Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता

IND vs ENG 1st ODI: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से हराकर शानदार वापसी की है। कप्तान गिल की 80 रनों की तूफानी पारी और सुंदर के कमाल से भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 15, 2026 | 06:45 AM

भारत बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Beat England By 6 Wickets In 1st ODI: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। T20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने इस दौरे पर पहली जीत दर्ज की है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अक्षर की फिरकी में फंसा इंग्लैंड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। बेन डकेट (43 रन) और जैकब बेथेल (14 रन) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों, खासकर अक्षर पटेल ने कहर बरपाया। इंग्लैंड ने सिर्फ 20 रनों के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर 6 विकेट पर 107 रन हो गया। अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले।

रूट और डॉसन ने संभाली पारी

संकट में फंसी इंग्लैंड की टीम को जो रूट और लियाम डॉसन ने संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रनों की शानदार साझेदारी की। डॉसन ने 68 रन बनाए, जबकि जो रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों के सम्मानजनक स्कोर पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को भी 1-1 सफलता मिली।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला

FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर

FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े

गिल की तूफानी बल्लेबाजी

259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा 11 रन और विराट कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 48 रन पर 2 विकेट खो दिए थे। यहाँ से कप्तान शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर (35 रन) के साथ मिलकर 101 रन जोड़े। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रन (11 चौके, 1 छक्का) बनाए, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव (क्रैंप) के कारण उन्हें 26वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा।

सुंदर और अक्षर ने दिलाई जीत

कप्तान के जाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 102 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 45.2 ओवर में ही जीत दिला दी। सुंदर ने नाबाद 52 रन और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा इंग्लैंड, RO-KO की वापसी, इस धुंरधर को नहीं मिली टीम में जगह

कप्तान गिल को था पूरा भरोसा

जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘अगर हमारे सामने 300-320 रन का लक्ष्य भी होता, तब भी हमारी अनुभवी बैटिंग लाइन-अप इसे हासिल कर लेती। जब मिडिल और लोअर ऑर्डर मैच जिताकर लौटता है, तो बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है।’ वहीं इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि मिडिल ओवर्स में 20 रन के अंदर 5 विकेट गंवाना उन्हें भारी पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा।

India vs england first odi match report shubman gill captaincy knock india win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 06:30 AM

Topics:  

  • IND vs ENG ODI Series
  • India vs England
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.