-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Santner Big Statement Before India Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Narendra Modi Stadium
हमारे जीतने से दिल टूटते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं… सेंटनर ने T20 World Cup Final से पहले दिया बड़ा बयान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mitchell Santner Statement: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले से पहले मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया।

मिचेल सेंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया)
Mitchell Santner on T20 WC Final against India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं। अब खिताब जीतने के लिए दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारतीय टीम को जहां एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम को दो मैचों में हार झेलनी पड़ी। खास बात यह रही कि दोनों टीमों को अहमदाबाद में इस वर्ल्ड कप के दौरान एक-एक मैच में हार मिली है। ऐसे में फाइनल मुकाबले को लेकर दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर नजर आ रहा है। इसी बीच खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान सामने आया है।
फाइनल से पहले सैंटनर का बड़ा बयान
भारत के खिलाफ फाइनल मैच से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम की रणनीति और सोच को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भले ही न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा हो, लेकिन उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी। सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए मैदान पर उतरने वाली है। अगर टीम इन चीजों को सही तरीके से लागू करती है तो वह मैच का रुख बदल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दबाव तो रहता है, लेकिन उनकी टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
फैंस के दिल टूटने से हमें कोई परेशानी नहीं
न्यूजीलैंड के कप्तान ने अपने बयान में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के दिए गए बयान की तरह ही एक बात दोहराई। सैंटनर ने कहा कि अगर न्यूजीलैंड की जीत से कुछ फैंस का दिल टूटता है तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना है और इसके लिए वे पूरी ताकत झोंक देंगे। उनके इस बयान से साफ है कि कीवी टीम फाइनल मुकाबले को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है।
ये भी पढ़ें: ‘T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान बिजली कटी तो…’, वाराणसी में बिजली विभाग का फरमान, किस बात का सता रहा डर?
पिच को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिचेल सेंटनर से जब अहमदाबाद की पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक विकेट को करीब से नहीं देखा है क्योंकि वह कवर से ढका हुआ था। हालांकि उनका मानना है कि यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है और इस मैच में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। इतिहास की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और तीनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने इस रिकॉर्ड को बदलने की भी बड़ी चुनौती होगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस आंकड़े को बरकरार रखते हुए खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
Mitchell santner big statement before india vs new zealand t20 world cup 2026 final narendra modi stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














