लेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

NZ vs WI: जयडेन लेनोक्स के 4 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। जयडेन लेनोक्स शानदार गेंदबाजी करते हुए 'मैन ऑफ द मैच' रहे।
Lennox's lethal bowling dismantled the West Indies batting lineup; New Zealand took a 2-1 lead in the series.
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

NZ vs WI 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के चल रहे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 141 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जयडेन लेनोक्स की शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉम लाथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने संभाला मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेनरी निकोल्स 24 रन ही बना सके। मार्क चैपमैन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं डेरिल मिचेल ने 28 रन का योगदान दिया। 89 रन पर चार विकेट गिरने के बाद टॉम लाथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 52 नाॅटआउट रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। लाथम 31 और फॉक्सक्रॉफ्ट 22 रन बनाकर नाबाद लौटे।

140 रन पर निपट गई वेस्टइंडीज

इससे पहले वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। अकीम ऑगस्टे 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जॉन कैंपबेल 6 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। कप्तान शाई होप 8 और शेरफेन रदरफोर्ड 4 रन ही बना सके। कीसी कार्टी ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 26 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

जयडेन लेनोक्स की शानदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की ओर से जयडेन लेनोक्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए अलिक अथानाजी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज और रोमारियो शेफर्ड के 4 विकेट झटके और मैच के 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए। वहीं, मिचेल सेंटनर ने केसी कार्टी और गुडाकेश मोती ऐसे 2 विकेट लिए और माइकल ब्रेसवेल ने भी शाई होप और हेडन वॉश के विकेट निकालकर 2 सफलताएं हासिल कीं। तेज गेंदबाज जैकब डफी को एक विकेट मिला। गेंदबाजों के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com