a huge honour ..One of the 10 Indians to be inducted in the hall of fame ever .. Amazing to be a part of some great names .. @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 8, 2026
दादा की कप्तानी में आक्रामक बनी टीम इंडिया
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम रहे हैं। अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी थी। गांगुली ने 2000 में मैच-फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली और अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को एक मजबूत और सशक्त पहचान दी।
गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट जीतना शुरू किया तो वनडे फॉर्मेट में विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देनी शुरू की। गांगुली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में नेटवेस्ट सीरीज जीती, 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त विजेता रहा, और 2003 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला।
सौरव गांगुली का करियर
1992 में वनडे और 1996 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले गांगुली ने 2008 तक चले करियर में भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 7,212 रन और वनडे में 22 शतक और 72 अर्धशतक की मदद से 11,363 रन बनाए थे। गांगुली के नाम टेस्ट में 32 और वनडे में 100 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें-  54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
क्रिकेट से संन्यास के बाद सौरव गांगुली खेल प्रशासन में सक्रिय हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ
Gautam Gambhir Statement On Recent Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फेल होते नजर आए। पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकरऑल आउट हो गई। टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने खुद को बेहतर बनाने और ताबड़तोड़ क्रिकेट खेलने की बातों पर बड़ा बयान दिया।
करारी हार के बाद कोच का बयान
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मुकाबले में भारत को 125 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम सिर्फ 76 रन पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि एक खराब मैच से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती।
खुद में सुधार पर दिया जोर
यह भी पढ़ें-  54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
202 रन का लक्ष्य हासिल करने में बिखरी भारतीय बल्लेबाजी
202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 5 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने 13 रन बनाए, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 5 रन ही बना सके। अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने 9 और शिवम दुबे ने 2 रन बनाए। पूरी भारतीय टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इन रनों के हिसाब से T20 इंटरनेशनल में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार रही है।
क्रिकेट के खास पल हुए ताजा
पोस्टर रिलीज होने के बाद गांगुली ने कहा कि इसने उनके जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये पोस्टर उन्हें उनके क्रिकेट करियर के सबसे खास पलों की याद दिलाता है। गांगुली ने राजकुमार राव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया है। उन्हें भरोसा है कि राजकुमार उनकी जिंदगी की कहानी को दर्शकों तक बेहतरीन तरीके से पहुंचाएंगे।
फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं
सौरव गांगुली ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि जब ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब फैंस इसे बड़े पर्दे पर जरूर पसंद करेंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल के उस ऐतिहासिक पल में दिखाया गया है, जब सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर भारत की जीत का जश्न मनाया था। पोस्टर में पीछे लहराता तिरंगा इस पल को और भी खास बनाता है।
यह भी पढ़ें-  Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक
सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई बड़ी जीत हासिल कीं। साल 2001 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर उसकी लगातार 15 टेस्ट जीत का सिलसिला तोड़ा। इसके अलावा 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी का संयुक्त खिताब जीता, 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी भी अपने नाम की। लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट लहराकर मनाया गया उनका जश्न आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।
परिवार और निजी जिंदगी
सौरव गांगुली ने मशहूर ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली (रॉय) से 12 अगस्त 1996 में शादी की। दोनों कोलकाता के बेहाला इलाके में बचपन से पड़ोसी थे। परिवारों के बीच मतभेद होने की वजह से दोनों ने गुपचुप कोर्ट मैरिज (मैरिज रजिस्ट्रेशन) कर ली। बाद में दोनों परिवारों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया और फरवरी 1997 में उनकी पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी हुई। सौरव और डोना की एक बेटी है, जिसका नाम सना गांगुली है। वहीं, उनके पिता चंडीदास गांगुली कोलकाता के जाने-माने कारोबारी थे और प्रिंटिंग व पेपर का बड़ा कारोबार चलाते थे। उनका निधन साल 2013 में एक बड़ी बामारी के कारण हुआ था।
सौरव गांगुली का परिवार (सोर्स -सोशल मीडिया)
गांगुली के क्रिकेट करियर की शुरुआत
कोलकाता के माहौल के कारण सौरव गांगुली पहले फुटबॉल के दीवाने थे, लेकिन उनकी मां उनके खेल के खिलाफ थीं। जब वो 10वीं में थे, तब बंगाल टीम के क्रिकेटर और बड़े भाई स्नेहाशीष ने उनके सपने का साथ दिया और पिता से कहकर समर कैंप में एडमिशन कराया। अपनी बेहतरीन खेल कला के दम पर गांगुली ने 1989 में बंगाल के लिए शानदार डेब्यू किया। ये क्रिकेट इतिहास का एक भावुक पल भी था, क्योंकि जिस साल सौरव गांगुली ने टीम में एंट्री की, ठीक उसी साल उनके बड़े भाई को बंगाल टीम से बाहर (ड्रॉप) कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें-  वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
रिकॉर्ड
विवरण / आंकड़े
खासियत
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन (साल 2000)
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में आज तक किसी भी बल्लेबाज ने इससे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर नहीं बनाया है।
वनडे इतिहास की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी
सचिन तेंदुलकर के साथ 8,227 रन (176 पारियां)
48 से अधिक के औसत वाली इस जोड़ी के अलावा आज तक कोई भी दूसरी ओपनिंग जोड़ी 6,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।
बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर
पाकिस्तान के खिलाफ 239 रन (साल 2007)
टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से किसी भी बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
क्रिकेट से संन्यास और नई जिम्मेदारियां
सौरव गांगुली ने नवंबर 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। इसके बाद कुछ समय तक घरेलू क्रिकेट और IPL में खेलने के बाद उन्होंने साल 2012 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सौरव गांगुली खेल से जुड़े रहे। वो IPL स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले की जांच के लिए गठित जस्टिस मुद्गल समिति का हिस्सा रहे। इसके बाद 2015 से 2019 तक उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
