IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड

IND vs ENG 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 125 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की लीड बना ली है।
Team India were bundled out for 76, England won by 125 runs to take a 2-0 lead in the series.
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England Defeated India In 3rd T20 Match: इंडिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हरा दिया। इंग्लैंड द्वारा दिए गए 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही और सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई।

फिलिप साल्ट ने शानदार 70 रन की पारी खेली। उन्होंने जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और सैम करन के साथ 41 (नाॅट आउट) अहम साझेदारियां कीं, जिससे टीम ने एक बड़ा स्कोर बना लिया। पहला T20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला। 202 रन के लक्ष्य बनाने के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की जिसमे उनकी साझेदारी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 13 रन बनाए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन

इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जिसमे उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हर्षित राणा और शिवम दुबे को आउट किया।। जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के 3 बड़े विकेट लिए।, जबकि आदिल रशीद ने 2 और विल जैक्स ने 1 विकेट हासिल किया। शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन के लिए जोफ्रा आर्चर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

अब अगले दो मुकाबलों पर नजर

अब सीरीज के बाकी दो मैचों पर नजरें हैं। पांच मैचों की T-20 सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में और पांचवां मैच 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com