'क्योंकि यह जगह घर है...,' Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

Virat Kohli IPL 2026: आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने टीम को अपना घर बताते हुए खिताबी सफर और साथ निभाने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।
'This place is like home' – Virat Kohli pens an emotional message as RCB becomes champion for the second consecutive time.
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Virat Kohli Emotional Post after IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर इसका खिताब अपने नाम किय था। आरसीबी के लिए इस पूरे सीजन में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी। अब अपनी टीम आईपीएल में लगातार दूसरी खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

क्योंकि यह जगह घर है- विराट कोहली

विराट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे सीजन में टीम के सफर और उस मजबूत रिश्ते के बारे में बात की जिसने उन्हें खिताब तक पहुंचने के रास्ते में चुनौतियों से उबरने में मदद की। कोहली ने लिखा, "सीजन की शुरुआत भरोसे के साथ की। लगातार दो खिताब के साथ खत्म किया। इस टीम ने हर इमोशन को एक साथ जिया। उतार-चढ़ाव, दबाव, मुश्किलें और अटूट सपोर्ट। यह बहुत खास लगता है क्योंकि यह जगह घर है।"

लगातार दो बार जीती IPL की ट्रॉफी

लगातार 17 सीजन एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी आरसीबी ने 18वें सीजन (IPL) में अपना पहला खिताब जीता और उसे आईपीएल 2026 में फिर दोहरा दिया। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था, जबकि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराकर खिताब जीता। आईपीएल 2026 फाइनल की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। यह फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और जीटी को 155 रन पर रोक दिया।

RCB ने खिताबी मैच में 5 विकेट से दर्ज की जीत

आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीता और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। छक्का लगाकर फाइनल जिताने वाले विराट ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए। विराट फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

आरसीबी के पूरे सीजन प्रभावी और दबदबे वाले प्रदर्शन में विराट की दमदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही। विराट कोहली ने 16 मैचों की 16 पारियों में 675 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com