अक्टूबर 2019 में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई प्रशासनिक और संपादकीय कार्यो में भी अहम भूमिका निभाई। मौजूदा समय में गांगुली क्रिकेट कमेंट्री और विशेषज्ञ विश्लेषण के जरिए भी खेल से जुड़े हुए हैं। टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर वह अक्सर बड़े मैचों के दौरान अपनी राय और अनुभव साझा करते नजर आते हैं।
IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
England Defeated India In 3rd T20 Match: इंडिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हरा दिया। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही और सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई।
फिलिप साल्ट ने शानदार 70 रन की पारी खेली। उन्होंने जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और सैम करन के साथ 41 (नाॅट आउट) अहम साझेदारियां कीं, जिससे टीम ने एक बड़ा स्कोर बना लिया। पहला T20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
भारतीय टीम का प्रदर्शन
भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। 202 रन के लक्ष्य बनाने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की जिसमे उनकी साझेदारी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 13 रन बनाए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई।
ये भी पढ़ें :-  पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन
अब अगले दो मुकाबलों पर नजर
अब सीरीज के बाकी दो मैचों पर नजरें हैं। पांच मैचों की T-20 सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में और पांचवां मैच 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
India VS England Playing XI: भारत ने मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में मेहमान खेमा मंगलवार को जारी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद मैनचेस्टर में खेला गया अगला मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली।
भारत ने जीता टॉस
नॉटिंघम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। वह बस एक छोटी-सी रुकावट थी जिसे आप काबू नहीं कर सकते, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है। कप्तान ने पिछले मैच में 60 रन लुटाने वाले बिश्नोई को लेकर कहा, हर खिलाड़ी अपनी जिंदगी में ऐसे दौर से गुजरता है। यह उनके और टीम के लिए भी सीखने का एक शानदार मौका है। देखने में तो यह पिच बहुत अच्छी लग रही है। रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव आए हैं।
इंग्लैंड करेगा पहले बल्लेबाजी
दूसरी तरफ, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, हम तय नहीं कर पा रहे थे, लेकिन टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी करते। इस टीम के साथ हमें कभी नहीं लगता कि हम गेम से बाहर हैं। भारत या किसी भी देश के खिलाफ हर गेम बड़ा होता है। हम सीरीज में 2-0 से आगे होना चाहते हैं।
दूसरे मुकाबले में भारत को मिली थी हार
मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। ईशान किशन सर्वाधिक 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढे़ं-  ‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
India vs England 3rd T20 Series Update: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद, भारतीय टीम मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद, टीम को मैनचेस्टर में खेले गए मैच में भी 4 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।
भारतीय टीम के लिए अब यह मुकाबला बेहद जरूरी हो गया है। अगर मेहमान टीम को सीरीज की रेस में बने रहना है, तो उसे अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर मैदान पर दमदार खेल दिखाना होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर की कोशिश न सिर्फ टीम का खाता खोलने की होगी, बल्कि बतौर कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने की भी होगी।
गेंदबाजी में बदलाव की तैयारी
मैनचेस्टर में खेले गए पिछले मुकाबले में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटा दिए थे, जिसमें एक ही ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों ने 29 रन बटोरे थे। ऐसे में टीम इंडिया ट्रेंट ब्रिज की परिस्थितियों को देखते हुए अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में बड़ा बदलाव कर सकती है।
बल्लेबाजों को उछाल से निपटना होगा
भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की पिचों पर मिलने वाले अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट के सामने काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि भारतीय टीम को सपाट पिचों पर खेलने की आदत है। फिलहाल टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को छोड़कर बाकी कोई भी बल्लेबाज अपनी असली लय में नजर नहीं आ रहा है।
हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पिछले मैचों में कुछ रन जरूर बनाए हैं, लेकिन वे मैच पर अपना पूरा दबदबा नहीं बना सके। इस बीच, सबकी नजरें युवा और बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जो अपने ऐतिहासिक इंटरनेशनल डेब्यू के बाद इस अहम मुकाबले में बल्ले से एक बड़ा प्रभाव छोड़ना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें:-  रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया; भीगी आंखों के साथ दिग्गज ने ली विदाई
भले ही मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम मुश्किलों से घिरी नजर आ रही हो, लेकिन T20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ उसका ओवरऑल रिकॉर्ड बेहद शानदार है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है, जबकि इंग्लैंड को 13 मैचों में जीत मिली है और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।
तीसरे T20 के लिए दोनों टीमें-
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड।
IND vs ENG ODI Series: भारतीय टीम से नितीश रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर; धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे की हुई एंट्री
India vs England ODI Series Update: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह धाकड़ खिलाड़ी शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
यह तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। शिवम दुबे पहले से ही इंग्लैंड में खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अब वे वनडे सीरीज के लिए भी वहीं रुकेंगे और टीम को मजबूती देंगे।
क्यों बाहर हुए नितीश कुमार रेड्डी?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नितीश कुमार रेड्डी अभी भी अपनी जांघ (क्वाड्रिसेप्स) की चोट से परेशान हैं और उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि नितीश रेड्डी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान यह चोट लगी थी। चोट इतनी गंभीर है कि वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे, इसकी कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसी वजह से वो पहले ही आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैचों से बाहर हो चुके हैं।
कैसा है शिवम दुबे का क्रिकेट रिकॉर्ड?
