ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य

ENG vs IND Scorecard: लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में बेन डकेट (141), जैकब बेथल (91) और जो रूट (74) की पारियों से इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रन का विशाल लक्ष्य रखा। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।
ENG Vs IND
बेन डकेट (Image- IANS)
Updated on

ENG Vs IND 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम की ओर से बेन डकेट ने शानदार 141 रन की पारी खेली। वहीं, जैकब बेथल ने 91, जो रूट ने 74 और कप्तान जोस बटलर ने 41 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत इंग्लैंड बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों ने इसे सही साबित किया। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारत ने केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अंतिम एकादश में जगह दी है। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

रिकॉर्ड बनाने उतरी है टीम इंडिया

यह मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास इस मैच में जीत दर्ज कर एक खास रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। मेन इन ब्लू पिछले 22 वर्षों से लॉर्ड्स के मैदान पर कोई वनडे मुकाबला नहीं जीत सके हैं। ऐसे में टीम इंडिया इस लंबे इंतजार को खत्म कर सीरीज के साथ इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

डकेट ने मचाया कोहराम

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने बेन डकेट और जैकब बेथेल आए। बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत और दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 30.1 ओवर में 192 रन की साझेदारी की। भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में पहले विकेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। बेथेल 93 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 91 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

डकेट ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। वह 135 गेंदों पर 1 छक्का और 18 चौके की मदद से 141 रन बनाकर आउट हुए। डकेट ने आउट होने से पहले जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की।

रूट का लगातार तीसरा अर्धशतक

जो रूट ने 48 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। सीरीज में रूट का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। बटलर ने 13 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बटलर और रूट के बीच 19 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 12 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली।

भारत की खराब गेंदबाजी

भारत की तरफ से गुरनूर बरार सबसे महंगे साबित हुए। बरार ने 10 ओवर में 97 रन दिए। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 72 रन लुटाए। बरार और अर्शदीप को विकेट नहीं मिला। अक्षर पटेल ने भी 10 ओवर में 61 रन दिए। उन्हें भी विकेट नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 ओवर में 69 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन देकर 1 विकेट लिए।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com