शुभमन गिल के निशाने पर बड़ा रिकॅार्ड, कार्डिफ में चल रहे वनडे मुकाबले में रच सकते है इतिहास

Shubhman Gill Record: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कप्तान शुभमन गिल इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। वो राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ीयों का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Shubman Gill eyes a major record; he could script history in the ongoing ODI match in Cardiff.
शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Shubman Gill ODI Record: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मौचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 5:30 को कार्डिफ के ग्राउंड पर होने वाला है। पहले वनडे में छह विकट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की लीड से इंग्लैंड से आगे है। अब भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की नजर सिर्फ सीरीज जीतने पर नहीं है बल्की वो इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॅार्ड भी अपने नाम कर सकते है।

गिल का वनडे में शानदार प्रर्दशन

शुभमन गिल ने अब तक वनडे मैचों में अपनी जिम्मेदारी काफी अच्छे से निभाई है। एजहेस्टन में खेले गए पहले वनडे में गिल ने शानदार पारी खेलकर 80 रन बनाए थे। अगर वो दूसरे वनडे में भी 50 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगातार पांच बार 50 पल्स स्कोर करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। अगर पिछले चार वनडे पारीयों में उनके आंकड़े देखे जाए तो वो 87, 60, 112 और 80 नाटआउट की शानदार पारीयां है। उनके पांच मैचों में से सबसे पहले मैच की पारी में उनका प्रर्दशन अच्छा नहीं रहा था। उन्हेंने उसमें केवल 9 रन बनाए थे।

रिकाॅर्ड में कौन-कौन है शामिल

खिलाड़ी वनडे मैच करियर रन बल्लेबाजी औसत स्ट्राइक रेट शतक
शुभमन गिल 65 3,271 60.57 101.18 9
विराट कोहली 290+ 14,797 58.72 93.82 50
एमएस धोनी 350 10,773 50.58 87.56 10

रिकॉर्ड से जुड़े है बड़े नाम

फिलहाल इस रिकॉर्ड की बराबरी पर शुभमन गिल, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हैं। इन सभी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में लगातार चार बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल की इंग्लैंड के खिलाफ पिछली चार वनडे पारियां 87, 60, 112 और नाबाद 80 रन की रही हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भी अच्छा प्रर्दशन

शुभमन गिल का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक पांच वनडे मैचों में 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

वहीं, कप्तान के तौर पर भी शुभमन गिल के सामने खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। अगर भारत कार्डिफ वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेता है, तो गिल इंग्लैंड की धरती पर वनडे सीरीज जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

अजहरुद्दीन, धोनी और रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी

इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में 2-0 से वनडे सीरीज जीती थी। इसके बाद 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की, जबकि 2022 में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी। अब शुभमन गिल के पास इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com