- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tilak Varma Joins Elite Indian Premier League List With Stunning Hundred Vs Gt
Tilak Varma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
Tilak Varma: तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में पांचवे या उससे नीच नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Tilak Varma Create History: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मुंबई इंडियंस ने पहली जीत हासिल की। गुजरात को 99 रनों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत में भारत और मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इस मैच में तिलक ने शतकीय पारी खेली।
गुजरात के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रन बनाए। इस शतकीय पारी के साथ तिलक दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए है। वह यूसुफ पठान, डेविड मिलर और बेन स्टोक्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में लाइनअप में नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सेंचुरी बनाई है।
IPL में नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक
- 100 (37) – यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
- 101* (38) – डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
- 103* (63) – बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
- 101* (45) – तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
स्ट्रेटेजिक ब्रेक के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या के कड़े और प्रेरणादायक शब्दों ने मैच का रुख ही बदल दिया। उस समय संघर्ष कर रहे तिलक वर्मा ने इसके बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया। उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 199/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
तिलक वर्मा की शतकीय पारी
वर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी का सबसे खास पहलू उनकी जबरदस्त वापसी थी। एक समय वह 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदलते हुए अगली 23 गेंदों में 81 रन ठोक दिए और टीम के स्कोर को एक चुनौतीपूर्ण स्तर तक पहुंचा दिया। यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि पावरप्ले के बाद यह स्कोर बनाना लगभग नामुमकिन लग रहा था। कगिसो रबाडा ने शुरुआत में ही खतरनाक स्पेल डालकर मुंबई की बल्लेबाज़ी पर दबाव बना दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
Explainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
IPL 2026 में नीतीश रेड्डी का विस्फोटक अवतार, हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल पर भारी पड़ रहा युवा ऑलराउंडर
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
गुजरात की टीम 100 रनों पर सिमटी
गुजरात टाइटंस की टीम 200 रनों का पीछा करते हुए 100 रनों पर ही ढेर हो गई। गुजरात टाइटंस के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 26, शाहरुख खान ने 17, शुभमन गिल ने 14 और कगिसो रबाडा ने 12 रन बनाए। बाकी के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने 4, एएम गजनफर ने 2, मिचेल सेंटनर ने 2, हार्दिक पांड्या ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।
Tilak varma joins elite indian premier league list with stunning hundred vs gt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PM98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
May 09, 2026 | 10:18 PMलाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
May 09, 2026 | 10:15 PMIPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
May 09, 2026 | 10:07 PMकौड़ियों के दाम बिका प्याज, 73 बोरी बेचने के बाद किसान को मिले महज 400 रुपए
May 09, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













