-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Team Of The Tournament India Dominates 4 Indian Players Full Team List
T20 World Cup 2026 की टीम में इन खिलाड़ियों को लगी लॉट्ररी, जीत के बावजूद भी ICC ने भारत से नहीं चुना कप्तान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 world Cup 2026 की आईसीसी टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन के नेतृत्व में जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है।

सूर्या-हार्दिक और ईशान (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 world Cup Team of the Tournament: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का दबदबा अब आईसीसी की टूर्नामेंट टीम में भी नजर आया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारत से संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को चुना गया है। हालांकि 4 खिलाड़ियों के वाबजूद भारत के खिलाड़ियों को कप्तान नहीं बनाया गया है। कप्तान एडन मार्करम को नियुक्त किया गया।
उसके अलावा साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम, एनरिक नॉर्खिया, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल रशीद को शामिल किया गया है। वहीं वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को प्लेइंग में शामिल किया गया है। वहीं 12वें खिलाड़ी के यूएसए के शैडली वैन शाल्कविक को जगह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा
टूर्नामेंट के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाकर भारतीय टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में प्लेइंग-11 में से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ जैसे मुकाबलों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 89 रन की पारी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई।
किशन का दमदार प्रदर्शन
ईशान ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। वह 317 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 193.29 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के शीर्ष क्रम को मजबूती दी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 77 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अर्धशतक जमाए।
बुमराह और पांड्या चमके
हार्दिक पांड्या को बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए टीम में जगह मिली। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन की तेज पारी भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए नौ विकेट हासिल किए। वहीं जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में आठ मैचों में 14 विकेट लिए और संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। फाइनल में उन्होंने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी 6.21 रही।
यह भी पढ़ें: बारबाडोस से अहमदाबाद तक…टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने ऐसे कायम की बादशाहत; न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास
फरहान बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 383 रन बनाए और उनका औसत 76.60 रहा। उनकी इस पारी में श्रीलंका और नामीबिया के खिलाफ दो शतक भी शामिल रहे। फरहान ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टीम
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडली वैन शाल्कविक।
T20 world cup 2026 team of the tournament india dominates 4 indian players full team list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Jul 26, 2026 | 10:00 AMएयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
Jul 26, 2026 | 10:00 AMSamsung का नया धमाका, 6000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Galaxy F70 Pro, जानें फीचर्स
Jul 26, 2026 | 09:56 AMजान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
Jul 26, 2026 | 09:53 AMशिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
Jul 26, 2026 | 09:52 AMमामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
Jul 26, 2026 | 09:46 AMPakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Jul 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














