-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Become Second Indian To Score 4000 And Take 200 Wicket In T20 Cricket
Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट पूरे किए हैं।

रवींद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravindra Jadeja Create History: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बेंगलुरु के खिलाफ जडेजा ने 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना 4000 रन पूरा किया।
इसके साथ ही रवींद्र जडेजा टी20 में 4000 रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही कर सके हैं। जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। जडेजा ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया।
मुकाबले का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी
आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। वैभव के आगे आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। वहीं, जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, शिमरोन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए, तो कप्तान रियान पराग भी 3 रन ही बना सके। उसके बाद जडेजा और जुरेल ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 200 से ज़्यादा रन का सफल चेज
- 224 vs पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020
- 224 vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
- 215 vs डेक्कन, हैदराबाद, 2008
- 210 vs गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
- 202 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुवाहाटी, 2026*
Ravindra jadeja become second indian to score 4000 and take 200 wicket in t20 cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














