Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम

4 Crore Approved: अमरावती जिले के तिवसा नगर पंचायत क्षेत्र में 4 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने विशेष अनुदान योजना के तहत परियोजना को मंजूरी दी है।
tiosa indoor stadium 4 crore approved maharashtra government
Indoor Stadium (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tiosa Indoor Stadium: सरकार ने नगर पालिकाओं को विशिष्ट कार्यों के लिए विशेष अनुदान योजना के तहत जिले की तिवसा नगर पंचायत के लिए 4 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। इस वित्तीय कोष का उपयोग तिवसा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्र. 16 में स्थित खुली जगह पर एक भव्य और सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम का निर्माण करने के लिए किया जाएगा।

नगर विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार इस खेल परियोजना का 100 खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। परियोजना को पूरी पारदर्शिता के साथ अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार ने कुछ बेहद कड़े दिशानिर्देश और शर्तें लागू की हैं। परियोजना के तहत 10 लाख या उससे अधिक मूल्य के प्रत्येक कार्य के लिए ईनिविदा प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा।

ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

टेंडर राशि को छोटे टुकड़ों में बांटकर वर्क ऑर्डर देना एक गंभीर अनियमितता माना जाएगा, जिसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी। यदि वर्तमान में शहर में जलापूर्ति या सीवरेज का कोई काम चल रहा है, तो इनडोर स्टेडियम या उससे जुड़े मार्ग की खुदाई कर सरकारी धन का अपव्यय रोकने की जिम्मेदारी भी प्रशासन की होगी।

जिलाधिकारी और नपं की जिम्मेदारी तय

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से सरकारी भूमि की जगह पर ही होना चाहिए और किसी भी निजी संपत्ति पर काम करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, नगरपंचायत को काम शुरू होने से पहले की और काम पूरा होने के बाद की तस्वीरें सुरक्षित रखनी होंगी तथा पूरी परियोजना का थर्ड पार्टी ऑडिट कराना अनिवार्य होगा।

तिवसा में बनेगा सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम

इस महत्वपूर्ण खेल परियोजना के कार्यान्वयन से तिवसा और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों तथा स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक शानदार अवसर प्राप्त होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com