गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!

BCCI Review Meeting: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में करारी हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिर सकती है। BCCI जल्द ही गौतम गंभीर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी।
gautam gambhir shreyas iyer
गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर (Image- IANS)
Updated on

Team India Coaching Staff Review: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर एक्शन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन खबरों के अनुसार, टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और लगातार दो टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हैं। भारतीय टीम को पहले आयरलैंड ने 2-0 से हराया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल

BCCI द्वारा भारतीय टीम की समीक्षा किए जाने की बात इसलिए भी हो रही है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर टीम मैनेजमेंट के कई फैसलों ने सबको हैरान किया है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर बी टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था। संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए उतारा गया, लेकिन वो भी कारगर साबित नहीं हुए।

ईशान किशन और तिलक वर्मा फ्लॉप

वहीं ईशान किशन और तिलक वर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज को मिलाकर देखें तो इस पूरे दौरे में तिलक वर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को सिर्फ इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वो टीम के उप-कप्तान हैं? वहीं, ईशान किशन की बात करें तो वह भी इंग्लैंड की तेज पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे के खत्म होने के बाद बीसीसीआई भारतीय मेंस टी20 टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेगा। गुरुवार को चौथे टी20 में मिली हार के साथ ही भारत ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज गंवाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com