Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत

FIFA Craze: बेंगलुरु के फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट को सुबह 3:30 बजे तक खोलने की मंजूरी दे दी है।
Bengaluru FIFA Craze: Hotels and restaurants in Bengaluru granted permission to stay open all night for the FIFA World Cup.
फीफा वर्ल्ड कप (सोर्स- AI इमेज)
Updated on

FIFA World Cup 2026 Screenings In Bengaluru: भले ही फीफा विश्व कप में भारतीय फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई हो, लेकिन देश में इसे लेकर दीवानगी सातवें आसमान पर है। फैंस रात-रात भर जागकर अपनी पसंदीदा टीमों का सपोर्ट कर रहे हैं। अब जब टूर्नामेंट सेमीफाइनल और फाइनल के सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, तो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है।

पुलिस कमिश्नर ने दी रातभर की इजाजत

बेंगलुरु में फीफा मैचों के क्रेज को देखते हुए शहर की पुलिस ने होटलों और रेस्टोरेंट को सुबह 3:30 बजे तक फूड सर्विस जारी रखने की खास इजाजत दी है। यह फैसला 'नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया' की ओर से की गई गुजारिश के बाद लिया गया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कर्नाटक पुलिस एक्ट के तहत देर रात तक मैच दिखाने और खाना परोसने की मंजूरी दे दी है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी ट्वीट किया, 'फुटबॉल दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है और फीफा वर्ल्ड कप एक ऐसा उत्सव है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुरोध पर, हमारी सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट को अनुमति दे दी है।'

इन तारीखों को लागू रहेगा नया नियम

पुलिस का यह आदेश 14, 15 और 19 जुलाई को लागू रहेगा, यानी जिन दिनों वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। बेंगलुरु में फुटबॉल को लेकर हमेशा से ही गजब का माहौल रहता है। इस बार भी शहर के ओपन एरिया, रूफ-टॉप कैफे और आउटडोर पब्स में बड़े स्तर पर 'वॉच पार्टी' का आयोजन किया जा रहा है, जहां फैंस बड़ी स्क्रीन पर मैच का मजा ले सकेंगे।

सिर्फ 3 मैचों का रोमांच है बाकी

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब पूरे टूर्नामेंट में केवल 3 मैच ही बचे हैं। इनमें 1 सेमीफाइनल मैच, एक तीसरे स्थान के लिए मुकाबला और आखिरी में महामुकाबला यानी फाइनल मैच खेला जाएगा। इन मैचों के दौरान फैंस बिना किसी रुकावट के पूरी रात भूखे रहे बिना मैच और खाने दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

सेमीफाइनल और फाइनल की तैयारी

मुकाबलों की बात करें तो बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच फ्रांस और स्पेन के बीच खेला गया है, जिसमें स्पेन ने 2-0 जीत हासिल करके फ्रांस का सपना तोड़ दिया है। इसके बाद गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच इसी समय यानी रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच को जीतने वाली टीमें 20 जुलाई को फाइनल में स्पेन के सामने होंगी। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए 19 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com