ICC महिला T20: टीम के फाइनल में न पहुंचने पर भी चमकीं मंधाना; 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट

Mandhana World-Cup Nomination: स्मृति मंधाना को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
Mandhana shines despite team failing to reach the final; shortlisted for 'Player of the Tournament'.
स्मृति मंधाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Women T20WC Nominees: ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज, भारत की स्मृति मंधाना और दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजेन कैप को ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस सम्मान के लिए चुनी गई ये चारों खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल रही हैं।

मंधाना और कैप के बेमिसाल प्रदर्शन

बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के जरिए इन खिलाड़ियों ने कई मुकाबलों का रुख बदला और अपनी-अपनी टीमों की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इन चारों खिलाड़ीयों ने अपनी टीमों की सफलता में बड़ा योगदान दिया हैं, फाइनल में पहुंचने वाली टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से दो दावेदार हैं, जबकि मंधाना और कैप को उनकी टीमों के फाइनल में न पहुंच पाने के बावजूद उनके शानदार खेल के लिए पहचान मिली है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के अहम मैच में भी 38 रनों की शानदार पारी खेली।

स्मृति का शानदार प्रदर्शन

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना उस टीम से अकेली नॉमिनी हैं जो सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। लेकिन उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बरकरार रखी। उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और कठिन परिस्थितियों में भी टीम के लिए अहम रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई, लेकिन मंधाना का व्यक्तिगत प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली रहा, जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में शामिल किया गया।

किसको मिलेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

दिलचस्प बात ये है कि इस सूची में शामिल चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी फाइनल में पहुंचने वाली टीमों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि स्मृति मंधाना और मारिजेन कैप को उनकी टीमों के फाइनल में न पहुंच पाने के बावजूद पूरे टूर्नामेंट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए संमानित किया गया है। अब क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन चार दिग्गज खिलाड़ियों में से ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' पुरस्कार किसके नाम होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com