शिवम दुबे ने साल 2019 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। हालांकि, उन्हें इस फॉर्मेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 43 रन निकले हैं और उन्होंने 1 विकेट भी चटकाया है। दुबे ने अपना आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
भले ही वनडे में उनके आंकड़े कम दिखते हों, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। दुबे ने भारत के लिए 68 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 अर्धशतक ठोकते हुए 1,083 रन बनाए हैं। इसके साथ ही अपनी गेंदबाजी से उन्होंने 34 विकेट भी चटकाए हैं। उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए सिलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें :- पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
जानिए कब और कहाँ होंगे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए 16 जुलाई को कार्डिफ में आमने-सामने होंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाना है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम इस प्रकार है:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे।
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
Prithvi Shaw Akriti Agrawal News: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पिछले कुछ घंटों से काफी चर्चा में थे। हाल ही में पृथ्वी शॉ की मंगेतर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी ने इंटरनेट में बवाल मचा दिया था।
पृथ्वी शॉ की मंगेतर ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कई लोगों ने गलत समझा। आकृति की इस स्टोरी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि वो पृथ्वी शॉ को लेकर बात कर रही है। इसके अलावा ये भी अटकलें लगायी जा रही थी कि आकृति को पृथ्वी ने धोखा दिया है।
आकृति ने किया खबरों का खंडन
आकृति ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पृथ्वी शॉ के धोखे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लिखा कि कुछ तो गड़बड़ है। मैंने कभी अपने मंगेतर का नाम नहीं लिया, न ही मैंने कहा कि हमारी सगाई टूट गई है या हम अलग हो गए हैं।
ये काफी दुखद है कि बहुत से लोगों को लगा वे पृथ्वी के बारे में बात कर रही है। हम साथ में खुश हैं, अभी भी सगाई कर चुके हैं, और बिल्कुल ठीक हैं। इससे मुझे यह भी एहसास हुआ कि किसी पब्लिक फिगर की इमेज और रेप्युटेशन पर अंदाज़ों का कितना असर पड़ सकता है।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
आकृति अग्रवाल ने आगे कहा कि बिना किसी नाम या कॉन्टेक्स्ट के एक भी पोस्ट लोगों को ऐसे नतीजे निकालने पर मजबूर कर सकती है जो सच नहीं हैं। मैं कभी भी यह कहानी क्लैरिफिकेशन के लिए पोस्ट नहीं करना चाहती थी। लेकिन जब मेरे पार्टनर की इज्ज़त इतने सारे पोस्ट का टॉपिक बन गई, तो मुझे पता था कि मैं चुप नहीं रह सकती। पब्लिक में रहने वाले लोगों को लगातार फैक्ट्स के बजाय अंदाज़ों के आधार पर जज किया जाता है और उनसे सवाल किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें :-  सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
हर अफवाह भरोसा नहीं किया जा सकता
वह मेरी ज़िंदगी है, लेकिन वह मेरी ज़िंदगी में अकेला इंसान नहीं है। मेरा भी परिवार, दोस्त और ऐसे लोग हैं जो मेरे लिए मायने रखते हैं। यह निराशाजनक है कि लोग कितनी आसानी से बिना किसी फैक्ट्स के, सिर्फ़ अपने फायदे के लिए किसी पब्लिक फिगर के बारे में कहानियां बना लेते हैं। सालों की कड़ी मेहनत, लगन और इज़्ज़त को बेबुनियाद अंदाज़ों से नुकसान हो सकता है, और यह बात लोग अक्सर समझ नहीं पाते। वो इंस्टाग्राम स्टोरी सिर्फ मेरे करीबी दोस्तों के लिए थी, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से उस इंसान की इज्जत चली गई जिसे मैं प्यार करती हूँ। अभी भी, मैं यह नहीं बताना चाहती कि वह कहानी असल में किसके बारे में थी क्योंकि मेरा मानना ​​है कि कर्म में भगवान अपने समय पर इंसाफ़ करेंगे। आप जो कुछ भी ऑनलाइन देखते हैं, उसके आस-पास कहानी बनाने लायक नहीं होता, और हर अफ़वाह पर यकीन नहीं किया जा सकता।