इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव

England New Test Coach: ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने के बाद ईसीबी नए मुख्य कोच की तलाश में है। रवि अश्विन, राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री सबसे चर्चित भारतीय दावेदार माने जा रहे हैं।
england new coach indian
राहुल द्रविण, रवि शास्त्री और आर अश्विन
Published on
Updated on

England New Head Coach: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) इस समय टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है। हाल ही में हुए विवाद के बाद ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया गया है। हालांकि, वह इंग्लैंड की सफेद गेंद (वनडे और टी20) टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम दोनों के टीम से बाहर होने के बाद इंग्लैंड को अब नए टेस्ट कप्तान और नए मुख्य कोच की जरूरत है, जो आगे आने वाली चुनौतियों में टीम का नेतृत्व कर सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईसीबी टेस्ट टीम के मुख्य कोच के लिए किसी अनुभवी पूर्व भारतीय खिलाड़ी या कोच को मौका देने पर विचार कर सकता है। आइए जानते हैं उन तीन भारतीय दिग्गजों के बारे में, जो इस पद के लिए संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

1. रविचंद्रन अश्विन

इस समय सबसे ज्यादा चर्चा रविचंद्रन अश्विन के नाम की हो रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और अश्विन के बीच अमेरिका में कुछ मुलाकातें हुई हैं। फिलहाल अश्विन मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेल रहे हैं।

अश्विन अपनी बेहतरीन क्रिकेट समझ के लिए जाने जाते हैं। संन्यास के बाद वह सोशल मीडिया, खासकर यूट्यूब पर काफी सक्रिय हैं, जहां वह दुनिया भर के क्रिकेट मैचों का विश्लेषण करते हैं। यही वजह है कि उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

2. राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है। अपने करियर में उन्होंने 13,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में शानदार पहचान बनाई।

कोच के रूप में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म किया। शांत स्वभाव और खिलाड़ियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की उनकी क्षमता उन्हें इंग्लैंड के टेस्ट मुख्य कोच पद के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है।

3. रवि शास्त्री

रवि शास्त्री का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। भारत के मुख्य कोच रहते हुए उन्होंने टीम को टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कार्यकाल में भारत ने घरेलू मैदान पर लगातार टेस्ट सीरीज जीतीं और ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की।

रवि शास्त्री अपने आक्रामक सोच और मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका अनुभव उन्हें ब्रेंडन मैकुलम के संभावित विकल्प के रूप में मजबूत दावेदार बनाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com