सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी

Sanju Samson Rested: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक उपकप्तान बने। संजू सैमसन बाहर, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव को मिला मौका।
team india
फाइल फोटो (Image- IANS)
Published on: 
Updated on: 

India vs Zimbabwe T20 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 23 जुलाई से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मौका मिला है। वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था।

पहली बार टीम इंडिया में चुने गए तीन खिलाड़ी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है।

वहीं स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे की भी टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज मयंक यादव भी लंबे समय बाद भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। मयंक ने अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया में वापसी की है।

रिंकू सिंह की वापसी

बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। हाल के कुछ दौरों और एशियन गेम्स के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। दूसरी ओर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। इसके अलावा अक्षर पटेल, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी इस सीरीज से विश्राम दिया गया है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे
  • दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे
  • तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे

तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भी बदलाव

इस बीच, 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com