

CSK vs SRH IPL 2026 1st Inning Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। अब हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 181 रन बनाने होंगे। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस रहे।
अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रन की छोटी पारी खेली। इसके अलावा अंत में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा के बल्ले से 32, उर्वील पटेल 13 तो प्रशांत वीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके संजू सैमसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा युवा गेंदबाज साकिब हुसैन ने 2 बल्लेबजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
सनराइडर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।