-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal Head To Head Pitch And Weather Report
आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

एडन मार्कराम, मिशेल सैंटनर (Image- Social Media)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट की इकलौती टीम रही है जिसने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी मिचेल सैंटनर की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है।
साउथ अफ्रीका की मजबूती
- प्रोटियाज टीम पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।
- एडेन मार्करम 7 मैचों में 268 रन (स्ट्राइक रेट 175) बनाकर शानदार फॉर्म में हैं।
- रयान रिकेल्टन ने 228 रन (SR 171) जोड़े हैं।
- क्विंटन डी कॉक ने 171 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी है।
- गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी 6 मैचों में 12 विकेट लेकर सबसे सफल रहे हैं, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 11 विकेट चटकाए हैं।
- स्पिन में केशव महाराज ने अहम भूमिका निभाई है।
न्यूजीलैंड की स्थिति
- न्यूजीलैंड सुपर-8 में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सका था, लेकिन नेट रन रेट और अन्य नतीजों के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचा।
- टिम सीफर्ट 6 मैचों में 216 रन (SR 157) बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं।
- रचिन रविंद्र ने 115 रन के साथ 9 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया है।
- कप्तान मिचेल सैंटनर से स्पिन में बड़ी उम्मीदें होंगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले हुए हैं-
साउथ अफ्रीका: 12 जीत
न्यूजीलैंड: 7 जीत
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों के बीच 5 मैच हुए हैं और सभी में जीत साउथ अफ्रीका को मिली है। न्यूजीलैंड अब तक विश्व कप में प्रोटियाज को नहीं हरा सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता एयरपोर्ट पर बैग के अंदर मिले बैंकॉक से लाए जा रहे 707 ‘खतरनाक’ कछुए, यात्री कस्टम विभाग की गिरफ्त में
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
कोलकाता विस्फोट मामले में NIA की कार्रवाई तेज, दूसरा आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पहचान से दिलाया था किराए पर कमरा
पिच और मौसम रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन और दूसरी पारी का 143 रन है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें- PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
संभावित प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची/जेम्स नीशम, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
South africa vs new zealand t20 world cup 2026 semifinal head to head pitch and weather report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMछात्र आंदोलन खत्म, अब RAF के लाठीचार्ज पर होगी पड़ताल! CRPF ने शुरू किया पोस्ट-ऑपरेशन रिव्यू
Jul 26, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














