7 जुलाई का इतिहास : एमएस धोनी का जन्म, ल्यूमिर बंधुओं ने रखी भारतीय सिनेमा की नींव

MS Dhoni Birthday: 7 जुलाई का दिन खेल और सिनेमा दोनों के इतिहास में खास है। इसी दिन महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ और 1896 में ल्यूमिर बंधुओं ने भारत में पहली फिल्मों का प्रदर्शन किया।
History of July 7: MS Dhoni's birth; Lumière brothers laid the foundation of Indian cinema.
महेंद्र सिंह धोनी,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Indian Cinema History July: झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी सात जुलाई का एक खास महत्व है।

दरअसल 1896 में इसी दिन फ्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्यूमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।

देश दुनिया के इतिहास में सात जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1456: जॉन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।

1656: सिखों के आठवें गुरु गुरु हर किशन का जन्म।

1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन।

1802: न्यूयॉर्क के हडसन में रिपब्लिकन नेताओं की आलोचना करने वाली पहली कॉमिक किताब 'द वास्प' प्रकाशित हुई।

1896: भारत में सिनेमा के प्रदर्शन की शुरूआत। बम्बई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।

1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।

1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।

1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन।

1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।

1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता।

1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।

1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुये शहीद हो गए।

2020: भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या सात लाख के पार।

2021: ओलंपिक दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हॉकी धुरंधर केशव दत्त का निधन

2022: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफे की घोषणा की।

2023: अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि के तहत पूर्वी केंटकी में आखिरी रासायनिक हथियार नष्ट करने की घोषणा की।

2024 : पश्चिमी अमेरिकी राज्यों में भीषण गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटे, लास वेगास तापमान 120 डिग्री फारेनहाइट के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा।

2025 : उच्च न्यायालय ने सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के खिलाफ तुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका खारिज की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com