-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Records India Vs England Cardiff Odi 2026
कार्डिफ में विराट का रिकॉर्ड मिशन, एक पारी में टूट सकते हैं 4 बड़े रिकॉर्ड; राहुल द्रविड़ को भी छोड़ेंगे पीछे
- Written By: सृष्टि मौर्य
Virat Kohli Records: इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में विराट कोहली इतिहास रचने के करीब हैं। वो एक ही पारी में राहुल द्रविड़ समेत 4 बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Virat Kohli To Break 4 Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए टीम इंडिया की नजर मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
राहुल द्रविड़ को छोड़ेंगे पीछे
विराट कोहली अगर इस मुकाबले में सिर्फ 4 रन बना लेते हैं तो वो राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच इंग्लैंड में 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे, जबकि कोहली के नाम फिलहाल 58 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 74 पारियों में 2642 रन दर्ज हैं।
इंग्लैंड में विराट कोहली के आंकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक / अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 17 | 33 | 1,096 | 149 | 33.21 | 51.91 | 2 / 5 |
| वनडे | 34 | 34 | 1,354 | 107 | 39.82 | 86.32 | 1 / 12 |
| T20 अंतरराष्ट्रीय | 7 | 7 | 192 | 66 | 32.00 | 133.33 | 0 / 1 |
| कुल | 58 | 74 | 2,642 | 149 | 37.74 | 70.64 | 3 / 18 |
कोहली के अब तक के आंकड़े
इंग्लैंड में कोहली अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 1096 टेस्ट रन, 1354 वनडे रन और 192 T20 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं। विराट के पास इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज बनने का भी मौका है। इसके लिए उन्हें दूसरे वनडे में 86 रन बनाने होंगे। फिलहाल इस सूची में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
इसके अलावा कोहली वनडे क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं। उनके नाम अभी 182 वनडे मैचों में 7935 रन हैं और 65 रन बनाते ही वह विदेशी मैदानों (विपक्षी टीम के घर और न्यूट्रल वेन्यू) पर 8000 वनडे रन पूरे कर लेंगे। अब तक भारत की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर (11,450 रन) और सौरव गांगुली (8,111 रन) ने हासिल की है।
एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका
यह भी पढ़ें- ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
विराट कोहली के पास विपक्षी टीम के घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका है। उन्होंने अब तक विपक्षी टीम के घर पर खेले गए 125 वनडे मैचों में 5473 रन बनाए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 46 रन और बना लेते हैं तो श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा (5518 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
दूसरे वनडे में जहां भारत की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, वहीं विराट कोहली के बल्ले से निकली एक बड़ी पारी उन्हें रिकॉर्ड बुक में कई नई उपलब्धियां दिला सकती है।
Virat kohli records india vs england cardiff odi 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














